Responsive Scrollable Menu

राघव चड्ढा बोले-पंजाब सरकार ने वोटर लिस्ट से नाम काटा:शिफ्टेड कैटेगरी में डाला; AAP बोली- खुद ही बैकडेट से रजिस्ट्रेशन करवा रहे

पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) आमने-सामने हैं। चड्ढा ने दावा किया है कि मोहाली में ड्राफ्ट सूची में उनका नाम हटा दिया गया और उन्हें ‘शिफ्टेड’ की कैटेगरी में डाल दिया गया। उन्होंने इसे सामान्य क्लेरिकल गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि उन्होंने SIR के नियमों के तहत ऑब्जेक्शन दाखिल कर दिया है। अंतिम वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में जारी होगी। चड्ढा ने आरोप लगाया कि AAP सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में उनका नाम वोटर लिस्ट में गलत तरीके से ‘शिफ्टेड’ मार्क किया गया और इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। इधर, AAP ने चड्ढा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि SIR चुनाव आयोग की प्रक्रिया है और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। चड्ढा पंजाब के बजाय दिल्ली में रह रहे हैं और वोटर रजिस्ट्रेशन बनाए रखना या स्थानांतरित करवाना उनकी अपनी जिम्मेदारी थी। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि चड्ढा दिल्ली के राजिंदर नगर में बैकडेट प्रक्रिया से वोटर रजिस्ट्रेशन कराने की कोशिश कर रहे हैं। AAP ने कहा कि अगर ऐसी कोई बैकडेट या गैरकानूनी प्रक्रिया हुई है तो इसकी जांच होनी चाहिए। राघव चड्ढा ने X(पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट आरोप लगाए… चड्ढा के बयान पर AAP का पलटवार *************** ये खबर भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में ट्रोल हुए राघव चड्‌ढा ने तोड़ी चुप्पी: राज्यसभा में बोले- मैं स्टूडेंट्स के सपोर्ट में, पेपर लीक जैसी बीमारी का परमानेंट इलाज जरूरी पेपर लीक के मुद्दे पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान चुप रहने के चलते जमकर ट्रोल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने इस मुद्दे पर संसद में अपनी बात कही। जंतर-मंतर पर महीनेभर तक चला प्रदर्शन खत्म होने के पांचवें दिन, गुरुवार को राज्यसभा में राघव ने कहा- पहले मैं अपोजिशन में था तो सवाल पूछता था, आज मैं सत्तापक्ष की तरफ बैठता हूं तो सॉल्यूशन देना मेरी जिम्मेदारी है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

हल्द्वानी शुद्धिकरण पर खड़गे ने नड्डा को लिखा पत्र:कहा-24 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, ये छुआछूत का मामला, CM को कार्रवाई का दें निर्देश

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मामले में FIR दर्ज कराने की मांग की है। खड़गे ने पत्र में कहा कि घटना के 24 दिन बीत जाने के बावजूद जिम्मेदार व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ FIR तक दर्ज नहीं हुई है। खड़गे ने लिखा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में उनकी जनसभा के बाद रामलीला मैदान के मंच का शुद्धिकरण कराया गया। उन्होंने नड्डा से कहा है कि वे राज्यसभा में दिए अपने आश्वासन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निर्देशित करें और रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण में शामिल व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज कराना सुनिश्चित करें। खड़गे ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक देना जरूरी है। उनके मुताबिक, इस मामले में उनका रोष केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है, जिससे समाज का एक बड़ा तबका प्रभावित होता है। नड्डा ने राज्यसभा में की थी घटना की निंदा 13 अगस्त को राज्यसभा में मुद्दा उठाते हुए खड़गे ने आरोप लगाया था कि उनके भाषण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन कर मंच का शुद्धिकरण किया। उन्होंने खुद को अनुसूचित जाति से बताते हुए इसे आपत्तिजनक घटना बताया और दोषियों के खिलाफ अनटचेबिलिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की थी। मामले पर नड्डा ने घटना की निंदा करते हुए कहा था कि भाजपा ऐसी किसी गतिविधि का समर्थन नहीं करती। उन्होंने मामले की गहराई से जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। खड़गे ने अब इस घटना को संविधान की भावना और मानवीय मूल्यों के विपरीत बताते हुए इसे छुआछूत की मानसिकता से जोड़ा है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के महाड़ आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि यह मामला केवल उनका व्यक्तिगत मुद्दा नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है, जो ऐसी सामाजिक मानसिकता का सामना करते हैं। क्या है पूरा मामला? 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों ने मैदान में हवन-यज्ञ कर कथित तौर पर मंच का शुद्धिकरण किया। कांग्रेस ने इसे जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए विरोध किया। इसके बाद राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कथित शुद्धीकरण को छुआछूत का मामला बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की मांग की थी। 30 अगस्त की रात राहुल गांधी पर FIR हल्द्वानी कोतवाली में 30 अगस्त की रात राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हुई। पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी के जवाहर नगर निवासी अमित कुमार ने 30 अगस्त को लिखित शिकायत दी थी। अमित कुमार वाल्मीकि समुदाय से हैं और श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े पदाधिकारी बताए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हल्द्वानी के शुद्धीकरण मामले को जातिगत और छुआछूत का मामला बताया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल के बयान से जातिगत भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की स्थिति बनी। पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट के साथ BNS की धारा 196 में मामला दर्ज किया है। जांच की जिम्मेदारी DSP अमित कुमार को दी गई है। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… देहरादून में CM आवास की सुरक्षा में सेंध:छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गेट पर पहुंचे कांग्रेसी; घसीटकर गाड़ियों में ठूंसा देहरादून में देर रात सीएम आवास की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। यहां उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया और देर रात करीब 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

बुरा फंसा सहवाग-द्रविड़ के बेटे का टीममेट, गलती पड़ी भारी, BCCI ने लगाया दो साल का बैन

Rohit Yadav Ban: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी कैब ने इन गड़बड़ियों के चलते पहले ही रोहित यादव को अपनी जूनियर टीम से बाहर कर दिया था और बाद में बीसीसीआई को इसकी जानकारी दी. अब बीसीसीआई ने उन्हें दो साल तक घरेलू क्रिकेट खेलने से भी रोक दिया है और सभी संबद्ध राज्य क्रिकेट संघों को इसकी सूचना दे दी है. Fri, 4 Sep 2026 14:31:53 +0530

  Videos
See all

Happy Krishna Janmashtami | जय श्री कृष्ण | #krishnajanmashtami #janmashtami #reels #krishna #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:15:57+00:00

Sushant Sinha | Desh Ki Pathshala | युद्ध के बीच भारत की GDP Growth कैसे High ? समझिए | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:14:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers