Friday OTT Releases: जन्माष्टमी पर घर बैठे करें बिंज-वॉच, रिलीज हुई ये दमदार फिल्में और सीरीज
Friday OTT Releases: जन्माष्टमी की छुट्टी और वीकेंड का कॉम्बिनेशन इस बार ओटीटी लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. इस फ्राइडे कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई हैं, जिनमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा. अजय देवगन की 'धमाल 4', आर. माधवन की 'GDN' और 'द जेंटलमैन सीजन 2' जैसी चर्चित रिलीज इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. अगर आप जन्माष्टमी पर घर से बाहर जाने की बजाय बिंज-वॉच का प्लान बना रहे हैं, तो ये नई रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
1. धमाल 4 (Dhamaal 4)
इस लिस्ट में पहला नमा कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल 4' का है. सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और इसने कमाई भी शानदार की. वहीं, अब जिन लोगों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार था, वो खत्म हो गया है. फिल्म 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई. फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार ने अहम रोल में नजर आए हैं.
2. कोरियन कनकराजु (Korean Kanakaraju)
हॉरर, कॉमेडी और एक्शन तेलुगु फिल्म कोरियन कनकराजु भी इस विकेंड देखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस फिल्में वरुण तेज (Varun Tej) लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी रायलसीमा के एक युवक कनकराजु के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब एक कोरियाई व्यक्ति की आत्मा उस पर हावी हो जाती है. इस फिल्म को 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 'राधा कैसे न जले' से 'गो गो गोविंदा' तक, इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्योहार
3. जगमे संगीतम (Jagamae Sangeetham)
फ्राइडे रिलीज में प्रकाश राज (Prakash Raj) की सीरीज जगमे संगीतम भी शामिल है. ये एक तेलुगु म्यूजिकल ड्रामा है, जो प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' से इंस्पायर है.इसमें प्रकाश राज ने शास्त्री गारू का रोल प्ले किया है जो एक सम्मानित कर्नाटक संगीतकार हैं, और उनके पोते बालू की कहानी देखने को मिलेगी. इसे भी 4 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
5. द कोर्ट (The Court)
तेलुगु म्यूजिकल ड्रामा के अलावा इस हफ्ते बिंज-वॉच मे आप तमिल वेब सीरीज 'द कोर्ट' भी शामिल कर सकते हैं. ये सीरीज एक यंग वकील की कहनी है, जो हकलाने की समस्या से जूझते हुए एक बड़े कानूनी संघर्ष में फंस जाती है. कहानी तब दिलचस्प मोड़ आता है, जब उसे अपने ही पिता के खिलाफ अदालत में खड़ा होना पड़ता है. ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर 4 सितंबर को स्ट्रीम की जाएगी.
6. गांधारी (Gandhari)
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की मचअवेटेड फिल्म 'गांधारी' भी इस हफ्ते रिलीज हुई. हालांकि ये फ्राइडे से एक दिन पहले 3 सितंबर को स्ट्रीम की गई है. लेकिन अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है तो इसे विकेंड वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. फिल्म की कहानी एक इमोशनल एक्शन-थ्रिलर है जिसमें एक अंधी मां के संघर्ष को दिखाया गया कि कैसे वो अपनी बेटी को बचाती हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
7. अर्ल मीट्स वर्ल्ड (Earle Meets World )
अर्ल मीट्स वर्ल्ड एक डॉक्यू-सीरीज है, जो 4 सितंबर को स्ट्रीम की जाएगी. ये 8 एपिसोड की डॉक्यू-सीरीज मशहूर इन्फ्लुएंसर एलिक्स अर्ल के बिजनेस एम्पायर, पर्सनल लाइफ, हाई-प्रोफाइल ब्रेकअप और उनसे जुड़ी चर्चाओं की कहानी दिखाती है. इसे आप इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 House Video: कार्निवल थीम, फूड ट्रक और रूम 2X, अंदर से लग्जूरियस है बीबी हाउस
ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में मिला बर्ड फ्लू के खतरनाक एच5एन1 स्ट्रेन का मिला पहला मामला
सिडनी, 4 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बर्ड फ्लू के खतरनाक एच5एन1 स्ट्रेन का पहला कन्फर्म केस रिपोर्ट किया गया है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की कृषि मंत्री तारा मोरियार्टी ने पत्रकारों को बताया कि अगस्त के आखिर में सिडनी के नॉर्दर्न बीच में मिले एक ग्रेटर क्रेस्टेड टर्न (एक तरह का समुद्री पक्षी) में टेस्टिंग के दौरान एच5एन1 स्ट्रेन का पता चला।
जून में इस खतरनाक स्ट्रेन के ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि पर पहुंचने के बाद सिडनी में यह पहला कन्फर्म केस है।
मोरियार्टी ने कहा कि जिन सिडनी निवासियों के पास पालतू पक्षी या मुर्गियां हैं, उन्हें जंगली पक्षियों के संपर्क में आने से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए और जिनके पास कुत्ते हैं, उन्हें यह निश्चित करना चाहिए कि वे मरे हुए जानवरों के शव न खाएं या जंगली पक्षियों का पीछा न करें।
नॉर्दर्न बीचेस काउंसिल की स्थानीय मेयर, सू हीन्स ने कहा कि यह केस शायद कई केसों में से पहला होगा और इस इलाके को इस खतरनाक स्ट्रेन के संभावित विनाशकारी असर के लिए तैयार रहना चाहिए, जिसने दुनिया भर में लाखों पक्षियों की जान ली है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय सरकार के ताजा डेटा के मुताबिक, बुधवार तक पूरे ऑस्ट्रेलिया में एच5एन1 बर्ड फ्लू के 468 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 मामले एनएसडब्ल्यू में हैं।
एनएसडब्ल्यू सरकार ने कहा कि राज्य में कमर्शियल पोल्ट्री झुंडों, कैद में रखे गए पक्षियों या मवेशियों में इसका कोई मामला नहीं मिला है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एच5एन1 कई इन्फ्लूएंजा वायरस में से एक है जो पक्षियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (या बर्ड फ्लू) नाम की बहुत तेजी से फैलने वाली सांस की बीमारी का कारण बनता है। इंसानों सहित स्तनधारी जीवों में भी इसके संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।
एच5एन1 इन्फ्लूएंजा वायरस का संक्रमण इंसानों में कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकता है, जो हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकती हैं और कुछ मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है। इसके मुख्य लक्षण सांस से जुड़े होते हैं, लेकिन कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना) और सांस से न जुड़े अन्य लक्षण भी देखे गए हैं। ऐसे लोगों में भी ए(एच5एन1) वायरस का पता चला है जो संक्रमित जानवरों या उनके वातावरण के संपर्क में आए थे, लेकिन जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखे थे।
एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का गूज/ग्वांगडोंग-लीनिएज (वंश) सबसे पहले 1996 में सामने आया था और तब से यह पक्षियों में बीमारी फैला रहा है। 2020 के बाद से, इन वायरस के एक वैरिएंट के कारण कई देशों में जंगली पक्षियों और पोल्ट्री की बहुत बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं। यह वायरस सबसे पहले अफ्रीका, एशिया और यूरोप में फैला, फिर 2021 में उत्तरी अमेरिका और 2022 में मध्य और दक्षिण अमेरिका तक पहुंच गया। 2021 से 2022 के बीच, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में एवियन इन्फ्लूएंजा का सबसे बड़ा और सबसे लंबा प्रकोप देखा गया, जिसमें जंगली पक्षियों में यह वायरस असामान्य रूप से लंबे समय तक बना रहा।
2022 से, इन्फ्लूएंजा ए(एच5) – जिसमें इन्फ्लूएंजा ए(एच5एन1) भी शामिल है – वायरस के कारण स्तनधारी जीवों में भी जानलेवा प्रकोप की खबरें बढ़ रही हैं। संभावना है कि ऐसे और भी प्रकोप हुए हों जिनका पता नहीं चला या जिनकी रिपोर्ट नहीं की गई। जमीन और समुद्र, दोनों जगह रहने वाले स्तनधारी जीव इससे प्रभावित हुए हैं। इनमें फर के लिए पाले जाने वाले जानवर, सील और सी लायन शामिल हैं। साथ ही, लोमड़ी, भालू, ऊदबिलाव, रैकून, बिल्ली, कुत्ते, गाय, बकरी और अन्य जंगली व पालतू जानवरों में भी इसका पता चला है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






