Responsive Scrollable Menu

CJP प्रोटेस्ट में RAF जवानों पर बनाई 'टॉयलेट क्लीनर' वाली रील, अब माफी मांग रही इन्फ्लुएंसर

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान RAF जवानों पर आपत्तिजनक रील बनाकर इन्फ्लुएंसर श्रद्धा सिंह विवादों में घिर गईं। सोशल मीडिया पर भारी फजीहत और ट्रोलिंग के बाद उन्होंने वीडियो डिलीट कर माफी मांग ली है।

Continue reading on the app

इटली के दिग्गज फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का निधन:फुटबॉल वर्ल्ड कप के तीनों मेडल जीतने वाले इकलौती खिलाड़ी

इटली के महान फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। बारेसी ने मिलान के ह्यूमनिटास डि रोजानो क्लिनिक में अंतिम सांस ली। अगस्त 2025 में फेफड़ों में गांठ (पल्मोनरी नोड्यूल) हटाने के लिए उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वे इम्यूनोथेरेपी ले रहे थे। क्लब के लिए 20 साल का सफर बारेसी ने 1977 से 1997 तक अपने पूरे क्लब करियर में एसी मिलान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मिलान के लिए 719 आधिकारिक मैच खेले और 33 गोल किए। वे 15 सीजन तक टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में मिलान ने 6 सीरी ए खिताब, 3 यूईएफए चैंपियंस लीग (यूरोपियन कप), 3 यूरोपियन सुपर कप, 2 इंटरकांटिनेंटल कप और 4 इटालियन सुपर कप जीते। उनकी वफादारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब मिलान दो बार सीरी बी में रेलिगेट हुआ, तब भी वे क्लब के साथ बने रहे। 1997 में उनके संन्यास के बाद मिलान ने उनकी जर्सी नंबर 6 को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया। इटली के लिए वर्ल्ड कप जीत बारेसी ने इटली की नेशनल टीम के लिए 81 मैच खेले। वे फुटबॉल इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में गोल्ड (1982), सिल्वर (1994) और ब्रॉन्ज (1990) मेडल जीते हैं। 1994 के वर्ल्ड कप फाइनल में घुटने की सर्जरी के महज 25 दिन बाद उन्होंने ब्राजील के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। 1989 में वे बैलन डी'ओर के रनर-अप भी रहे थे। भाई के साथ थी दिलचस्प प्रतिद्वंद्विता फ्रेंको बारेसी का जन्म 8 मई 1960 को इटली के ट्रावाग्लियाटो में हुआ था। उनके बड़े भाई ग्यूसेप बारेसी भी एक महान फुटबॉलर थे, जो मिलान के कट्टर प्रतिद्वंद्वी इंटर मिलान के कप्तान थे। बचपन में अनाथ होने के बाद दोनों भाई इंटर मिलान के ट्रायल में गए थे, जहां ग्यूसेप को चुन लिया गया लेकिन फ्रेंको को कमजोर बताकर रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद फ्रेंको ने एसी मिलान का दामन थामा और इतिहास रचा। फुटबॉल जगत ने दी श्रद्धांजलि एसी मिलान ने अपने बयान में कहा कि क्लब का पूरा इतिहास फ्रेंको बारेसी के निधन से दुखी है। उनकी ईमानदारी और उदाहरण हमेशा क्लब के डीएनए में रहेंगे। इंटर मिलान ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे मिलान डर्बी के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक थे। जुवेंटस और नेपोली समेत इटालियन लीग ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। फरवरी 2026 में मिलानो कोर्टिना विंटर ओलंपिक खेलों के दौरान उन्हें आखिरी बार सार्वजनिक रूप से ओलंपिक मशाल ले जाते हुए देखा गया था।

Continue reading on the app

  Sports

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की उप कप्तानी में खेलेंगे 35 साल के मोहम्मद शमी, 23 अगस्त को मुकाबला

Shami plays under Vaibhav sooryavanshi vice captaincy: दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम घोषित हो गई है. चयनकर्ताओं ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. ईशान किशन की अगुआई वाली इस टीम में 35 वर्षीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं, जो अब वैभव की उप कप्तानी में मैदान पर उतरेंगे. आगामी 23 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ईस्ट जोन अपने अभियान की शुरुआत करेगी. Fri, 31 Jul 2026 17:04:30 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: मोजतबा की हत्या की साज़िश? ईरान के खिलाफ बड़ा खेल! | N18G | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T11:45:08+00:00

Ankit Sharma Murder Case में Tahur Hussain को मिली सजा | #tahirhussain #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T11:39:31+00:00

Sansad में Paper Leak पर हो रही बहस पर क्या बोले दर्शन सिंह चौधरी | Congress | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T11:37:25+00:00

आईएसएस में फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री ने किया योग [French Astronaut Practices Yoga Aboard the ISS] #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T11:40:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers