Responsive Scrollable Menu

शुगर कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेद में इन चीजों का होता है इस्तेमाल, दवा लेने वाले रहें सावधान, जानिए आसान टिप्स

गोंडा: डायबिटीज यानी शुगर की समस्या में सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि खान-पान और रोज की दिनचर्या पर ध्यान देना भी जरूरी है. नियमित ब्लड शुगर जांच, संतुलित भोजन और शारीरिक गतिविधि से इसे नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. गोंडा के वैद्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्र के मुताबिक, आयुर्वेद में जामुन की गुठली, गुड़मार और एलोवेरा जैसी कुछ औषधियों का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, पहले से दवा या इंसुलिन लेने वाले मरीजों को इन्हें शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Continue reading on the app

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी की शाम करें इन 6 चीजों का दान, घर भर जाएगा धन से

Janmashtami 2026: आज 4 सितंबर 2026, शुक्रवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है. जन्माष्टमी के दिन भक्त व्रत रखते हैं और उनकी विधिवत पूजा करते हैं. आज के दिन मध्य रात्रि में भगवान विष्णु के बाल स्वरूप की पूजा होती है. इस स्वरूप में वे द्वापर युग में देवकी मैयी की कोक से जन्म लेते हैं. भगवान कृष्ण विष्णु के आठवें अवतार होते हैं. आज का दिन अत्यंत खास और पवित्र माना जाता है. कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूरतमंदों को दान करना चाहिए. अगर आप भी कुछ दान करने का सोच रहे हैं तो इन शुभ चीजों का कर सकते हैं. इनका दान करने से आर्थिक परेशानियां खत्म होती है और जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.

जन्माष्टमी की शाम करें इन चीजों का दान

1.अन्न का दान

जन्माष्टमी पर अन्न दान का खास महत्व होता है. आज के दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार, जरूरतमंद लोगों को आटे, दाल, चावस और गेंहू तथा अन्य खाद्य सामग्री दान करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अन्न का दान करने से घर में अन्न और धन के भंडार भरे रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026 Songs: कान्हा की भक्ति से सजे हैं बॉलीवुड के ये 10 गाने, जन्माष्टमी पर जरूर सुनें

2.पीतांबर वस्त्र

आज के दिन आप पीतांबरी या पीले वस्त्रों का दान कर सकते हैं. यह रंग भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय होता है. इसलिए, जन्माष्टमी पर पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए. आज किसी जरूरतमंद को साफ पीले वस्त्र का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है.

3.माखन-मिश्री का दान 

लड्डू गोपाल का प्रिय भोग माखन-मिश्री का होता है. इसे जन्माष्टमी के दिन उन्हें जरूर चढ़ाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि आज माखन-मिश्री का भोग लगाने के बाद उसे बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों में बांटना चाहिए. साथ ही फल और सात्विक भोजन का दान करना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि सेवा और दान का भाव भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रसन्न करता है.

4.गायों को चारा

आज के दिन गौसेवा भी करनी चाहिए. भगवान कृष्ण को गायों से प्रेम हैं. उनका बचपन गायों और ग्वालों से जुड़ा रहा है. आज भगवान के बाल स्वरूप के साथ गौ माता की पूजा भी करते हैं. इसलिए, जन्माष्टमी पर गौशाला में हरा चारा, गुड़, चना तथा फलों और सब्जियों का दान करना चाहिए. आप गौशालाओं में अपने सामर्थ्यनुसार आर्थिक सहायता भी कर सकते हैं.

5.फल और मिठाइयां

जन्माष्टमी के दिन मिठाइयों और फलों का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. खासतौर पर जरूरतमंद लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को इन चीजों का दान अवश्य करना चाहिए. आज के दिन दूध से बनी मिठाइयों का दान करना चाहिए क्योंकि उन्हें दूध-माखन आदि जैसी चीजें प्रिय होती है. आज केले का दान करना भी शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: कृष्ण जी के जन्मदिन पर जरूर करें कुंज बिहारी जी की आरती, पढ़ें लिरिक्स

6.शिक्षा से जुड़ी चीजें

जन्माष्टमी पर जरूरतमंदों को और बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेन, स्कूल बैग और पढ़ाई से जुड़ी अन्य सामग्रियों का दान करना चाहिए. किसी बच्चे की शिक्षा में मदद के लिए आर्थिक सहायता दे सकते हैं. आज के दिन दान का उद्देश्य सार्थक माना जाता है. 

दान करते समय इन बातों का ध्यान रखें

आज जन्माष्टमी के पर्व पर दान करना चाहिए. मगरदान करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है. दान में दी गई चीजों का वास्तविक उपयोग हो. ऐसी चीजें ही दान में दे, जो काम आ सके. धार्मिक मान्यता में दान के महत्व को अत्यंत खास माना जाता है. इसलिए, वस्तु की कीमत नहीं भावना का स्मरण रखें. जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा के साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाना भी फलदायी होता है. 

ये भी पढ़ें- Makhan Mishri Recipe: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को चढ़ाएं पसंदीदा माखन-मिश्री का भोग, नोट करें आसान रेसिपी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Teachers Day 2026: ये है दुनिया का सबसे अमीर कोच, 2170 करोड़ रुपये का मालिक

टीचर्ड डे के मौके पर जानिए कौन है दुनिया का सबसे अमीर कोच? इस कोच की संपत्ति 2 हजार करोड़ से ज्यादा है. Fri, 04 Sep 2026 19:19:25 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज के कंधे पर किसका हाथ? | #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:16:39+00:00

Goonj With Arpita Aarya : अखिलेश देंगे इस चिट्ठी का जवाब? | #krishnajanmabhoomi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers