Responsive Scrollable Menu

पुणे में दो भाइयों ने बीच सड़क माता-पिता को पीटा:राहगीरों ने बचाया, जमीन का सौदा करने की बात से नाराज थे बेटे

महाराष्ट्र के पुणे जिले में जमीन बेचने से नाराज दो भाइयों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को सरेआम सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा। राहगीरों ने दंपत्ती को बेटों से बचाया। घटना 30 अगस्त के शाम की है। लेकिन, घटना का वीडियो अब सामने आया है। पुणे पुलिस के मुताबिक, इंदापुर में रहने वाले 65 साल के किसान तुकाराम राउत ने 30 अगस्त की शाम शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने कहा- वह और उनकी बीमार पत्नी टहलने के लिए निकले थे, तभी उनके दोनों बेटे कार से वहां पहुंचे। दोनों ने अपनी मां अंजना के नाम पर मौजूद जमीन बेचने को लेकर सवाल-जवाब किया और इसके बाद डंडे से पिटाई की। राहगीरों ने दंपती को बचाया हमले में तुकाराम राउत की पीठ, चेहरे, जांघ और कंधे पर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी के हाथ की कलाई और कमर में चोट लगी। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने दोनों को बचाया और इलाज के लिए इंदापुर उप-जिला अस्पताल भिजवाया। दर्ज शिकायत में तुकाराम ने कहा है कि दोनों बेटों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर जमीन का सौदा रद्द नहीं किया गया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। दोनों बेटे अपने परिवार के साथ इंदापुर के मालवाड़ी इलाके में अलग-अलग रहते हैं। इंदापुर थाने में दोनों बेटों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ------------- ये खबर भी पढ़ें... बर्थडे बॉय ने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला:गाजियाबाद में भाई के साथ की वारदात, डांटने पर भड़के यूपी के गाजियाबाद में 2 बेटों ने मां और पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार रात 11 बजे बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद दोनों बेटे झगड़ा कर रहे थे। माता-पिता ने उन्हें डांट लगाई तो भड़क गए। गुस्से में माता-पिता को लात-घूसों से पीटकर अधमरा कर दिया। फिर हथौड़े से सिर कूच दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

पीयूष गोयल बोले- सिर्फ GDP की आलोचना करने वाले बेरोजगार:बेस ईयर की तुलना कर लोगों को गुमराह कर रहे; पहले रघुराम राजन ने उठाए थे सवाल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि जो लोग GDP की आलोचना कर रहे हैं, देश में सिर्फ वही बेरोज़गार हैं। दिल्ली में ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) की बैठक में गोयल ने कहा कि आलोचक लोगों को गुमराह कर रहे हैं। गोयल ने कहा- मैं टीवी पर कुछ विपक्षी नेताओं को देखता हूं। संभव है कि इनमें पूर्व वित्त सचिव या पूर्व आरबीआई गवर्नर भी शामिल हों, जो दोनों भारत में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। उन्हें एक जैसे आंकड़ों की तुलना करना भी नहीं आता। पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने न्यूज़ एजेंसी PTI से मंगलवार को कहा था कि, “क्या ये GDP के आंकड़े सही हैं? अगर आंकड़े सही नहीं हैं तो पूरी अर्थव्यवस्था पर भी सवाल उठता है। कुछ असमानताएं हैं, जिनकी चिंता करनी चाहिए।” दरअसल, सोमवार को सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी किए थे, जो 7.8% रही। RBI का अनुमान 7% था। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 6.9% थी। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: चामरी अटापट्टू ने टी20 में झटके 7 विकेट, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sri Lanka Women vs Indonesia Women: महिला एशिया कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हरा दिया. इस जीत में कप्तान चामरी अटापट्टू का अहम रोल रहा. Wed, 02 Sep 2026 23:48:49 +0530

  Videos
See all

Maharashtra News | Mumbai Airport की जमीन पर ‘Illegal Mosque’ का आरोप.. क्या अब होगा बड़ा एक्शन ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T23:55:02+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat:राम मंदिर ट्रस्ट में कितने बदलाव किए गए? | BJP | Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T00:07:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers