हाथों से मसलकर परोसी जाती है ये हींग कचौड़ी, 800 पीस है रोज की सेल, स्वाद ऐसा कि आगरा-मुरैना से आते हैं लोग
Dholpur Famous Hing Kachori: धौलपुर में सुबह-सुबह खस्ता और कुरकुरी कचौड़ी का स्वाद लेने वालों के लिए बृजवासी कचौड़ी खास पहचान बना चुकी है. आरएसी बटालियन के सामने लगने वाले इस ठेले पर सुबह 6 बजे से ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगती है. यहां की हींग वाली कचौड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके हाथ से मसलकर परोसा जाता है. कचौड़ी देसी घी में तली जाती है, जिसके साथ मसालेदार आलू की सब्जी और घी में तली हरी मिर्च मिलती है. सब्जी में घर के पिसे मसालों और हींग के पानी का इस्तेमाल स्वाद को खास बनाता है. ठेला संचालक संदीप पिछले करीब 5 साल से कचौड़ी बेच रहे हैं और रोजाना 700 से 800 कचौड़ी तक बेचते हैं. यहां दो कचौड़ी सिर्फ 20 रुपये में मिलती हैं. आगरा, मुरैना और ग्वालियर तक से लोग इसका स्वाद लेने पहुंचते हैं.
Janmashtami Prasad Recipes: नन्हे कान्हा के जन्मोत्सव पर घर बनाएं ये 5 पारंपरिक प्रसाद, पूजा की थाली हो जाएगी खास, जानें रेसिपी
Janmashtami Prasad Recipes: जन्माष्टमी पर, घर पर बना पारंपरिक प्रसाद पूजा की थाली में स्वाद के साथ-साथ भक्ति का भाव भी जोड़ता है. ऐसे में ये 5 पारंपरिक प्रसाद घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं और भोग के रूप में अर्पित की जा सकती हैं. आइए जानते हैं 5 स्वादिष्ट पारंपरिक प्रसाद और उनकी आसान रेसिपी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








