ओपनिंग की रेस के बीच वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, 31 रन बनाते ही अभिषेक-ईशान के क्लब में होगी एंट्री
Vaibhav Sooryavanshi records: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन चर्चा का विषय बना हुआ है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी में ओपनिंग की रेस भले ही दिलचस्प हो, लेकिन वैभव के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. साल 2026 में 225.87 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बना चुके वैभव को 1000 टी20 रन पूरे करने के लिए महज 31 रनों की दरकार है.ऐसा करते ही वह ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बाद तीसरे भारतीय बन जाएंगे.
अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले फाइनल खेलने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, रेड बॉल के बाद वाइट बॉल में मचाएंगे धमाल,कब शुरू होगा मुकाबला
Vaibhav Sooryavanhi next match schedule: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. 6 सितंबर को बेंगलुरु में साउथ जोन के खिलाफ होने वाले दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव ईस्ट जोन की उप-कप्तानी संभालेंगे. सेमीफाइनल में 92 और 40 रनों की दमदार पारियां खेलने वाले वैभव के पास लाल गेंद के इस बड़े मुकाबले के बाद 13 सितंबर से नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाने का बेहतरीन मौका होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







