Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG : टीम इंडिया से इन 5 खिलाड़ियों की क्यों हुई छुट्टी? जानिए मिली किस बात की सजा

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान की टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली हैं. इस सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने वाला है. इसके बाद 17 सितंबर को इस सीरीज का अंत हो जाएगा. वहीं इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 1 सितंबर (मंगलवार) को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इसके टीम से कुल मिलकर 5 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. ये पांच खिलाड़ी पिछली सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे.

दरअसल, भारतीय सिलेक्टर्स ने प्रिंस यादव, मयंक यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह को बाहर कर दिया है. ये सभी खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज में मौजूद थे. वहीं प्रिंस यादव भारत के लिए कई सीरीज में थे, उन्होंने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था. अब इन 5 खिलाड़ियों को क्यों टीम से बाहर किया गया है. आइए जानते हैं. 

प्रभसिमरन सिंह को इस वजह से किया गया बाहर

जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह को पहली बार इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में मौका दिया गया था. संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिालफ सीरीज से बाहर किया गया था. ऐसे में प्रभसिमरन को मौका दिया गया था. वो टीम में बतौर वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर चुना गया था. अब जब संजू टीम में आ गए हैं और टीम की पहली विकेटकीपिंग च्वाइस ईशान किशन हैं तो, इसी वजह से प्रभसिमरन सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. 

सीनियर खिलाड़ियों की वापसी ने इनके लिए बंद किए दरवाजे

भारतीय क्रिकेट टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का नाम शामिल है. वहीं टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है. इसके चलते नए और युवा खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जिसमें यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं. यश और अशोक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. 

अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बतौर तेज गेंदबाज खेलेंगे. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी बतौर पेस ऑलराउंडर नजर आएंगे. इनके अलावा टीम में शिवम दुबे एक तेज गेंदबाजी का विकल्प हैं. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है. 

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड

भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.

अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन स्थान
1 13 सितंबर 2026 रविवार दिल्ली
2 15 सितंबर 2026 मंगलवार दिल्ली
3 17 सितंबर 2026 गुरुवार दिल्ली

 ये भी पढ़ें : BCCI बड़ा एक्शन लेने को तैयार, क्या गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट समेत इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज?

Continue reading on the app

भाजपा सासंदों ने की सवर्ण आयोग के गठन की मांग, सरकार से कहा- वर्षों से इस समुदाय का हो रहा है शोषण

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. चुनाव में भले ही अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन सियासत अभी से गरमा गई है. चुनाव को लेकर सिर्फ प्रदेश स्तर पर ही राजनीति नहीं गरमाई है बल्कि दिल्ली में भी गरमा गई है. सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी यानी BJP के कुछ सांसदों की ओर से केंद्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई है. 

सवर्ण आयोग बनाने की मांग को लेकर भाजपा सासंदों ने दिल्ली में कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की है. हालांकि, सवर्ण आयोग के गठन की मांग करने वाले भाजपा सांसदों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है. 

भाजपा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- पीएम मोदी की सलाह पर इस केंद्रीय मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तुरंत किया मंजूर

चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा राजनीतिक दांव

सवर्ण जाति से जुड़े लोगों के लिए अलग से आयोग बनाने की मांग अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि यूजीसी गाइडलाइन्स की वजह से सवर्णों में नाराजगी है और इस वजह से सवर्णों की नाराजगी दूर करने के लिए सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई है. 

भाजपा सांसदों का कहना है कि देश में अगर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े आयोग बने हुए हैं तो सवर्ण आयोग देश में क्यों नहीं है. सांसदों की मांग है कि जल्द से जल्द आयोग का गठन किया जाना चाहिए. 

भाजपा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- भाजपा ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का किया ऐलान, जानें दिल्ली में किसको सौंपी कमान

पिछड़े-गरीब सवर्ण लोगों को भी मिले आरक्षण

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा सासंदों का तर्क है कि सवर्ण आयोग के गठन से देश के सवर्ण समुदाय में अच्छा संदेश जाएगा. उनका कहना है कि सवर्ण बिरादरी में आर्थिक आधार पर पिछड़ापन है, जिस वजह से गरीब सवर्णों के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए. साथ ही बेहतर तरीके से इसे लागू किया जाए.

भाजपा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- राहुल गांधी के आरोपों को पर भाजपा ने मांगे सबूत, बोली-छात्रों पर गोली चलाने आदेश ​नहीं दिया गया

सवर्णों के साथ लंबे वक्त से शोषण हुआ- भाजपा सांसद 

सासंदों का कहना है कि देश में सवर्णों के साथ लंबे वक्त से अन्याय हो रहा है और इस अन्याय को दूर करने के लिए केंद्रीय सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए. आयोग ने तर्क दिया कि अगर बिहार में सवर्ण आयोग बना है तो पूरे देश के लिए इसे क्यों नहीं बनाया जा सकता है. अपनी मांग को लेकर भाजपा के कुछ सासंदों ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की. बता दें, भाजपा सांसदों से कुछ दिन पहले अखिल भारतीय क्षत्रीय कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति से सवर्ण आयोग के गठन की मांग की थी.  

भाजपा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- PM Modi: भाजपा की नई टीम से पीएम मोदी ने की मुलाकात, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ खिंचवाई तस्वीर

 

Continue reading on the app

  Sports

न मंधाना न हरमनप्रीत, ये स्टार है भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, इतने करोड़ नेटवर्थ

richest indian women cricketer: भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है. कभी महिला क्रिकेट को सीमित दर्शकों और कम अवसरों के खेल के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब चीजें बिल्कुल अलग हैं. महिला प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों को बड़ा मंच दिया तो 2025 में भारतीय टीम के पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने ने इस खेल की लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. इसका असर न सिर्फ फेम पर बल्कि, महिला क्रिकेटरों की कमाई और ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ा है. आज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी स्टार खिलाड़ियों की करोड़ों की ब्रांड वैल्यू है, लेकिन जब भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की बात आती है तो इन दोनों से आगे एक ऐसा नाम है, जिसने मैदान पर करीब ढाई दशक तक राज किया. चलिए जानते हैं इस स्टार के बारे में. Sat, 5 Sep 2026 19:41:29 +0530

  Videos
See all

Rajeev Dhoundiyal | सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन, अखिलेश का सरकार पर हमला #imranmasood #saharanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:11+00:00

Sweta Singh के साथ Adbhut Avishvasniya Akalpniya में आज नाड़ीपति गौशाला | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers