बकरी के दूध से बनाया अनोखा साबुन, बदल गई सुमन देवी की किस्मत! अब सालाना 4 लाख तक की कमाई
Women's Success Story: बिहार की सुमन देवी ने बकरी के दूध और प्राकृतिक सामग्री से केमिकल-मुक्त साबुन बनाकर सफलता हासिल की है. पश्चिम चम्पारण में शुरू किया गया उनका यह स्वरोजगार दो साल में लोकप्रिय हो गया है, जिससे उन्हें सालाना 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ने निकाली असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर की 80 वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 22 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा, और इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। हालांकि, यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती परीक्षा की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की उम्मीद है।
महत्वपूर्ण तिथियां और श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस भर्ती से जुड़ी सभी प्रमुख तारीखें नीचे दी गई हैं:
- शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 19 अगस्त 2026
- विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2026
- भर्ती परीक्षा (संभावित): दिसंबर 2026
- साक्षात्कार (संभावित): अक्टूबर-नवंबर 2027
कुल 80 पदों के लिए वर्गवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए 29, ईडब्ल्यूएस के लिए 8, ओबीसी के लिए 18, एससी के लिए 15 और एसटी वर्ग के लिए 10 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा कुल 80 पदों में से 3 पद बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क से जुड़ी जानकारी
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 22 अगस्त को खुलेगी और उम्मीदवार 11 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे। बोर्ड ने सलाह दी है कि आखिरी दिन सर्वर से जुड़ी समस्याओं या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें।
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 तय किया गया है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (PwBD) वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को मुख्य रूप से दो चरणों से गुजरना होगा:
- भर्ती परीक्षा (Recruitment Test)
- साक्षात्कार (Interview)
पाठ्यक्रम, परीक्षा योजना, मार्किंग स्कीम और अन्य भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारियां 22 अगस्त को आने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दी जाएंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi








