Responsive Scrollable Menu

Tata Motors के Iveco Acquisition को मिली Consob की बड़ी मंजूरी, Global Market में दिखेगा टाटा का दम

टाटा मोटर्स और इटली की कमर्शियल वाहन कंपनी इवेको समूह के बीच प्रस्तावित सौदा अब एक अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। इटली के बाजार नियामक कोंसोब ने इवेको के सभी सामान्य शेयरों को खरीदने के लिए टाटा मोटर्स की स्वैच्छिक निविदा पेशकश से जुड़े दस्तावेज को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इवेको के शेयरधारकों के सामने अब अपने शेयर बेचने के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

टाटा मोटर्स ने 4 सितंबर को नियामकीय सूचना में बताया कि इवेको के शेयरधारकों के लिए स्वीकार अवधि 7 सितंबर से शुरू होगी और 26 अक्टूबर को समाप्त होगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर इस अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद टाटा मोटर्स के लिए इवेको के अधिग्रहण की दिशा में एक और बड़ी बाधा दूर हो जाएगी।

बता दें कि टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बी.वी. को 3 सितंबर को कोंसोब से पेशकश संबंधी दस्तावेज की मंजूरी मिली है। यह मंजूरी ऐसे समय में आई है जब सौदे के लिए जरूरी क्षेत्रीय और नियामकीय अनुमतियां पहले ही हासिल की जा चुकी हैं।

प्रस्ताव के तहत टाटा मोटर्स इवेको के प्रत्येक सामान्य शेयर के लिए 14.10 यूरो का भुगतान करेगी। इसमें लाभांश भी शामिल है। जो शेयरधारक तय अवधि में अपने शेयर बेचने के लिए पेश करेंगे, उन्हें 30 अक्टूबर को भुगतान किया जाना प्रस्तावित है। अगर पेशकश की अवधि बढ़ाई जाती है तो भुगतान की तारीख में भी बदलाव हो सकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कुछ कानूनी शर्तें पूरी होने पर निविदा प्रक्रिया को 2 नवंबर से 6 नवंबर के बीच पांच कारोबारी दिनों के लिए दोबारा खोला जा सकता है। ऐसी स्थिति में शेयरधारकों को भुगतान 13 नवंबर को किया जा सकता है।

गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने इवेको के अधिग्रहण की योजना की घोषणा पिछले साल की थी। इस सौदे को टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली संरचना के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए टीएमएल सीवी होल्डिंग्स पीटीई. लिमिटेड और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली नीदरलैंड स्थित कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बी.वी. का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस सौदे के लिए केवल इटली की मंजूरी ही महत्वपूर्ण नहीं थी। टाटा मोटर्स को ब्रिटेन के वित्तीय आचरण प्राधिकरण, स्पेन के बैंक और यूरोपीय केंद्रीय बैंक से भी जरूरी अनुमतियां लेनी थीं। इन मंजूरियों का संबंध इवेको से जुड़ी वित्तीय सेवा कंपनियों में नियंत्रण और महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी में बदलाव से था।

कोंसोब की मंजूरी के बाद अब शेयरधारकों के लिए जारी होने वाला पेशकश दस्तावेज इस सौदे की अगली प्रक्रिया को स्पष्ट करेगा। इसमें शेयर बेचने की शर्तें और उससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया का विवरण होगा। टाटा मोटर्स ने कहा है कि इस दस्तावेज के प्रकाशन और वितरण से जुड़ी जानकारी अलग से दी जाएगी।

यह पेशकश इवेको समूह के जारी किए गए सभी सामान्य शेयरों के लिए की जा रही है। इसकी शुरुआत इटली में होगी, जबकि लागू नियमों के तहत अमेरिका में मौजूद पात्र शेयरधारकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

टाटा मोटर्स के लिए यह सौदा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इवेको का कमर्शियल वाहन कारोबार यूरोप समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूद है। ऐसे में अधिग्रहण से टाटा मोटर्स को अपने कमर्शियल वाहन कारोबार की वैश्विक पहुंच बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल सकता है। अब सभी की नजर शेयरधारकों की प्रतिक्रिया और आने वाले चरणों पर टिकी हैं।

Continue reading on the app

SEBI ने NSE के 30 हजार करोड़ रुपये के IPO को दी हरी झंडी

नयी दिल्ली, चार सितंबर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को करीब 30,000 करोड़ रुपये के बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की वेबसाइट पर शुक्रवार को उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नियामक ने एनएसई को आईपीओ प्रस्ताव पर आगे बढ़ने के लिए मंजूरी दे दी है।

एनएसई का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा। इसमें मौजूदा शेयरधारक करीब छह प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर 14.89 करोड़ शेयर बेचेंगे। ओएफएस होने की वजह से इससे जुटाई गई राशि एनएसई को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को मिलेगी।

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एनएसई अगले सप्ताह आईपीओ के लिए मूल्य दायरा और अन्य प्रमुख विवरण घोषित कर सकता है। इस निर्गम के 15 सितंबर को खुलने और 24-25 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है। करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की स्थिति में एनएसई अक्टूबर 2024 में आए हुंदै मोटर इंडिया के 27,858.75 करोड़ रुपये के आईपीओ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देगा।

हालांकि, सबसे बड़े आईपीओ के तमगे के लिए इसकी टक्कर रिलायंस की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के प्रस्तावित निर्गम से होगी। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का आकार करीब 37,700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, लेकिन इसके आने का समय अभी घोषित नहीं हुआ है। एनएसई का आईपीओ 2022 में आए एलआईसी के 20,557.23 करोड़ रुपये के निर्गम के अलावा 2021 में आए पेटीएम के 18,300 करोड़ रुपये, 2025 में आए टाटा कैपिटल के 15,511.87 करोड़ रुपये और 2010 में आए कोल इंडिया के 15,200 करोड़ रुपये के आईपीओ से भी बड़ा होगा।

करीब एक दशक की नियामकीय अड़चनों के बाद आने वाला यह आईपीओ एनएसई को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, करीब 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ से एनएसई का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। देश के प्रमुख शेयर बाजार का संचालन करने वाली कंपनी एनएसई ने इस साल 17 जून को सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे।

मसौदा दस्तावेज के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आईपीओ में 2.48 करोड़ तक शेयर बेचेगा, जबकि एमएस स्ट्रैटेजिक (मॉरीशस) लिमिटेड 1.60 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। एसबीआई की एनएसई में 3.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि उसकी अनुषंगी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की एक्सचेंज में 4.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हालांकि, एनएसई की सबसे बड़ी शेयरधारक कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपनी 10.72 प्रतिशत हिस्सेदारी में से कोई भी शेयर नहीं बेचेगी। एनएसई के निदेशक मंडल ने इस साल छह फरवरी को आईपीओ लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे पहले एक्सचेंज को सेबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल गया था।

एनएसई के आईपीओ तक पहुंचने का सफर लंबा रहा है। इसने 2016 में पहली बार ओएफएस के जरिये करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे। लेकिन नियामकीय खामियों और को-लोकेशन मामले से जुड़ी चिंताओं के चलते सेबी ने इसकी मंजूरी लंबे समय तक रोक दी थी।

Continue reading on the app

  Sports

आइसबर्ग पार करो और मोहसिन नकवी से सेलेक्शन स्ट्रेटजी सीखो, आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया पीसीबी चेयरमैन का मजाक

Iceland cricket brutal trolls Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार हार और बीच दौरे से 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस निर्णय पर 'आइसलैंड क्रिकेट' ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा. वहीं, आलोचनाओं से घिरे नकवी ने लंदन में आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जीवन में कुछ न हासिल करने वाले लोग बयानबाजी कर रहे हैं. Fri, 4 Sep 2026 22:25:21 +0530

  Videos
See all

UP Flood Ground Report: चित्रकूट में बाढ़ के बीच SDRF का Mega Rescue Operation | Flood News UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T21:30:29+00:00

Fears Iran war could escalate after return to military strikes | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T21:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers