मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात:यूपी में जंगल से बाहर आए बाघ, बिहार में 8 नदियां उफान पर
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं। मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी के कैमूर पहाड़ की मूड़ा घाटी में लैंडस्लाइड से सीधी-UP मार्ग बंद है। टीकमगढ़ और दमोह में भारी बारिश का रेड और 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। यूपी में लगातार बारिश से 23 जिलों में बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है। पीलीभीत में 35 गांव बाढ़ में डूबे हैं। वन्यजीव जंगलों से बाहर आ रहे हैं। कोन गांव में गुरुवार को एक बाघ घूमता नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग में बरसात का यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका है। उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर तेज बारिश हो रहा है। चमोली में लैंडस्लाइड के बाद बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली समेत 7 जिलों भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
खबर हटके- भैंस का बर्थडे सेलिब्रेशन:56 लोगों के ऊपर से जंप करने वाला डॉगी; डस्टबिन से बात कर रहे लोग
यूपी में एक शख्स ने अपनी भैंस का बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं, कनाडा में एक डॉगी ने 56 लोगों के ऊपर से जंप कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उधर, चीन में लोग डस्टबिन से बात कर रहे हैं। चीन में एक शख्स ने खुजली करवाने का स्टार्टअप शुरू किया है, जिससे महीने में ₹14 लाख की कमाई हो रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने बिना हाथों के 20 किलोमीटर तैरकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






