Responsive Scrollable Menu

पटना में दिखा गंगा का रौद्र रूप, कई मंदिर-घर डूबे; 10 PHOTOS में देखें बारिश का कहर

बिहार के पटना समेत आसनसोल, जालंधर और दिल्ली में बाढ़ से बुरे हालत हैं। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके डूब चुके हैं। बुधवार 2 सितंबर को पटना के नकटा दियारा में गंगा का रौद्र रूप दिखा। इलाके की कई इमारतें और घर पानी में डूबे दिखे।

Continue reading on the app

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे

जयपुर, दो सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई ने आगामी निकाय चुनाव के लिए बुधवार को अपना ‘शहरी विकास संकल्प पत्र-2026’ जारी किया, जिसमें बेहतर बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, सुरक्षा, परिवहन और जनसुविधाओं के साथ शहरों के सुनियोजित एवं समग्र विकास का वादा किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के अन्य नेताओं ने यहां संकल्प पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किए गए 78 प्रतिशत वादे सत्ता में आने के 32 महीने के भीतर पूरे कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी घोषणा पत्र के बजाय ‘संकल्प पत्र’ जारी करती है, क्योंकि यह वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शर्मा ने कहा कि शहरी विकास संकल्प पत्र राज्य के 309 नगरीय निकायों के लिए अगले पांच वर्षों का रोडमैप होगा। उन्होंने कहा कि इसमें नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहरों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में विभिन्न आय वर्गों को एक लाख आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने, सात लाख से अधिक घरों में पीएनजी कनेक्शन देने, 2,000 पिंक टॉयलेट बनाने और नए एवं बाहरी आवासीय क्षेत्रों में 15 लाख स्ट्रीट लाइट लगाने का वादा किया गया है। भाजपा ने वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र स्थापित करने तथा पंजीकृत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, सीएनजी ऑटो-रिक्शा चालकों और टैक्सी चालकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर देने का भी वादा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सुरक्षित शहरों के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था विकसित करने, प्रमुख सड़कों का विकास करने और चौराहों का सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव है।

भवन मानचित्रों की स्वीकृति की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल बनाने और आवेदनों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है।’’ उन्होंने कहा कि यातायात और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास, पुल, बहुस्तरीय और सामुदायिक पार्किंग सुविधाओं सहित व्यापक नीति बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि अधिक यातायात दबाव वाले शहरों में रिंग रोड विकसित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। भाजपा ने शहरी वन और लव-कुश वाटिका विकसित करने, ग्रीन बेल्ट बनाने तथा प्रमुख पार्कों और जलभराव वाले क्षेत्रों में वर्षाजल संचयन प्रणाली स्थापित करने का भी वादा किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संकल्प पत्र शहरी विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपने वादों को पूरा करती है। शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने राज्य को बदहाल स्थिति में छोड़ दिया था तथा भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति की।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नियमों के अनुसार वार्डों के पुनर्गठन का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य के 309 नगरीय निकायों में एक साथ चुनाव कराए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने एक लाख 70 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं, जबकि एक लाख 25 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: चामरी अटापट्टू ने टी20 में झटके 7 विकेट, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sri Lanka Women vs Indonesia Women: महिला एशिया कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हरा दिया. इस जीत में कप्तान चामरी अटापट्टू का अहम रोल रहा. Wed, 02 Sep 2026 23:48:49 +0530

  Videos
See all

VIP Protocol के लिए Mumbai Police ने साइकिल वाले को मारा धक्का, आखिर कौन नेता था कार में ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:06:36+00:00

Breaking News Live | Nepal Flood 2026 | नेपाल से आई चौंकाने वाली खबर ! | Nepal Flash Flood | Tibet #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:04:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers