भारत-US व्यापार समझौते में किसी भारतीय हित से नहीं होगा समझौता, पीयूष गोयल की दो टूक
पीयूष गोयल ने कहा कि मैंने अब तक इनमें से किसी भी समझौते की एक भी आलोचना नहीं देखी है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, इसलिए कुछ लोग पूरी तरह झूठी बातें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत ने हांगकांग चाइना को 137 रनों से चटाई धूल, Womens Asia Cup 2026 में टीम इंडिया ने हासिल की लगातार दूसरी बड़ी जीत
Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के 7वें मुकाबले में भारतीय टीम ने हांगकांग चाइना को 137 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना के शतक के दम पर 193 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने हांगकांग चाइना की टीम को 16.2 ओवरों में सिर्फ 56 रनों पर समेट दिया. भारत की ओर से नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और प्रतिका रावल ने घातक गेंदबाजी की. इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को हराया था.
भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने खेली 124 रनों की तूफानी पारी
हांगकांग चाइना के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया था. सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने भी तेज शुरुआत की और 17 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुईं. उनके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरीं प्रतिका रावल ज्यादा देर तक मंधाना का साथ नहीं दे सकीं और 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी 13 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 11 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 गेंदों पर 1 चौका लगाकर 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हुईं. भारत की ओर से उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने महज 64 गेंदों पर 124 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
The star of the show ????⭐️
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
Vice-captain @mandhana_smriti is adjudged the Player of the Match for her exhilarating performance as #TeamIndia are through to the semis of the #WomensAsiaCup #INDvHK pic.twitter.com/TQRaDiTM3R
हांगकांग चाइना की ओर से गेंदबाजी में मरीना लैम्प्लो सबसे सफल रहीं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा रुचिता वेंकटेश ने भारत को पहला बड़ा झटका देते हुए खतरनाक दिख रहीं सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को आउट कर 1 विकेट लेने में कामयाब रहीं. वहीं जॉयलीन कौर ने भी एक विकेट चटकाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation








