IND vs AFG : क्या बदल जाएगा टीम इंडिया का स्क्वाड? दिग्गज ने बताया उन 3 खिलाड़ियों का नाम जिनको अभी भी मिल सकता है चांस
IND vs AFG : इंडियन क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अफगानिस्तान के साथ भारत को 13 से लेकर 17 सितंबर तक सीरीज खेलनी है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वाड सामने आ चुका है, लेकिन इस स्क्वाड में 4 अनफिट खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इन खिलाड़ियों को अभी तक पूरी तरह फिटनेस हासिल नहीं हुई है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर हैं.
भारत के स्क्वाड का ऐलान करते समय इन सभी खिलाड़ियों के नाम के आगे स्टार (*) लगा हुआ था. उसका मतलब था कि, ये खिलाड़ी अभी तक पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं. इनको मैच खेलने के लिए फिटनेस क्लीयरेंस चाहिए. अगर ये खिलाड़ी सीरीज की शुरुआत से पहले पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो, इनकी जगह पर किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Shreyas Iyer leads the Men's #T20WorldCup winners while Jasprit Bumrah could make his much-awaited return to the T20I side against Afghanistan ????
— ICC (@ICC) September 1, 2026
More on the squad ???? https://t.co/6iLKImPqU4 pic.twitter.com/5LBfOoMHHR
आकाश चोपड़ा ने अनफिट खिलाड़ियों पर दिया बयान
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, 'भारत के सिलेक्टर्स ने लगभग पूरी ताकत वाली भारतीय टीम के साथ जाने का मन बना लिया है. यह टीम उम्मीद के मुताबिक है. बड़ी बात यह है कि जिन नामों के बाद एक स्टार रखा गया है. इसका मतलब है कि वे खिलाड़ी शायद उपलब्ध न हों, या अगर उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलता है, तो वे हिस्सा लेंगे'.
आकाश ने बताया नीतीश रेड्डा के रिप्लेसमेंट का नाम
आकाश ने आगे कहा कि, 'इसमें पहला नाम नीतीश कुमार रेड्डी का है. हार्दिक वैसे भी उपलब्ध नहीं हैं. इंग्लैंड दौरे पर नीतीश की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया था. उम्मीद थी कि अगर रेड्डी फिट हो गए तो वो वापस आ जाएंगे, लेकिन क्या वो पूरी तरह फिट हैं? हमें अभी नहीं पता. इसलिए यह एक जैसा स्वैप हो सकता है. अगर नीतीश कुमार रेड्डी फिट घोषित नहीं होते हैं, तो सूर्यांश शेडगे फिर से टीम में आ सकते हैं'.
बुमराह और हर्षित जगह ले सकते हैं ये 2 गेंदबाज
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि, 'इसके बाद आप वॉशिंगटन सुंदर को देखते हैं. उनके नाम पर अभी भी स्टार लगा है, जिसका मतलब है कि उनकी फिटनेस को लेकर अभी भी कोई गारंटी नहीं है. इस बारे में कोई क्लैरिटी नहीं है. इसके बाद आप जसप्रीत बुमराह के नाम के बाद एक स्टार देखते हैं, जिसका मतलब है कि हमें सच में नहीं पता कि वह उपलब्ध हैं या नहीं. फिर हर्षित राणा हैं, जो उपलब्धता पर निर्भर हैं. अगर ये दोनों तेज गेंदबाज नहीं आते हैं, या उनमें से कोई एक नहीं आता है, तो प्रिंस यादव का नाम आ सकता है. आप उन्हें शामिल करने पर विचार कर सकते हैं. आप गुरनूर बरार को फिर से खेलते हुए देख सकते हैं. तो इस तरह के बदलाव हो सकते हैं'.
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.
किस तारीख को खेलें जाएंगे मैच
| मैच नंबर | तारीख | दिन | स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | 13 सितंबर 2026 | रविवार | दिल्ली |
| 2 | 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | दिल्ली |
| 3 | 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | दिल्ली |
ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर की होगी छुट्टी, टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण, एशियन गेम्स में भारत को दिला सकते हैं गोल्ड
Taapsee Pannu: 'ऐसी फिल्में करने से पहले रिटायर हो जाऊंगी', तापसी पन्नू ने कसा कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' पर तंज?
Taapsee Pannu: सुचिन मेहरोत्रा के साथ बातचीत में तापसी ने कहा कि उन्हें "लकी" महसूस होता है कि उन्होंने अपना करियर एक दशक पहले शुरू किया था, जब हिंदी की मेनस्ट्रीम की फिल्में अलग तरह की हुआ करती थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol









