Responsive Scrollable Menu

ITR Deadline: आईटीआर की 31 अगस्त की डेडलाइन निकल गई? अब भी हैं 3 रास्ते, जानें पूरा नियम

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की 31 अगस्त की डेडलाइन निकल चुकी। अगर आपने अभी तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं किया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि अब कोई रास्ता नहीं बचा। टैक्सपेयर्स अभी बेलटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

वहीं, जिन लोगों ने पहले ही इनकम टैक्स रिटर्न भर दिया, लेकिन उसमें कोई गलती या जानकारी छूट गई है, वे रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल कर सकते। कुछ खास परिस्थितियों में देरी से रिटर्न की समयसीमा निकलने के बाद कंडोनेशन ऑफ डिले का विकल्प भी उपलब्ध है।

31 दिसंबर तक भर सकते हैं बीलेटेड ITR
मूल समयसीमा तक आईटीआर दाखिल नहीं करने वाले टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स एक्ट की धारा 139(4) के तहत बेलटेड रिटर्न भर सकते हैं। एसेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए यह रिटर्न 31 दिसंबर 2026 तक या असेसमेंट पूरा होने से पहले, जो भी पहले हो, दाखिल किया जा सकता है।

टैक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बेलटेड रिटर्न पर धारा 234A के तहत टैक्स पर ब्याज और धारा 234F के तहत लेट फीस लग सकती है। लेट फीस अधिकतम 5,000 रुपए हो सकती है। अगर कुल आय 5 लाख रुपए तक है तो यह फीस 1,000 रुपए तक हो सकती है। इसके अलावा बकाया टैक्स पर 1% प्रति माह की दर से ब्याज लग सकता है।

बीलेटेड रिटर्न दाखिल करने पर बिजनेस और कैपिटल लॉस को आगे कैरी फॉरवर्ड करने का लाभ भी खो सकता है। साथ ही टैक्स व्यवस्था और उपलब्ध डिडक्शन पर भी असर पड़ सकता है। रिफंड का दावा किया जा सकता है, लेकिन उसकी प्रोसेसिंग में सामान्य रिटर्न की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है।

रिवाइज्ड रिटर्न किसके लिए?
रिवाइज्ड रिटर्न उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले ही ओरिजिनल या बेलटेड ITR दाखिल कर दिया है और बाद में उसमें कोई गलती या जानकारी छूटने का पता चलता है। यानी जिसने अब तक कोई ITR ही दाखिल नहीं किया, वह सीधे रिवाइज्ड रिटर्न नहीं भर सकता।

AY 2026-27 और उसके बाद के वर्षों के लिए रिवाइज्ड रिटर्न की विंडो 31 मार्च 2027 तक है। हालांकि 31 दिसंबर 2026 के बाद रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करने पर अतिरिक्त फीस लागू हो सकती है।

31 दिसंबर के बाद क्या विकल्प?
अगर बीलेटेड रिटर्न की समयसीमा भी निकल गई है तो कुछ मामलों में इनकम टैक्स एक्ट की धारा 119(2)(b) के तहत कंडोनेशन ऑफ डिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह सामान्य रूप से समयसीमा बढ़ाने का विकल्प नहीं है, बल्कि असाधारण परिस्थितियों में राहत देने की व्यवस्था है। खासकर वास्तविक परेशानी के कारण देरी होने और रिफंड या लॉस कैरी फॉरवर्ड जैसे वैध दावे होने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

टैक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे मामलों में टैक्सपेयर्स को वास्तविक परेशानी का स्पष्ट कारण और उसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज देने चाहिए। जानबूझकर की गई देरी, लगातार नियमों का पालन नहीं करने का रिकॉर्ड या पर्याप्त सबूत नहीं होने पर आवेदन खारिज भी हो सकता है।

इसलिए जिन टैक्सपेयर्स ने 31 अगस्त तक ITR दाखिल नहीं किया है, उनके लिए सबसे अहम तारीख अब 31 दिसंबर 2026 है। समयसीमा का इंतजार करने के बजाय जल्द रिटर्न दाखिल करना अतिरिक्त ब्याज और लेट फीस के बोझ को नियंत्रित करने का बेहतर तरीका है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

अब चुटकी में लीजिये Facebook और Instagram पर ब्लू टिक; मार्क जुकरबर्ग ने खुद बताया कैसे ?

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में मेटा verifcation की घोषणा की। मतलब अब ट्विटर की तर्ज़ पर फ़ेसबुक और इंस्टा पर कोई भी यूजर सरकारी आईडी मुहैया कराकर अपना अकाउंट वेरिफाई करवा सकेगा।

ट्विटर ब्लू की तरह यह भी यूजर्स को वेब और ios में वेरिफिकेशन के लिए अलग से भुगतान करना होगा। जुकरबर्ग ने अपने पोस्ट में कहा कि वेब पर हर महीने 11.99 डॉलर यानी करीब 1,000 रुपये खर्च होंगे। इसी तरह iOS यूजर्स को 14.99 डॉलर चुकाने होंगे जो कि 240 रुपये ज्यादा है।

दी गई जानकारी के अनुसार यह सर्विस इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगी। जुकरबर्ग के मुताबिक यह सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है। इसमें ब्लू वेरिफ़्केशन बैज मिलेगा। साथ ही पहले से बेहतर सुरक्षा मिलेगी। साथ ही कस्टमर केयर पर भी सीधी पहुंच भी उपलब्ध होगी। शुरुआत में इसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया जा रहा है। इसे जल्द ही अन्य देशों में लॉंच किया जाएगा।

मार्क के इस बयान के बाद अब हर यूजर इस नए सब्सक्रिप्शन से इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर ब्लू टिक प्राप्त कर सकेंगे। हालाँकि अभी तक यह सुविधा केवल लोकप्रिय या प्रसिद्ध लोगों जैसे राजनेताओं, अभिनेताओं, पत्रकारों या सरकारी अधिकारियों के लिए ही थी ।


 

Continue reading on the app

  Sports

न मंधाना न हरमनप्रीत, ये स्टार है भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, इतने करोड़ नेटवर्थ

richest indian women cricketer: भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है. कभी महिला क्रिकेट को सीमित दर्शकों और कम अवसरों के खेल के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब चीजें बिल्कुल अलग हैं. महिला प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों को बड़ा मंच दिया तो 2025 में भारतीय टीम के पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने ने इस खेल की लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. इसका असर न सिर्फ फेम पर बल्कि, महिला क्रिकेटरों की कमाई और ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ा है. आज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी स्टार खिलाड़ियों की करोड़ों की ब्रांड वैल्यू है, लेकिन जब भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की बात आती है तो इन दोनों से आगे एक ऐसा नाम है, जिसने मैदान पर करीब ढाई दशक तक राज किया. चलिए जानते हैं इस स्टार के बारे में. Sat, 5 Sep 2026 19:41:29 +0530

  Videos
See all

Rajeev Dhoundiyal | सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन, अखिलेश का सरकार पर हमला #imranmasood #saharanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:11+00:00

Sweta Singh के साथ Adbhut Avishvasniya Akalpniya में आज नाड़ीपति गौशाला | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers