Responsive Scrollable Menu

पान मसाला एड विवाद में शाहरुख की मुश्किल बढ़ेंगी!:FDA को नहीं भेजा जवाब, 15 दिन की समय सीमा खत्म, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने आदेश माना

पान मसाला एड मामले में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को अपना जवाब भेज दिया है। वहीं, शाहरुख खान की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। तीनों एक्टर्स को 14 अगस्त को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब देने का आदेश दिया गया था। महाराष्ट्र FDA ने 11 अगस्त को शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘च्युइंग इलायची’ ब्रांड का विज्ञापन करने के मामले में नोटिस भेजा था। नोटिस में 15 दिन के अंदर जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की बात कही गई थी। ‘सीएनएन-न्यूज18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलेटर को अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के जवाब मिल गए हैं। शाहरुख खान का जवाब अभी तक नहीं मिला है और FDA उनके रिप्लाई का इंतजार कर रहा है। रेगुलेटर ने सवाल उठाया है कि क्या यह विज्ञापन विमल पान मसाला के सरोगेट प्रमोशन के बराबर हो सकता है। महाराष्ट्र में पान मसाला के प्रमोशन पर रोक है। FDA का कहना है कि भले ही विज्ञापन इलायची प्रोडक्ट के लिए है, लेकिन इसकी ब्रांडिंग पान मसाला ब्रांड से अप्रत्यक्ष कनेक्शन बना सकती है। तीनों एक्टर्स से मांगे गए थे सबूत FDA ने अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ से इस बात के सबूत मांगे थे कि उन्होंने विमल इलायची का जो विज्ञापन किया है, वह पूरी तरह अलग प्रोडक्ट है। इसके साथ ही उनसे यह भी साबित करने को कहा गया था कि यह विज्ञापन बैन किए गए विमल पान मसाला और तंबाकू के दूसरे प्रोडक्ट्स के प्रमोशन के लिए बनाया गया सरोगेट विज्ञापन नहीं है। शाहरुख के जवाब नहीं दिया तो लगेगा जुर्माना अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ का जवाब मिलने के बाद अब FDA शाहरुख खान के जवाब का इंतजार कर रहा है। शाहरुख की तरफ से जवाब नहीं मिलने पर FDA क्या कार्रवाई करेगा, यह अभी साफ नहीं है। जानकारी के मुताबिक, समय सीमा तक जवाब न देने की स्थिति में लाखों रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पान मसाला एड विवाद पर सेलेब्स के पुराने बयान पान मसाला एड पर लंबे समय से विवाद है। हालांकि एक्टर्स का कहना है कि एड नहीं बल्कि बिक्री पर रोक लगाना चाहिए। शाहरुख खान और अजय देवगन पहले भी कह चुके हैं कि अगर कोई प्रॉडक्ट सेहत के लिए नुकसानदेह है, तो सरकार को उसके निर्माण और बिक्री पर ही रोक लगा देनी चाहिए। CNN-IBN को दिए एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान से पूछा गया था कि स्वास्थ्य मंत्री ने सेलिब्रिटीज से सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे उत्पादों का विज्ञापन न करने की अपील की है, क्योंकि बच्चे उन्हें देखकर पीने लगते हैं। इस पर शाहरुख ने कहा था कि अगर सिगरेट या सॉफ्ट ड्रिंक्स खराब हैं, तो सरकार देश में उनकी बिक्री और उत्पादन ही रोक दे। सरकार को मिलता है रेवेन्यू, फिर मेरी कमाई क्यों रोकते हैं - शाहरुख शाहरुख खान ने अपने जवाब में तर्क दिया था कि सरकार ऐसे उत्पादों को इसलिए बंद नहीं करती क्योंकि वे सरकार के लिए राजस्व (रेवेन्यू) का जरिया हैं। शाहरुख ने कहा था कि जब सरकार अपने रेवेन्यू के लिए उत्पादन नहीं रोक रही है, तो उनकी कमाई को भी नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे एक एक्टर हैं और काम करके कमाना उनका पेशा है। अगर कोई चीज वाकई गलत है, तो उसका बनना ही बंद होना चाहिए। अजय देवगन बोले- मैं केवल इलायची का प्रचार करता हूं साल 2022 में भी जब इस तरह के विज्ञापन पर विवाद बढ़ा था, तब अभिनेता अजय देवगन ने अपना पक्ष रखा था। अजय ने कहा था कि वे केवल 'इलायची' का विज्ञापन करते हैं और सरोगेट एडवरटाइजिंग के आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि किसी उत्पाद को इस्तेमाल करना इंसान की व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। अजय ने भी शाहरुख खान की बात से सहमति जताते हुए कहा था कि अगर कोई उत्पाद हानिकारक है, तो सबसे पहले उसके निर्माण पर रोक लगानी चाहिए। सेलेब्स के इन एड पर भी हुआ विवाद- कृति सेनन रक्षाबंधन एड विवादः एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में जूलरी ब्रांड जीवा के जूलरी ब्रांड में नजर आईं। एड में भाई और कुत्ते को राखी बांधती हुईं कृति ने रिवीलिंग कपड़े पहने, जिससे विवाद हो गया। आलोचना के बीच ब्रांड ने एड हटा दिया। आमिर खान गृहप्रवेश एड विवादः आमिर खान कुछ सालों पहले एक प्राइवेट बैंक के एड में कियारा आडवाणी संग नजर आए। इसमें आमिर शादी के बाद दुल्हन के गृह प्रवेश करने के उलट घर जमाई के रूप में ससुराल में गृह प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। तनिष्क एड पर हिंदू-मुस्लिम विवादः टाटा ग्रुप के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने कुछ सालों पहले इंटर रिलीजन मैरिज पर आधारित एड जारी किया था। विज्ञापन में एक हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी दिखाई गई है। एड पर जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद तनिष्क ने वीडियो को यूट्यूब चैनल से हटा दिया है।

Continue reading on the app

ट्रीसा-गायत्री के कोच का नाम एशियन गेम्स लिस्ट में नहीं:वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल दिलाया था

एशियन गेम्स के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की आधिकारिक कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ लिस्ट में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के कोच बी. सुमित रेड्डी का नाम शामिल नहीं है। ट्रीसा-गायत्री ने अगस्त में नई दिल्ली में हुई वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया था। ऐसे में एशियन गेम्स से पहले जोड़ी के डेडिकेटेड कोच का टीम के साथ नहीं होना अहम है। मार्च 2025 से जोड़ी के साथ काम कर रहे सुमित पूर्व ओलिंपियन बी. सुमित रेड्डी ने मार्च 2025 में प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास लिया था। इसके बाद से वह हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद अकादमी में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को ट्रेनिंग दे रहे हैं। वह अकादमी में अन्य विमेंस डबल्स खिलाड़ियों के साथ भी काम करते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सुमित रेड्डी ट्रीसा-गायत्री के कोचिंग कॉर्नर में चीफ कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मौजूद थे। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान जोड़ी की रणनीति और खेल में सुधार को लेकर काम किया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत का मेडल पक्का किया था। यह 2011 के बाद विमेंस डबल्स में भारत का पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल था। जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर-4 चीन की जिया यिफान और झांग शुशियान की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस जीत के साथ भारत का 2011 से चला आ रहा वर्ल्ड चैंपियनशिप में कम से कम एक मेडल जीतने का सिलसिला भी जारी रहा। सुमित की गैरमौजूदगी में गोपीचंद संभालेंगे जिम्मेदारी सुमित रेड्डी का नाम आधिकारिक लिस्ट में नहीं होने के बाद चीफ कोच पुलेला गोपीचंद जोड़ी के साथ मौजूद रहेंगे। सपोर्ट स्टाफ की संख्या और एक्रेडिटेशन से जुड़े नियमों के कारण सभी निजी या डेडिकेटेड कोचों को टीम में जगह मिलना संभव नहीं हुआ है। हालांकि, सुमित की गैरमौजूदगी इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह पिछले करीब डेढ़ साल से ट्रीसा-गायत्री के साथ लगातार काम कर रहे हैं और वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके ऐतिहासिक मेडल के दौरान भी कोचिंग टीम का हिस्सा थे। ट्रीसा-गायत्री के चयन पर भी उठे थे सवाल एशियन गेम्स के लिए ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के चयन पर पहले भी सवाल उठे थे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने अपने चयन मानदंड के आधार पर प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा के नाम सुझाए थे। हालांकि, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने ट्रीसा-गायत्री के चयन का बचाव उनकी बेहतर वर्ल्ड रैंकिंग और हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर किया था। एशियन गेम्स के लिए 246 कोच-सपोर्ट स्टाफ मंजूर एशियन गेम्स के लिए भारत के 503 खिलाड़ियों के साथ 246 कोच और सपोर्ट स्टाफ को मंजूरी दी गई है। खेल मंत्रालय ने अंतिम लिस्ट जारी करने से पहले SAI टॉप्स और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की थी। मंत्रालय ने खिलाड़ियों के साथ उनके ट्रेनिंग और कैंप से जुड़े कोचों तथा स्पोर्ट्स साइंस स्टाफ को प्राथमिकता देने की बात कही थी। WFI ने विदेशी कोचों पर बदला फैसला इसी बीच, भारतीय कुश्ती टीम के साथ विदेशी कोच भेजने को लेकर WFI ने अपना फैसला बदल दिया है। SAI की फटकार के बाद WFI तीनों विदेशी कोचों को एशियन गेम्स में टीम के साथ भेजने पर राजी हो गया है। यह मामला तब सामने आया जब एशियन गेम्स के लिए कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की अंतिम सूची तैयार की जा रही थी। बैडमिंटन में सुमित रेड्डी का नाम बाहर होने और कुश्ती में विदेशी कोचों को लेकर हुए विवाद ने टीमों के सपोर्ट स्टाफ चयन पर सवाल खड़े किए हैं। 19 सितंबर से जापान में एशियन गेम्स 2026 एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में शुरू होंगे और 4 अक्टूबर तक चलेंगे। भारत 36 खेलों में हिस्सा लेगा। इस बार भारतीय दल में कुल 503 खिलाड़ी और 246 कोच-सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए; दीप्ति टॉप विकेट टेकर भारत ने विमेंस एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की शतकीय पारी खेली। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

न मंधाना न हरमनप्रीत, ये स्टार है भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, इतने करोड़ नेटवर्थ

richest indian women cricketer: भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है. कभी महिला क्रिकेट को सीमित दर्शकों और कम अवसरों के खेल के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब चीजें बिल्कुल अलग हैं. महिला प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों को बड़ा मंच दिया तो 2025 में भारतीय टीम के पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने ने इस खेल की लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. इसका असर न सिर्फ फेम पर बल्कि, महिला क्रिकेटरों की कमाई और ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ा है. आज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी स्टार खिलाड़ियों की करोड़ों की ब्रांड वैल्यू है, लेकिन जब भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की बात आती है तो इन दोनों से आगे एक ऐसा नाम है, जिसने मैदान पर करीब ढाई दशक तक राज किया. चलिए जानते हैं इस स्टार के बारे में. Sat, 5 Sep 2026 19:41:29 +0530

  Videos
See all

Rajeev Dhoundiyal | सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन, अखिलेश का सरकार पर हमला #imranmasood #saharanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:11+00:00

Sweta Singh के साथ Adbhut Avishvasniya Akalpniya में आज नाड़ीपति गौशाला | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers