आइसबर्ग पार करो और मोहसिन नकवी से सेलेक्शन स्ट्रेटजी सीखो, आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया पीसीबी चेयरमैन का मजाक
Iceland cricket brutal trolls Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार हार और बीच दौरे से 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस निर्णय पर 'आइसलैंड क्रिकेट' ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा. वहीं, आलोचनाओं से घिरे नकवी ने लंदन में आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जीवन में कुछ न हासिल करने वाले लोग बयानबाजी कर रहे हैं.
इंदौर में MD ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, नाइजीरियन महिला के 2 साथी गिरफ्तार, पूछताछ में मिले अहम सुराग
इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने 30 अगस्त 2026 को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई मूल की महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने महिला के पास से 57 ग्राम से ज्यादा MD ड्रग्स जब्त किया था। पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद अब शुक्रवार को उसके दो अन्य साथियों को भी दबोचा है।
बता दें कि नाइजीरियाई महिला जॉय से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। वहां पुलिस ने जॉय की परिचित युगांडा मूल की महिला नेकेजेव और नाइजीरियाई युवक डेमिनेल को गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस इंदौर लेकर आई है। पुलिस के अनुसार, दोनों कथित तौर पर जॉय के साथ MD ड्रग्स तस्करी में शामिल थे।
पूछताछ के बाद पुलिस को मिले अहम सुराग
बता दें कि पुलिस की कार्रवाई में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने भारत में बिना वीजा रह रहे अपने देश के कई लोगों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस अब इन लोगों की तलाश करने में जुट गई है। पुलिस को इस पूरे मामले में बड़े नेटवर्क होने की आशंका है।
गौरतलब है कि पुलिस ने 30 अगस्त को नाइजीरियन मूल की एक महिला को 57 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला मुंबई से बस के जरिए इंदौर आई थी और यहां मादक पदार्थ की डिलीवरी देने वाली थी। पुलिस ने पहले से मिली सूचना के आधार पर उस पर नजर रखी और मौका देखकर चंदन नगर इलाके में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News


