Responsive Scrollable Menu

आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश'

चंडीगढ़, 4 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत भुगतान में देरी को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा निजी अस्पतालों में सेवाएं बंद करने की चेतावनी पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने अपना पक्ष रखा है। प्राधिकरण ने कहा है कि एमपैनल अस्पतालों के दावों का नियमित रूप से निपटान किया जा रहा है और हर महीने भुगतान जारी हो रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दावों का निपटान पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाता है। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में प्राधिकरण ने रिकॉर्ड भुगतान किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सूचीबद्ध अस्पतालों को लगभग 689.7 करोड़ रुपए, 2024-25 में 1,234.5 करोड़ रुपए और 2025-26 में 1,200 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

चालू वित्तीय वर्ष की बात करें तो अब तक लगभग 570 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान पहले ही किया जा चुका है, जबकि बाकी दावों की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी है।

प्रवक्ता ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर नियमित भुगतान के बावजूद आईएमए हरियाणा द्वारा निजी अस्पतालों की सेवाओं के प्रतीकात्मक निलंबन का नोटिस जारी करना सरकार पर अवांछित दबाव बनाने जैसा लगता है। राज्य प्राधिकरण का रवैया हमेशा से सहयोगात्मक रहा है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ मिलकर अस्पतालों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने आईएमए के उस तर्क को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि आयुष्मान योजना में भाग लेने से निजी अस्पताल वित्तीय संकट में हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इसके उलट लगभग 200 नए अस्पतालों ने एमपैनलमेंट के लिए आवेदन किया है, जबकि करीब 75 पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों ने नई स्पेशलिटी जोड़ने के लिए आवेदन दिया है। यह आंकड़ा दिखाता है कि निजी अस्पतालों का भरोसा योजना पर बना हुआ है और वे अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहते हैं।

आईएमए हरियाणा से एक दिवसीय प्रतीकात्मक हड़ताल का पत्र मिलने के बाद सभी जिला नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निजी अस्पतालों से संपर्क करें और उन्हें सेवाएं जारी रखने के लिए मनाएं। साथ ही उन अस्पतालों के साथ समन्वय करने को भी कहा गया है जो हड़ताल में शामिल नहीं हैं, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो और उनका सही तरीके से प्रबंधन किया जा सके।

राज्य प्राधिकरण ने दोहराया कि वह संवाद और समन्वय के जरिए अस्पतालों की वास्तविक चिंताओं को दूर करते हुए लाभार्थियों के लिए निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Narsighpur मंडी में किसानों की परेशानी, व्यवस्था सुधारने को लेकर उठी आवाज


मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा कृषि उपज मंडी में किसानों ने शासन-प्रशासन और मंडी की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी गंभीर समस्याएं उठाई हैं.  News State के विशेष कार्यक्रम "जनता बोले" के तहत आयोजित इस बातचीत में स्थानीय अन्नदाताओं ने फसलों के उचित मूल्य, समर्थन मूल्य (MSP) पर पूर्ण खरीदी, खाद की किल्लत, ई-टोकन प्रणाली और कृषि लागत में अप्रत्याशित वृद्धि पर अपना आक्रोश जाहिर किया.  किसानों का कहना है कि मंडी में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं और फसलों की बिक्री के बाद समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है. किसानों को खाद से लेकर मूंग बेचने तक के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है. किसानों ने बताया कि मूंग की MSP पर खरीदी को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में व्यापक आंदोलन हुआ. सरकार ने प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो (25%) खरीदी का आदेश दिया था. गाडरवारा मंडी परिसर में लगभग 6,000 किसान और 1,000 ट्रैक्टर एकत्र हुए. इसके बाद 17 किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में नर्मदापुरम से भोपाल तक पैदल मार्च निकाला.

 

Continue reading on the app

  Sports

England Tour से पहले मुश्किल में श्रीलंका, Kusal Mendis की जगह Charit Asalanka को मिली कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी

श्रीलंका क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान कुसल मेंडिस मांसपेशियों की चोट से समय पर उबर नहीं सके हैं और अब वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में चरित असलंका टीम की कप्तानी संभालेंगे।

बता दें कि कुसल मेंडिस को जुलाई में लंका प्रीमियर लीग के दौरान कोलंबो कैप्स की ओर से खेलते हुए चोट लगी थी। प्रतियोगिता में केवल दो मुकाबले खेलने के बाद उनकी जांघ की पिछली मांसपेशी में खिंचाव की समस्या सामने आई थी। इस चोट के कारण वह भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए थे। अब तक पूरी तरह फिट नहीं होने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप की श्रृंखला से भी उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, चरित असलंका को पहले इस दौरे के लिए उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें सीधे टीम की कमान सौंपी गई है। यह सीरीज उनके लिए छोटे प्रारूप में वापसी का भी मौका होगी। असलंका को जून में वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका की टी20 टीम में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ उनकी वापसी भी टीम के लिए अहम मानी जा रही है।

कुसल मेंडिस की जगह बल्लेबाज पवन रथनायके को टीम में शामिल किया गया है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो की जगह दिलशान मदुशंका को भी टीम में बुलाया गया है। बिनुरा पीठ की चोट से परेशान हैं और इसी वजह से वह टी20 श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को साउथम्पटन के रोज बाउल मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। श्रीलंका को खास तौर पर अपने प्रमुख खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस पर नजर रखनी होगी।

श्रीलंका की संशोधित टीम में कप्तान चरित असलंका के अलावा पथुम निसांका, कमिल मिशारा, लाहिरु उदारा, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, थारिंदु रथनायके, दुश्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, पवन रथनायके और दिलशान मदुशंका शामिल हैं।

गौरतलब है कि कुसल मेंडिस श्रीलंका के अहम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और टीम की कप्तानी भी संभाल रहे थे। ऐसे में उनका बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा नुकसान है। दूसरी ओर चरित असलंका के सामने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण वाली टीम को संभालने की चुनौती होगी। इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ उनकी कप्तानी की असली परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होने वाली है।
Fri, 04 Sep 2026 20:30:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | क्या 2027 में बदलेगा यूपी का सियासी समीकरण? | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:05:48+00:00

Gonda News: Gonda में क्यों मशहूर हैं Doctor Anita Mishra? अवधी भाषा ने बनाया मरीजों से खास रिश्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:10:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers