ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में मिला बर्ड फ्लू के खतरनाक एच5एन1 स्ट्रेन का मिला पहला मामला
सिडनी, 4 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बर्ड फ्लू के खतरनाक एच5एन1 स्ट्रेन का पहला कन्फर्म केस रिपोर्ट किया गया है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की कृषि मंत्री तारा मोरियार्टी ने पत्रकारों को बताया कि अगस्त के आखिर में सिडनी के नॉर्दर्न बीच में मिले एक ग्रेटर क्रेस्टेड टर्न (एक तरह का समुद्री पक्षी) में टेस्टिंग के दौरान एच5एन1 स्ट्रेन का पता चला।
जून में इस खतरनाक स्ट्रेन के ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि पर पहुंचने के बाद सिडनी में यह पहला कन्फर्म केस है।
मोरियार्टी ने कहा कि जिन सिडनी निवासियों के पास पालतू पक्षी या मुर्गियां हैं, उन्हें जंगली पक्षियों के संपर्क में आने से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए और जिनके पास कुत्ते हैं, उन्हें यह निश्चित करना चाहिए कि वे मरे हुए जानवरों के शव न खाएं या जंगली पक्षियों का पीछा न करें।
नॉर्दर्न बीचेस काउंसिल की स्थानीय मेयर, सू हीन्स ने कहा कि यह केस शायद कई केसों में से पहला होगा और इस इलाके को इस खतरनाक स्ट्रेन के संभावित विनाशकारी असर के लिए तैयार रहना चाहिए, जिसने दुनिया भर में लाखों पक्षियों की जान ली है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय सरकार के ताजा डेटा के मुताबिक, बुधवार तक पूरे ऑस्ट्रेलिया में एच5एन1 बर्ड फ्लू के 468 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 मामले एनएसडब्ल्यू में हैं।
एनएसडब्ल्यू सरकार ने कहा कि राज्य में कमर्शियल पोल्ट्री झुंडों, कैद में रखे गए पक्षियों या मवेशियों में इसका कोई मामला नहीं मिला है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एच5एन1 कई इन्फ्लूएंजा वायरस में से एक है जो पक्षियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (या बर्ड फ्लू) नाम की बहुत तेजी से फैलने वाली सांस की बीमारी का कारण बनता है। इंसानों सहित स्तनधारी जीवों में भी इसके संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।
एच5एन1 इन्फ्लूएंजा वायरस का संक्रमण इंसानों में कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकता है, जो हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकती हैं और कुछ मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है। इसके मुख्य लक्षण सांस से जुड़े होते हैं, लेकिन कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना) और सांस से न जुड़े अन्य लक्षण भी देखे गए हैं। ऐसे लोगों में भी ए(एच5एन1) वायरस का पता चला है जो संक्रमित जानवरों या उनके वातावरण के संपर्क में आए थे, लेकिन जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखे थे।
एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का गूज/ग्वांगडोंग-लीनिएज (वंश) सबसे पहले 1996 में सामने आया था और तब से यह पक्षियों में बीमारी फैला रहा है। 2020 के बाद से, इन वायरस के एक वैरिएंट के कारण कई देशों में जंगली पक्षियों और पोल्ट्री की बहुत बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं। यह वायरस सबसे पहले अफ्रीका, एशिया और यूरोप में फैला, फिर 2021 में उत्तरी अमेरिका और 2022 में मध्य और दक्षिण अमेरिका तक पहुंच गया। 2021 से 2022 के बीच, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में एवियन इन्फ्लूएंजा का सबसे बड़ा और सबसे लंबा प्रकोप देखा गया, जिसमें जंगली पक्षियों में यह वायरस असामान्य रूप से लंबे समय तक बना रहा।
2022 से, इन्फ्लूएंजा ए(एच5) – जिसमें इन्फ्लूएंजा ए(एच5एन1) भी शामिल है – वायरस के कारण स्तनधारी जीवों में भी जानलेवा प्रकोप की खबरें बढ़ रही हैं। संभावना है कि ऐसे और भी प्रकोप हुए हों जिनका पता नहीं चला या जिनकी रिपोर्ट नहीं की गई। जमीन और समुद्र, दोनों जगह रहने वाले स्तनधारी जीव इससे प्रभावित हुए हैं। इनमें फर के लिए पाले जाने वाले जानवर, सील और सी लायन शामिल हैं। साथ ही, लोमड़ी, भालू, ऊदबिलाव, रैकून, बिल्ली, कुत्ते, गाय, बकरी और अन्य जंगली व पालतू जानवरों में भी इसका पता चला है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Gold Silver Price Today: जन्माष्टमी पर गोल्ड की कीमतों में आई कमी, चांदी के भाव भी बदले
Gold Silver Price Today: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एक दिन पहले तेजी के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों पर दबाव नजर आया. ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज के रेट पर नजर रखना जरूरी है.
MCX पर सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र में करीब 1,55,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं अंतरराष्ट्रीय कॉमेक्स बाजार में 4 सितंबर की सुबह सोने की कीमत लगभग 4,516.50 डॉलर प्रति औंस रही. वहीं हाजर की बात करें तो 1,56,660 रुपए प्रति तोला दर्ज की गई है. ये कीमत 24 कैरेट गोल्ड की है.
चांदी में भी दिखा उतार-चढ़ाव
सोने के साथ चांदी के बाजार में भी हलचल बनी हुई है. MCX के आंकड़ों के अनुसार 4 सितंबर को चांदी का एक किलोग्राम कॉन्ट्रैक्ट शुरुआती कारोबार में करीब 2,36,400 रुपये के आसपास था. इससे पहले 3 सितंबर को यह करीब 2,29,943 रुपये पर बंद हुआ था.
हालांकि सर्राफा बाजार में खुदरा कीमतें शहर, शुद्धता, टैक्स और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं.
दिल्ली-मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव
शहरों के खुदरा रेट पर नजर डालें तो 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में करीब 15,551 रुपये प्रति ग्राम, जबकि मुंबई में लगभग 15,536 रुपये प्रति ग्राम बताई गई है. 22 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में करीब 14,256 रुपये और मुंबई में लगभग 14,241 रुपये प्रति ग्राम है.
इंदौर में 24 कैरेट सोने का रेट करीब 15,541 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट का भाव लगभग 14,246 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया.
चांदी का शहरवार भाव
चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और इंदौर में खुदरा भाव करीब 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है. वहीं चेन्नई में चांदी का रेट करीब 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम है. यानी अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है.
क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
कीमती धातुओं की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ डॉलर की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, ब्याज दरों की उम्मीद और वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों का असर पड़ता है. हालिया कारोबार में भी डॉलर और यील्ड में बदलाव के कारण बुलियन मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की नजर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर भी है, क्योंकि इनसे आगे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है.
खरीदारी से पहले क्या करें?
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो केवल ऑनलाइन दिख रहे भाव पर निर्भर न रहें. अपने शहर के ज्वेलर से आज का लाइव रेट, शुद्धता, GST और मेकिंग चार्ज जरूर पूछें. सोने के दाम दिनभर बदल सकते हैं और अलग-अलग दुकानों पर अंतिम कीमत भी अलग हो सकती है.
यह भी पढ़ें - Gold Silver Price Drop: पीएम मोदी की अपील के बाद इतने हजार सस्ता हुआ सोना, जानें चांदी के रेट में कितनी आई गिरावट
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. सोना-चांदी या किसी भी प्रकार के निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निवेश के लिए News Nation या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे. निवेश करने से पहले अपने स्तर पर पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







