Responsive Scrollable Menu

Delhi High Court ने Karni Sena प्रमुख की प्रदर्शन अर्जी पर आदेश देने से किया इनकार

नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को ‘क्षत्रिय करणी सेना’ के अध्यक्ष राज शेखावत की याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में अधिसूचित किए गए ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026’ के विरोध में शेखावत को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाज़त नहीं दी थी। उच्च न्यायालय ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के वकील को सुने बिना इस याचिका पर कोई आदेश पारित नहीं कर सकता।

दिल्ली पुलिस के वकील सुनवाई के दौरान उपलब्ध नहीं थे। न्यायमूर्ति अमित महाजन ने सुझाव दिया कि यदि आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए पुलिस उस दिन विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दे रही है, तो याचिकाकर्ता छह सितंबर की तारीख को बदल दे। अदालत ने यह भी पूछा कि इस तारीख (छह सितंबर) में ऐसा क्या खास है।

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘यदि पुलिस किसी विशेष तारीख पर सहमत नहीं है, तो तारीख बदल दें। किसी तारीख में ऐसा कुछ भी खास या अनिवार्य नहीं है।’’ जब याचिकाकर्ता के वकील ने तात्कालिकता का हवाला देते हुए अदालत से आदेश पारित करने का आग्रह किया, तो अदालत ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के वकील की अनुपस्थिति में कोई निर्देश नहीं दे सकती, क्योंकि पुलिस इस याचिका में एक आवश्यक पक्ष है। इस पर, वकील ने कहा कि वे विरोध प्रदर्शन की तारीख बदलने पर विचार कर सकते हैं।

इसके साथ ही अदालत ने इस मामले को सात सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। वर्तमान में, यह ‘‘शांतिपूर्ण’’ विरोध प्रदर्शन छह सितंबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न बजे तक जंतर-मंतर पर होना तय है। शेखावत ने दिल्ली पुलिस के 28 अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें विरोध प्रदर्शन की अनुमति संबंधी अनुरोध को खारिज कर दिया गया था।

याचिकाकर्ता ने साथ ही, यह भी अनुरोध किया है कि उनकी अर्जी पर फिर से विचार किया जाए और 24 घंटे के भीतर ठोस कारणों के साथ नया आदेश जारी किया जाए। उन्होंने कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का मकसद आरक्षण नीतियों और नए यूजीसी प्रारूप से जुड़े मामलों पर अपने विचार और शिकायतें जाहिर करना था। यह विरोध प्रदर्शन 2026 के नियमों को वापस लेने की मांग के लिए किया जाना है।

याचिका के अनुसार, पुलिस के पत्राचार में कहा गया था कि प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 की तैयारियां चल रही हैं और सुरक्षा इंतज़ामों, कानून-व्यवस्था एवं यातायात से जुड़ी बातों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। हालांकि, याचिका में कहा गया है कि यह इनकार कानूनी रूप से सही नहीं है, क्योंकि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में प्रस्तावित है, जबकि प्रदर्शन छह सितंबर को होना है। इसमें यह भी कहा गया कि याचिकाकर्ता साफ तौर पर यह भरोसा दिलाने को तैयार हैं कि जंतर-मंतर से कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा और कोई भी प्रतिभागी भारत मंडपम या शिखर सम्मेलन से जुड़े किसी भी सुरक्षा मार्ग की ओर नहीं जाएगा।

इससे पहले, शेखावत ने खुद को नजरबंद बताए जाने का दावा करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया था। हालांकि, पुलिस ने अदालत में स्पष्ट किया था कि शेखावत को नजरबंद नहीं रखा गया था। इसके बाद उच्च न्यायालय ने कहा था कि शेखावत कहीं भी आने-जाने के लिए आज़ाद हैं।

याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि शेखावत यूजीसी नियमों को लेकर देशव्यापी जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

Continue reading on the app

तेजस Mk1A को बड़ा बूस्ट मिला, HAL को 3 और GE F404 इंजन मिले, कुल डिलीवरी 10 तक पहुंची

भारत के तेजस Mk1A फाइटर प्रोग्राम को एक और बढ़ावा मिला है, क्योंकि अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी GE एयरोस्पेस ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को तीन और F404-IN20 इंजन सौंपे हैं। अगस्त 2026 में भेजी गई इस नई खेप के साथ, तेजस Mk1A फ्लीट के लिए HAL को सौंपे गए इंजनों की कुल संख्या 10 हो गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब HAL को 2021 में GE एयरोस्पेस के साथ हुए 99 F404-IN20 इंजन के कॉन्ट्रैक्ट के तहत इंजन मिल रहे हैं। 5,375 करोड़ रुपये की यह डील तेजस Mk1A फ्लीट के लिए इंजन की ज़रूरत को पूरा करती है। GE एयरोस्पेस ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने HAL को तीन और F404-IN20 इंजन सप्लाई किए हैं। कंपनी ने बताया कि ये इंजन अगस्त में भारत भेजे गए थे। यह लेटेस्ट डिलीवरी, जुलाई में HAL को सप्लाई किए गए सातवें F404-IN20 इंजन के बाद हुई है। अब तीन और इंजन मिलने के बाद, कुल संख्या 10 हो गई है। 2021 के कॉन्ट्रैक्ट के तहत GE एयरोस्पेस को तेजस Mk1A प्रोग्राम के लिए HAL को 99 F404-IN20 इंजन देने हैं।

इसे भी पढ़ें: स्वदेशी तकनीक और निर्यात पर जोर, 1 सितंबर को 16 DPSU की समीक्षा करेंगे रक्षा मंत्री

तेजस के लिए GE F404-IN20 इंजन क्यों ज़रूरी है?

F404-IN20, GE एयरोस्पेस के F404 इंजन का ही एक वर्शन है जिसे खास तौर पर भारत के सिंगल-इंजन वाले तेजस फाइटर जेट के लिए तैयार किया गया है। GE एयरोस्पेस के अनुसार, भारतीय वर्शन F404 इंजन फ़ैमिली में सबसे ज़्यादा थ्रस्ट देता है। इसमें ज़्यादा फ़्लो वाला फ़ैन, सिंगल-क्रिस्टल टरबाइन ब्लेड और कई दूसरे खास पार्ट्स लगे हैं, जिन्हें एयरक्राफ़्ट और भारतीय वायु सेना की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। GE Aerospace, F404 को सबसे सफल मिलिट्री एविएशन इंजन में से एक बताती है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में हज़ारों कॉम्बैट एयरक्राफ्ट में किया जाता है। तेजस प्रोग्राम के लिए, यह इंजन एयरक्राफ्ट के डेवलपमेंट और ऑपरेशनल सफ़र का एक अहम हिस्सा रहा है। GE Aerospace ने कहा कि F404, तेजस LCA के लिए बहुत सही साबित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Hal Shashthi 2026: संतान की खुशहाली के लिए माताएं रखेंगी व्रत, जानें पूजन के लिए सही Shubh Muhurat

GE ने पहले F404-IN20 का प्रोडक्शन रोक दिया था

इंजन की हालिया डिलीवरी इसलिए भी अहम है क्योंकि GE Aerospace ने पहले F404-IN20 का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। कंपनी ने तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के लिए 65 F404-IN20 इंजन सप्लाई करने के बाद 2016 में HAL के साथ अपना पिछला कमिटमेंट पूरा कर लिया था। उस समय इंजन के लिए कोई और ऑर्डर नहीं होने के कारण, बाद में इस खास इंडियन वैरिएंट का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था। यह स्थिति तब बदली जब HAL ने 2021 में तेजस Mk1A प्रोग्राम के लिए 99 और इंजन का ऑर्डर दिया। इसके बाद GE Aerospace ने F404-IN20 प्रोडक्शन लाइन को फिर से शुरू किया, जो पांच साल से बंद पड़ी थी, और इंजन से जुड़ी ग्लोबल सप्लाई चेन को भी दोबारा चालू किया। GE Aerospace ने बताया कि उसकी टीमों ने भारतीय वायु सेना की ज़रूरतों के हिसाब से इंजन को और बेहतर बनाने के लिए कई सालों तक तेजस प्रोग्राम के साथ मिलकर काम किया।

Continue reading on the app

  Sports

पहली पारी में 9, दूसरी पारी में 5 शिकार, 14 विकेट के बाद भी टीम से ड्रॉप, समय से पहले जादूगर का करियर क्यों हुआ खत्म?

best bowing record: कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 विकेट लेने वाले जसुभाई पटेल का नाम इतिहास के पन्नों से कभी ओझल नहीं होगा. यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के उन चुनिंदा 'शांत चमत्कारों' में से एक है, जिसने खेल की दिशा और दशा को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया Fri, 4 Sep 2026 17:09:44 +0530

  Videos
See all

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए ऐसे तैयार की जाती है ये खास माला |Mathura News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T12:11:29+00:00

Swatantra Bhardwaj detained: हिरासत में स्वतंत्र भारद्वाज | CJP | Nishu Azad | Delhi Police | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T12:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers