ऑपरेशन चक्र-VI: सीबीआई ने 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर मारा छापा, डिजिटल अरेस्ट के 3 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि उसने ऑपरेशन चक्र-VI के तहत डिजिटल अरेस्ट से जुड़े अपराधों में शामिल संगठित गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई शुरू की है और 20 राज्यों में 89 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है।
सीबीआई ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान धोखाधड़ी से मिली रकम को लेने, उसे अलग-अलग खातों में घुमाने और आगे भेजने में भूमिका के लिए हरियाणा और कोलकाता में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई ने अलग-अलग राज्यों में दर्ज डिजिटल अरेस्ट से जुड़े कई मामलों की जांच अपने हाथ में ली है। ऐसे तीन मामलों में जांचकर्ताओं ने विस्तृत वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।
जांच में बैंक खातों, ऑनलाइन अकाउंट एक्सेस डेटा और अन्य डिजिटल सबूतों की पड़ताल की गई ताकि धोखाधड़ी से मिली रकम के लेन-देन का पता लगाया जा सके और सिंडिकेट के संचालकों व लाभार्थियों की पहचान की जा सके।
सीबीआई ने कहा कि एक मामला बिट्स पिलानी से जुड़ा है, जहां पीड़ित को कथित तौर पर तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और पुलिस अधिकारी बनकर आए स्कैमर्स ने उससे 7.67 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। गुजरात के एक अन्य मामले में पुलिस अधिकारी बनकर आए लोगों ने पीड़ित को तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 19.24 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। कर्नाटक में दर्ज तीसरे मामले में, पीड़ित को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और 15.45 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई।
तलाशी के दौरान बैंकिंग दस्तावेज, खाते से जुड़े रिकॉर्ड, डिजिटल डिवाइस और जांच के लिए अहम मानी जाने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई।
एजेंसी ने कहा कि जब्त किए गए सबूतों की फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि सिंडिकेट द्वारा राज्यों की सीमाओं के पार काम करने के लिए इस्तेमाल किए गए व्यापक वित्तीय और तकनीकी ढांचे का पता लगाया जा सके।
सीबीआई ने ऑपरेशन के दौरान तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में धोखाधड़ी से मिली रकम को लेने, उसे अलग-अलग खातों में घुमाने और आगे भेजने में उनकी कथित भूमिका का पता चला।
एजेंसी के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले आकाश के बैंक खाते में धोखाधड़ी की रकम में से 1.95 करोड़ रुपए आए थे। उसने यह खाता खुद खोला था और उसी दिन रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी थी, जिससे धोखाधड़ी की रकम को ठिकाने लगाने (मनी लॉन्ड्रिंग) में उसकी कथित सीधी संलिप्तता का संकेत मिलता है।
कोलकाता के राजा करमाकर को कथित तौर पर धोखाधड़ी की रकम में से 1.5 करोड़ रुपए अपनी फर्म के खाते में मिले थे। एजेंसी ने बताया कि ज्योति रानी, जिसके खाते में धोखाधड़ी की रकम का कुछ हिस्सा आया था, उसने कथित तौर पर कुछ पैसे नकद निकाले और बाकी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी ताकि पैसे के लेन-देन का पता न चल सके।
यह कदम डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उठाया गया है। इस तरह की धोखाधड़ी में साइबर अपराधी पुलिस अफसर, सरकारी अधिकारी और कानून लागू करने वाले दूसरे कर्मचारियों का रूप धरकर पीड़ितों को डराते-धमकाते हैं और उनसे बड़ी रकम ट्रांसफर करवाते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह ऐसे अपराध करने वालों और ऐसे अपराधों में मदद करने वाले बड़े नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
सीबीआई ने कहा है कि इस बड़े नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। मामले की आगे जांच चल रही है और एजेंसी का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी और संगठित साइबर अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
--आईएएनएस
डीकेएम/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
EXPLAINER: वैभव सूर्यवंशी क्या सचमुच दलीप ट्रॉफी का फाइनल नहीं खेलेंगे? वजह सहित जानिए इस बारे में सब-कुछ
Explainer On Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 अक्टूबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें कई बड़े नाम खेलते नजर आने वाले हैं. एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. मगर, इस बीच रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि वैभव दलीप ट्रॉफी के फाइनल का हिस्सा नहीं बनेंगे. सिर्फ वैभव ही नहीं, ईशान किशन और तिलक वर्मा भी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे. तो आइए यहां आपको उस वजह के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आप समझ जाएंगे कि अगर टीम मैनेजमेंट ऐसा फैसला ले रहा है, तो क्यों ले रहा है?
6 सितंबर से शुरू होगा दलीप ट्रॉफी फाइनल
दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. तो वहीं, दूसरे मैच में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की. अब ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केले जाने वाले इस मुकाबले के बाद ही मालूम चलेगा कि टूर्नामेंट का टाइटल किस टीम ने अपने नाम किया.
वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर संदेह क्यों?
क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है कि वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि सेमीफाइनल में इतना अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे वैभव को आखिर बाहर क्यों किया जाएगा?
दरअसल, दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच 6 सितंबर से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा. इसके तुरंत बाद 13 सितंबर से 17 सितंबर तक भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है. ये तीनों ही खिलाड़ी इस सीरीज के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. ऐसे में फाइनल खत्म होने और टी20 सीरीज शुरू होने के बीच ज्यादा समय नहीं है. इसके अलावा टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स के लिए जापान जाएगी. इससे ये तो साफ है कि वैभव सूर्यवंशी के पास ब्रेक लेने और खुद को फ्रेश रखने का ज्यादा मौका नहीं है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों में चोट के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए रेस्ट, रिहैबिलिटेशन और वर्कलोड की चिंता जाहिर की जा रही है.
ईशान और तिलक के खेलने पर भी है सस्पेंस
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही नहीं... बल्कि ईशान किशन और तिलक वर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है. अफगानिस्तान के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के साथ ईशान किशन और तिलक वर्मा भी शामिल हैं. फिर एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम का भी हिस्सा हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के पास भी वैभव सूर्यवंशी की ही तरह खुद को फ्रेश रखने का मौका नहीं मिलेगा.
कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला?
Duleep Trophy 2026 का फाइनल मैच रविवार से शुरू हो रहा है. ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होने वाला ये मैच भी टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों की ही तरह फाइनल मैच को भी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं. इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और उनके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके आ रहे हैं वैभव सूर्यवंशी
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रनों की धाकड़ पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे. भले ही वह शतक लगाने से चूक गए हो, लेकिन उस मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही वैभव दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए. दूसरी पारी में वैभव ने अच्छी शुरुआत की.
मगर, वह 43 गेंद पर 40 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. अपनी पारी में वैभव ने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इस तरह सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी अपनी ईस्ट जोन की टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. ऐसे में अब सभी की नजरें उनपर टिकी होंगी और उनकी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
4⃣,6⃣,4⃣,4⃣, ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi ???? Yash Thakur battle part 2⃣ ????#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/wX8L5AHdTB
BCCI वैभव सूर्यवंशी पर दे रही है खास ध्यान
BCCI हेडक्वार्टर में हुई रिव्यू मीटिंग के बाद BCCI सेक्रेटरी सैकिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके जैसे कद का कोई भी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की तरह देश के लिए खेले और योगदान दे या उन खिलाड़ियों की तरह बने जो पहले लेजेंड बन चुके हैं. इसलिए हम वैभव को बहुत सीरियसली ले रहे हैं. उनके इंटरनेशनल करियर में हर कदम और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है. BCCI उनके भविष्य पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है."
सैकिया ने आगे कहा, "हम बहुत सावधान हैं कि वह हर कदम सही उठाएं ताकि ऐसा न हो कि वह सिर्फ एक सीरीज या एक साल के लिए ही चर्चा में रहें. हम सभी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं, सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि हमारे टारगेट ग्रुप में लगभग 10-15 खिलाड़ी शामिल हैं. हमारे COE हेड, VVS लक्ष्मण लगातार उन पर नजर रख रहे हैं और उनके फ्यूचर, ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं."
ऐसी हैं दोनों टीमें
साउथ जोन की टीम: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कावुरी सैतेजा, विधाथ कावरप्पा, एमडी निधिश, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना, करुण नायर
ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





