Ballia News: रागिनी की जिंदगी में जगी नई उम्मीद, घर पहुंची डॉक्टरों की टीम, बोले- इलाज से चल पाएगी बच्ची
Ballia News: डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि बच्ची की कम उम्र होने के कारण उसके ठीक होने की संभावना अधिक है. उन्होंने कहा कि यदि आर्थो सर्जन, न्यूरो सर्जन और प्लास्टिक सर्जन मिलकर प्रयास करे और उचित देखभाल व सही इलाज मिले तो बच्ची अपने पैरों पर सहारा देकर चल पाएगी. छोटे बच्चों में ग्रोथ और हीलिंग पावर बड़ों की अपेक्षा ज्यादा होती है. जिससे यह उम्मीद बढ़ जाती है. सर्जरी, पोस्चर और देखभाल सभी चीजों की आवश्यकता हो सकती है.
Comparison: एथर रिज्टा और टीवीएस आईक्यूब में कौन बेस्ट? डील से पहले जानें जरूरी बातें
Comparison: भारतीय बाजार में फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर ऐसे ग्राहक, जो आरामदायक राइड, ज्यादा स्टोरेज और बेहतर सेफ्टी फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, उनके लिए एथर रिज्टा और टीवीएस आईक्यूब दो प्रमुख विकल्प हैं। दोनों स्कूटर्स की कीमत, रेंज और फीचर्स में काफी अंतर है।
Ather Rizta: बड़े स्पेस के साथ फैमिली फोकस
एथर रिज्टा को S और Z ट्रिम में पेश किया जाता है। इसमें 2.9kWh और 3.7kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। 2.9kWh बैटरी वाला मॉडल 123 किमी तक की IDC रेंज देता है, जबकि 3.7kWh वर्जन की रेंज 159 से 161 किमी तक है।
रिज्टा की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी फैमिली सीट है। इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 22 लीटर का फ्रंक एक्सेसरी के तौर पर लगाया जा सकता है। फीचर्स में ऑटो-होल्ड, रिवर्स मोड, फॉल-सेफ, मैजिक ट्विस्ट, बैकरेस्ट और नेविगेशन जैसे विकल्प मिलते हैं। इसकी कीमत ₹1.21 लाख से ₹1.59 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।
TVS iQube: ज्यादा वेरिएंट और बेहतर रेंज
टीवीएस आईक्यूब का पोर्टफोलियो ज्यादा बड़ा है। इसमें 2.2kWh से 5.1kWh तक के बैटरी विकल्प मिलते हैं। बेस मॉडल की IDC रेंज 94 किमी है, जबकि 3.4kWh वर्जन 145 किमी और टॉप ST 5.1kWh मॉडल 185 किमी तक की रेंज देता है।
आईक्यूब में 5-इंच और 7-इंच TFT डिस्प्ले, SmartConnect, फास्ट चार्जिंग और 32 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। इसकी कीमत करीब ₹1.20 लाख से ₹1.76 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।
कौन सा बेहतर?
अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी सीट, ज्यादा स्टोरेज और फैमिली-केंद्रित फीचर्स हैं तो एथर रिज्टा बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, ज्यादा रेंज, ज्यादा वेरिएंट और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं तो टीवीएस आईक्यूब पर विचार किया जा सकता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi



/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

