पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 48 आतंकवादी मार गिराए
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 48 आतंकवादी मार गिराएदमोह में भारी बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला घायल, ट्रैक्टर से नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल
दमोह जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच हटा ब्लॉक के पाटन गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल देर रात एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला मंजली बहू मलबे में दब गईं। परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उन्हें गंभीर चोटें लग चुकी थीं। हालांकि रातभर दर्द में रहने के बाद सुबह उन्हें ट्रैक्टर के जरिए नाला पार कर अस्पताल पहुंचाया गया।
बता दें कि यह घटना दमोह जिले के हटा ब्लॉक के आदिवासी बहुल गांव पाटन की है। गांव में लगातार बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार देर रात अचानक गिर गई। दीवार का मलबा बुजुर्ग महिला मंजली बहू पर गिर गया जिससे वह उसके नीचे दब गईं।
रास्ता खराब होने से अस्पताल ले जाने में हुई देरी
हालांकि परिजनों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की और काफी प्रयास के बाद मलबे से बाहर निकाला। महिला को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें इलाज की जरूरत थी। परिवार उन्हें अस्पताल ले जाना चाहता था, लेकिन गांव से बाहर निकलने का रास्ता लगातार बारिश की वजह से मुश्किल हो गया था। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते पर कीचड़ भर गया था। इसी रास्ते में एक बड़ा नाला भी था जिसमें तेज बहाव था। ऐसे हालात में रात के समय महिला को अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो सका।
ट्रैक्टर से पार कराया गया रास्ता
वहीं महिला की हालत बिगड़ने पर गांव वालों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस गांव तक पहुंची लेकिन उफनते नाले के कारण वह दूसरी तरफ ही खड़ी रही। नाला पार कर गांव तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया। सुबह जब लोगों ने नाले के उस पार एंबुलेंस खड़ी देखी तब गांव के लोगों ने मिलकर महिला को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश शुरू की। इसके बाद जोखिम उठाते हुए एक ट्रैक्टर नाले के उस पार भेजा गया।
दरअसल बुजुर्ग महिला को ट्रैक्टर में बैठाकर नाला पार कराया गया। दूसरी तरफ पहुंचने के बाद उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर मड़ियादो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हटा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद नगर पालिका या सड़क व्यवस्था की जगह गांव तक पहुंचने में आई परेशानी भी सामने आई। महिला के बेटे ने पूरी घटना की जानकारी दी।
दिनेश अग्रवाल, दमोह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Mp Breaking News






