श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग में ले जा रहे थे, तभी खंभे में घुसा, आगे का हिस्सा टूटा; सभी यात्री सुरक्षित
नवी मुंबई से श्रीनगर आई इंडिगो फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक पोल से टकरा गई। घटना सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 06 पर विमान को पार्क कराते समय हुई। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों से सुरक्षित उतारा गया। घटना के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है और फ्लाइट्स निर्धारित समय के अनुसार आ-जा रही हैं। विमान जिस पोल से टकराया, वह Visual Docking Guidance System (VDGS) का हिस्सा है। इस पोल का विमान को पार्किंग एरिया में सुरक्षित लाने के लिए इस्तेमाल होता है। घटना से जुड़ी तस्वीर… खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।
आरजी कर रेप केस में पानिहाटी चेयरमैन गिरफ्तार:तृणमूल नेता सोमनाथ डे बेंगलुरु में पकड़े गए, सबूत मिटाने का आरोप
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पानिहाटी नगरपालिका के चेयरमैन और तृणमूल कांग्रेस नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया गया है। ANI के मुताबिक, उन्हें बेंगलुरु में पकड़ा गया और गुरुवार तड़के पश्चिम बंगाल लाया गया। खड़दह पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बुधवार सुबह बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान डे को पकड़ा था। गुरुवार रात करीब 2:20 बजे उन्हें खड़दह पुलिस स्टेशन लाया गया। यहां उनसे पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सबूत मिटाने का आरोप जांच अधिकारियों का आरोप है कि सोमनाथ डे ने अपराध के बाद अहम भौतिक सबूत नष्ट करने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के शव का जल्द अंतिम संस्कार कराने में मदद की। यह मामला कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या से जुड़ा है। इस घटना के बाद न्याय और संस्थागत जवाबदेही की मांग को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हुए थे। जल्द अंतिम संस्कार को लेकर सवाल पीड़िता की मौत के बाद सिविल सोसाइटी के सदस्यों, पीड़िता के परिवार और जांच एजेंसियों ने प्रक्रिया में चूक और देरी को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। पानिहाटी श्मशान घाट में शव का असामान्य रूप से जल्द अंतिम संस्कार किए जाने पर भी सवाल उठे थे। बेंगलुरु में डे की गिरफ्तारी से संकेत मिलता है कि पुलिस कथित पर्दा डालने की कोशिश, सबूत नष्ट करने और घटना के तुरंत बाद जांच में दखल देने के आरोपों में अधिकारियों पर कार्रवाई का दायरा बढ़ा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








