IND vs AFG T20 Series : टीम इंडिया में फिर शुरू होगी लड़ाई, गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर भी लटकेगी तलवार
IND vs AFG T20 Series : अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने की लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत और अफगानिस्तान के बीच 13, 15 और 15 को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच सभी तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इन सभी मुकाबलों की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी. वहीं इन मुकाबलों के लिए अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के लिए 6:30 बजे आएंगे.
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए फिर से पुरानी वाली समस्या खड़ी होने वाली है. अब एक बार फिर से इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्दी बढ़ने वाली है. क्योंकि परेशान जहां से शुरू हुई थी, अब एक बार फिर वहीं आगई है. हम बात कर रहे हैं कि भारत के लिए अब ओपनिंग कौन करेगा.
टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कौन करेगा?
टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा एक फिक्स ओपनिंग बल्लेबाज हैं. अभिषेक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. अब टीम इंडिया के लिए दूसरा ओपनर कौन होगा. ये सवाल फिर से उठ रहा है. टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं, जो बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं. वहीं संजू सैमसन को भी टीम में रखा गया है, जो दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं.
आयरलैंड सीरीज में संजू सैमसन को गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर ने चुना था. इसके चलते वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ गया था. इसके बाद इंग्लैंड सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खिलाने के लिए संजू सैमसन को बाहर किया गया था. वैभव का बल्ला नहीं चलने के बाद संजू को फिर से ओपनिंग इंग्लैंड में कराई गई थी.
The start of a special chapter ✨
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
A proud moment as Vaibhav Sooryavanshi receives his #TeamIndia cap from Vice-Captain Tilak Varma ????
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #ENGvIND pic.twitter.com/zpLtixYDgM
इसके बाद जिम्बाब्वे सीरीज से संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया. इसके बाद ओपनिंग कौन करेगा ये सवाल ख्तम हो गया और जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया. अब एक बार फिर अफगानिस्तान सीरीज के लिए संजू सैमसन वापस आ गए हैं. अब फिर से वही पुरानी स्थिति बन गए हैं कि, अब टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा. संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी?
अब जब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमनस तीनों मौजूद हैं. तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को ये तय करना होगा कि, वो पारी की शुरुआत किससे करवाना चाहते हैं. उन्हें बाएं और दाएं हाथ का कॉम्बिनेशन चाहिए या फिर वो बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों के साथ पारी की शुरुआत करने चाहते हैं.
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
वैभव ने टीम इंडिया के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज 6 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 193 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 81 रहा है. वहीं संजू भारत के लिए 66 टी20 मैचों में 3 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 1432 रन बाए हैं.
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG : भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी, दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज टी20 सीरीज में कर सकता है हाल बेहाल, देखिए आंकड़े
Uttarakhand: मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा, तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को प्रदेश में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने ब्रिडकुल को प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं के प्रभावी संचालन एवं नियमन के लिए रोपवे रेग्यूलेषन और रूल्स शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में तेजी लाते हुए लंबित प्रक्रियाओं, भूमि संबंधी प्रकरणों एवं आपसी समन्वय से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए.
मुख्य सचिव ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे कनेक्टिविटी प्रदेश की पर्यटन एवं यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. इसलिए सभी परियोजनाओं में समयबद्धता, गुणवत्ता एवं आपसी समन्वय पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि रोपवे परियोजनाओं में पार्किंग डेवलपमेंट को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके.
मुख्य सचिव ने केदारनाथधाम एवं हेमकुंड साहिब रोपवे की प्रगति की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित एजेंसियों को परियोजना की आगामी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने जिला प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था के बीच बेहतर समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी दिए गए. नैनीताल क्षेत्र की रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने रानीबाग-ज्योलीकोट-हनुमानगढ़ी-कैंचीधाम तथा रानीबाग-भीमताल-भवाली रोपवे परियोजनाओं में एनएचएलएमएल एवं यूकेएमआरसी को आपसी तालमेल से इंटीग्रेशन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने यूकेएमआरसी के प्रोजेक्ट के फाइनल अप्रूवल की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने के साथ ही फाईनल डीपीआर तथा डीएफसी की प्रक्रिया को भी शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देष दिए.
मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग द्वारा निर्माण की जा रही परियोजनाओं जोशीमठ-औली-गोरसों, रैथल-बारसू तथा पुरकुल रोपवे परियोजनाओं की भी समीक्षा की. उन्होंने इन परियोजनाओं की नियमित एवं प्रभावी समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने यमुनोत्री-जानकी चट्टी, हनुमानचट्टी-पूर्णागिरि एवं तपोवन-कुंजपुरा रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की. उन्होंने इनसे सम्बन्धित लम्बित कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया. उन्होंने कहा कि भूमि सम्बन्धी विषयों का समाधान कर परियोजनाओं की आगे की कार्यवाही में किसी प्रकार का विलम्ब न हो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
इस अवसर पर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार सहित एनएचएलएमएल एवं यूकेएमआरसी के अधिकारी एवं सम्बन्धित जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







