Responsive Scrollable Menu

दक्षिण अफ्रीका के इस युवा बल्लेबाज ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में T20I शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने ट्राई सीरीज में नामीबिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल उन्होंने 53 गेंदों में 101 रन बनाए हैं जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 190.57 रहा। वहीं इस शतक के साथ ही प्रेटोरियस 20 साल और 161 दिन की उम्र में किसी फुल मेंबर टीम के लिए T20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के नाम था, जिन्होंने 20 साल और 337 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस के लिए यह T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा है। इससे पहले उन्होंने 1 सितंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी सीरीज में 94 रन बनाए थे और शतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए थे।

वैभव सूर्यवंशी के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा

वहीं इस बार नामीबिया के खिलाफ उन्होंने उस कमी को पूरा कर लिया और तीन अंकों तक पहुंचने में कोई गलती नहीं की। उनकी इस पारी ने उन्हें फुल मेंबर टीम के लिए सबसे कम उम्र में T20I शतक लगाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड दिला दिया है। हालांकि जल्द ही भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास भी इस रिकॉर्ड को चुनौती देने का मौका हो सकता है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने T20I में भारत के लिए डेब्यू कर लिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 228 रन

दरअसल विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद शानदार रही।प्रेटोरियस के साथ ओपनिंग करने वाले कॉनर एस्टरहुइजेन ने भी 40 गेंदों में 88 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 69 गेंदों में 156 रन की साझेदारी की। इस मजबूत शुरुआत की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि शुरुआती साझेदारी के बाद बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके। डेवाल्ड ब्रेविस सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।

बता दें कि नामीबिया की ओर से जान बाल्ट सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 2 विकेट हासिल किए। वहीं मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा प्रेटोरियस की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी रही जिसने उन्हें T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में नई जगह दिला दी।

Continue reading on the app

'देश और जनता के बीच काफी गलत संदेश जाएगा', स्वतंत्र के वीडियो को लेकर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान निशु आजाद के पिता सं​जय के संग कथित मारपीट हुई थी. आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय पर हमला किया. इसके बाद स्वतंत्र का एक वीडियो भी सामने आया. इसमें संजय के   सिर पर हमला करने की बात सामने आई. इसके साथ ही उसने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई नेताओं के करीबी होने का दावा किया. इस पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. इसमें उन्होंने कहा कि मैं  उसे (स्वतंत्र भारद्वाज) व्यक्तिगत तौर पर बिल्कुल नहीं जानता हूं. मैंने उसके खिलाफ शिकायत दी है.

चिराग ने कहा, जिस तरह से एक शख्स खुलेआम कह रहा है कि उसने किसी को इतना मारा कि उसकी मौत हो सकती थी. उसे खुलेआम से कबूल करने के बाद भी अगर कार्रवाई नहीं होगी तो देश और जनता के बीच काफी गलत संदेश जाएगा. उस शख्स ने कई नेताओं के संग उनका नाम भी लिया. इस पर मैंने उसके खिलाफ शिकायत को दर्ज कराया. 

नाम का गलत उपयोग किया 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, मैंने शिकायत देने के साथ ही दिल्ली पुलिस से भी आग्रह किया है कि इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है. सार्वजनिक जीवन में नेताओं से कोई भी मिल सकता है. उसके सामने अपनी बात को रख सकता है.  मगर नाम का मिसयूज करना पूरी तरह से गलत है. इससे भी गंभीर मामला ये है कि आज जिस परिस्थिति में संजय और निशू हैं, मैं और मेरी पार्टी उनके साथ हैं. उन्हें न्याय मिले, इसकी मेरी पार्टी जिम्मेदारी लेती है.

बुलंदशहर से पकड़ा गया स्वतंत्र

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया है. कहा जा रहा था कि सीजेपी को दिल्ली पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के कुछ घंटे बाद स्वतंत्र फरार हो गया था लेकिन SC-ST एक्ट लगने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है.संजय आजाद पर हमला करने की शेखी बघारते हुए उसका वीडियो सामने आने के बाद बढ़े राजनीतिक दबाव के बीच उसे पकड़ा गया है.

जानते हैं पूरा मामला 

आपको बता दें कि 23 जून को जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन  किया था. इस दौरान झड़प में संजय आजाद के सिर पर चोट आई. यह घटना उस समय हुई जब संजय अपने फोन में प्रदर्शन को रिकॉर्ड किया. आरोप है कि दो-तीन अन्य लोगों के शामिल होने और उन पर हमला करने के बाद टकराव और बढ़ा. संजय का आरोप है कि उनके सिर पर घूंसा मारा गया. इसके बाद किसी कठोर चीज से हमला किया गया.

Continue reading on the app

  Sports

आइसबर्ग पार करो और मोहसिन नकवी से सेलेक्शन स्ट्रेटजी सीखो, आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया पीसीबी चेयरमैन का मजाक

Iceland cricket brutal trolls Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार हार और बीच दौरे से 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस निर्णय पर 'आइसलैंड क्रिकेट' ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा. वहीं, आलोचनाओं से घिरे नकवी ने लंदन में आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जीवन में कुछ न हासिल करने वाले लोग बयानबाजी कर रहे हैं. Fri, 4 Sep 2026 22:25:21 +0530

  Videos
See all

India Space Mission: अंतरिक्ष में भारत की बड़ी कामयाबी! EOS-05 Satellite Launch हुआ सफल! ISRO Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T21:00:40+00:00

Fears Iran war could escalate after return to military strikes | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T21:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers