Responsive Scrollable Menu

महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की 5 बैटर, 4 ने पार किया 4000 का आंकड़ा

5 batters Most runs in Women t20: महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर की लिस्ट खेल के प्रति उनके अद्भुत समर्पण और क्लास को दर्शाती है. न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स टॉप पर बनी हुई हैं. वहीं, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर तेजी से शीर्ष स्थान की ओर बढ़ रही हैं. श्रीलंका की चामारी अटापट्टू और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टी20 क्रिकेट के इस स्वर्णिम दौर को खास बना रही हैं.

Continue reading on the app

Jet Airways संकट पर बोले Naresh Goyal: बाजार की प्रतिकूल परिस्थितियों से डूबी कंपनी, नहीं की धोखाधड़ी

मुंबई, चार सितंबर जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने धन शोधन के एक मामले में यहां एक अदालत के समक्ष आरोप से मुक्त किये जाने के आग्रह वाली याचिका में शुक्रवार को कहा कि कंपनी को अप्रैल 2019 में वित्तीय संकट का सामना प्रतिकूल वृहद आर्थिक स्थितियों के कारण करना पड़ा था, न कि उनकी ओर से किए गए किसी धोखाधड़ी वाले आचरण की वजह से। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हालांकि इस याचिका का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एक सुनियोजित धोखाधड़ी रची। देश की एक प्रमुख एयरलाइन को खत्म कर दिया।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ धोखाधड़ी की और एक जटिल वैश्विक धन शोधन नेटवर्क के माध्यम से खुद को तथा अपने परिवार को समृद्ध बनाया। गोयल को सितंबर 2023 में ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने दावा किया था कि कारोबारी ने केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये के ऋण की हेराफेरी कर धन शोधन किया था।

इस समय चिकित्सा आधार पर जमानत पर चल रहे 77 वर्षीय गोयल ने याचिका में कहा कि जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड (जेआईएल) को प्रतिकूल वृहद आर्थिक स्थितियों के कारण गंभीर वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा जो उसके नियंत्रण से बाहर थीं। इन स्थितियों में विमान ईंधन की बढ़ती कीमतें, विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और तीव्र प्रतिस्पर्धा शामिल थीं। उन्होंने कहा कि बढ़ती वित्तीय देनदारियों को पूरा करने में असमर्थता के कारण एयरलाइन को अप्रैल 2019 में अपने परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

याचिका में कहा गया, ऐसा पूरी तरह से बाजार की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हुआ, न कि आवेदक (गोयल) या प्रबंधन के अन्य सदस्यों द्वारा किए गए किसी धोखाधड़ी वाले आचरण की वजह से। गोयल ने ईडी के इन आरोपों से इनकार किया कि सामान्य बिक्री प्रतिनिधि (जीएसए) के माध्यम से धन की हेराफेरी की गई थी। उन्होंने कहा कि जेआईएल का वित्तीय संकट व्यावसायिक और उद्योग स्थितियों का परिणाम था, न कि धन शोधन का कोई सबूत।

मामले की अगली सुनवाई नौ सितंबर को होगी।

Continue reading on the app

  Sports

सात्विक-चिराग की जोड़ी चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत का सफर खत्म

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं अनुभवी किदांबी श्रीकांत का अभियान पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया है। Fri, 04 Sep 2026 21:48:13 +0530

  Videos
See all

Shri krishna janmabhoomi Janmashtami: कृष्ण जन्मोत्सव पर गर्भगृह से देखिए तस्वीरें| Mathura |Darshan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:42:11+00:00

Krishna Janmashtami Celebration LIVE: Banke Bihari Mandir से सीछे LIVE दर्शन | Mathura | Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers