Responsive Scrollable Menu

Donald Trump ने Iran संघर्ष को बताया मामूली, JD Vance के बयान का किया समर्थन

वाशिंगटन, पांच सितंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष को ‘‘मामूली बात’’ करार दिया और देश के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के इस बयान से सहमति जताई कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को ‘‘युद्ध’’ नहीं कहा जा सकता। ट्रंप ने ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय) में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान वेंस की एक दिन पहले की टिप्पणियों के बारे में सवाल किए जाने पर कहा कि ईरान पर अमेरिकी हमले अब ‘‘रुक-रुककर’’ हो रहे हैं। उन्होंने इस संघर्ष की गंभीरता को कम दिखाने की कोशिश की जबकि इस युद्ध पर अमेरिकी करदाताओं के 37.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च हो चुके हैं और अमेरिका के 18 सैन्यकर्मियों की मौत हुई है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि वह क्या कह रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे सैन्य संघर्ष कहता हूं क्योंकि हमारे लिए यह मामूली बात है। यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।’’ वेंस ने बृहस्पतिवार को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास जिसमें ‘ओवल ऑफिस’ भी स्थित है) में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ईरान के साथ जारी अमेरिकी संघर्ष को ‘‘युद्ध’’ करार देने से इनकार किया था। वेंस यह अनुमान लगाने से बचते प्रतीत हुए कि छह महीने से जारी यह संघर्ष नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले समाप्त हो जाएगा या नहीं।

इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी संसद के दोनों सदनों में अपना मामूली बहुमत बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। वेंस से पूछा गया था कि क्या तीन नवंबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले युद्ध समाप्त हो सकता है जिसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘‘मैं इसे युद्ध नहीं कहूंगा। फिलहाल ज्यादा गोलीबारी नहीं हो रही है।’’ वेंस ने यह बात ऐसे समय कही जब ईरान ने इस सप्ताह की शुरुआत में उसके खिलाफ हुए कई अमेरिकी हमलों के जवाब में बृहस्पतिवार को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी कुवैत को निशाना बनाया।

ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि ईरान संघर्ष के दौरान अमेरिका में हुई मौतों की संख्या हाल में हुए कुछ अन्य अमेरिकी युद्धों की तुलना में कम है। उन्होंने जनवरी में वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने और संघीय मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों का सामना करने के लिए उन्हें न्यूयॉर्क ले जाने के अमेरिकी सैन्य अभियान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमने वेनेजुएला में कार्रवाई की और हमने यह भी किया। वेनेजुएला में हमारा कोई व्यक्ति नहीं मारा गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और इसमें हमने 18 लोगों को खोया।

वियतनाम में हमने एक लाख लोगों को खोया था और अन्य संघर्षों में हमने हजारों लोगों को खोया।’’ अमेरिका के राष्ट्रीय अभिलेखागार के रिकॉर्ड के अनुसार, वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सशस्त्र बलों के कुल 58,220 सदस्यों की मौत हुई थी। ट्रंप से एक पत्रकार ने पूछा कि जब अमेरिका के 18 सैन्यकर्मी मारे गए हैं तो वह इस संघर्ष को ‘‘मामूली बात’’ कैसे कह सकते हैं। इस पर ट्रंप ने अपना यह तर्क दोहराया कि इस संघर्ष के कारण ईरान का परमाणु कार्यक्रम निष्प्रभावी हो गया है।

ट्रंप ने युद्ध की शुरुआत में कहा था कि यह कुछ सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा क्योंकि अगर उसके पास परमाणु हथियार होता तो शायद आप यहां खड़े नहीं होते।

Continue reading on the app

चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के मामले में अपनाया कड़ा रुख़, जानिए कौन हैं निशु आज़ाद

चिराग पासवान ने कहा, 'हमलावर में इतनी हिम्मत है कि वह टीवी पर इस घटना का बखान करता है और खुलेआम घूम रहा है. मैं दिल्ली पुलिस के साथ इस मामले को आगे बढ़ाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सुनिश्चित करने की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूँ.'

Continue reading on the app

  Sports

Prabhsimran Singh Fifty: 6 छक्के के साथ प्रभसिमरन सिंह ने मचाई तहाबी, शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में गेंदबाजों के लिए बने काल

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह अपनी तूफानी बैटिंग से कहर बरपा रहे हैं. प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट के 11वें मैच में जालंधर वारियर्स के लिए लुधियाना लायंस के खिलाफ 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 39 गेंद का सामना किया, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके भी उड़ाए. Sat, 5 Sep 2026 08:50:59 +0530

  Videos
See all

Swatantra Bhardwaj On CJP Protest: आत्मरक्षा की थी नहीं तो मेरी जान जाती: स्वतंत्र #shorts #cjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:06:41+00:00

Janmashtami Celebration 2026 | कृष्ण भक्ति में रंगे सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में भव्य उत्सव! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:06:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers