लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से उड़ान भरी थी, कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजा
वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक विमान के कार्गों में धुएं का अलार्म बजा था। पायलट ने तुरंत लखनऊ संपर्क किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से परमिशन मिलते ही लैंडिंग कराई। विमान के उतरते ही रिस्पॉन्स टीम ने मोर्चा संभाला। फायर बिग्रेड और टेक्निकल एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। विमान की जांच की गई। विमान (IX 1253) ने वाराणसी एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह 8 बजे उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद ही कार्गो में स्मोक डिटेक्शन का अलार्म बजने लगा। इसके बाद पायलट ने सुबह 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। सुबह 9:02 बजे विमान से 155 यात्रियों और क्रू को उतारा गया। जांच के बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क किया गया। शुरुआती जांच के बाद बताया गया कि विमान में धुएं का कोई संकेत नहीं मिला। ऐसे में अलार्म कैसे बजा, इसकी भी जांच की जा रही है। डेढ़ साल में यूपी में विमान से जुड़ी प्रमुख घटनाएं ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल:शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यात्री कमलेश राय पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था। हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमलेश के पास से पिस्टल समेत 21 कारतूस मिले। पूरी खबर पढ़िए…
राघव चड्ढा बोले-पंजाब सरकार ने वोटर लिस्ट से नाम काटा:शिफ्टेड कैटेगरी में डाला; AAP बोली- खुद ही बैकडेट से रजिस्ट्रेशन करवा रहे
पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) आमने-सामने हैं। चड्ढा ने दावा किया है कि मोहाली में ड्राफ्ट सूची में उनका नाम हटा दिया गया और उन्हें ‘शिफ्टेड’ की कैटेगरी में डाल दिया गया। उन्होंने इसे सामान्य क्लेरिकल गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि उन्होंने SIR के नियमों के तहत ऑब्जेक्शन दाखिल कर दिया है। अंतिम वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में जारी होगी। चड्ढा ने आरोप लगाया कि AAP सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में उनका नाम वोटर लिस्ट में गलत तरीके से ‘शिफ्टेड’ मार्क किया गया और इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। इधर, AAP ने चड्ढा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि SIR चुनाव आयोग की प्रक्रिया है और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। चड्ढा पंजाब के बजाय दिल्ली में रह रहे हैं और वोटर रजिस्ट्रेशन बनाए रखना या स्थानांतरित करवाना उनकी अपनी जिम्मेदारी थी। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि चड्ढा दिल्ली के राजिंदर नगर में बैकडेट प्रक्रिया से वोटर रजिस्ट्रेशन कराने की कोशिश कर रहे हैं। AAP ने कहा कि अगर ऐसी कोई बैकडेट या गैरकानूनी प्रक्रिया हुई है तो इसकी जांच होनी चाहिए। राघव चड्ढा ने X(पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट आरोप लगाए… चड्ढा के बयान पर AAP का पलटवार *************** ये खबर भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में ट्रोल हुए राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी: राज्यसभा में बोले- मैं स्टूडेंट्स के सपोर्ट में, पेपर लीक जैसी बीमारी का परमानेंट इलाज जरूरी पेपर लीक के मुद्दे पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान चुप रहने के चलते जमकर ट्रोल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस मुद्दे पर संसद में अपनी बात कही। जंतर-मंतर पर महीनेभर तक चला प्रदर्शन खत्म होने के पांचवें दिन, गुरुवार को राज्यसभा में राघव ने कहा- पहले मैं अपोजिशन में था तो सवाल पूछता था, आज मैं सत्तापक्ष की तरफ बैठता हूं तो सॉल्यूशन देना मेरी जिम्मेदारी है। (पढ़ें पूरी खबर)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







