Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार
नयी दिल्ली, चार सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक डेयरी पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेन्द्र उर्फ गुड्डु उर्फ ढोलवाला के रूप में हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को कालिंदी कुंज थाने में गोलीबारी की घटना की सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान, 25 वर्षीय तरुण उर्फ रंजन और गोविंदपुरी निवासी 23 वर्षीय रोहित धोबी को घटनास्थल पर पाया गया। पुलिस ने बताया कि डेयरी के अंदर कथित तौर पर दो गोलियां चलाई गईं जिससे रोहित घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान भूपेंदर उर्फ गुड्डू उर्फ ढोलवाला, मोनू, दीपक भगत और रवि उर्फ बाबा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि यह घटना रोहित और दीपक के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई। पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(1) (आपराधिक साजिश) को बाद में प्राथमिकी में जोड़ा गया।
उन्होंने बताया कि भूपेंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Bussines Idea: सिर्फ 100000 में शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई, बस लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य
Business Ideas: भारत में घर पर बेकिंग व्यवसाय पिछले 10 सालों में तेजी से बढ़ा है. सोशल मीडिया, विविध मेनू और सही लाइसेंस से कम लागत में सफल बेकरी शुरू की जा सकती है. इससे बढ़िया कमाई भी की जा सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18







