जयपुर में पूर्व मंत्री की पत्नी की तेज रफ्तार एसयूवी ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी; तीन मजदूर घायल
जयपुर में पूर्व मंत्री की पत्नी की तेज रफ्तार एसयूवी ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी; तीन मजदूर घायलसीजनल बुखार का कैसे करें सामना, डॉक्टर से जानें
मौसम बदलते ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना लगभग 400 मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पतालों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इस फीवर के मुख्य लक्षण सर्दी, जुकाम, बदन दर्द और 7 से 8 दिनों तक रहने वाला तेज बुखार हैं. फिरोजाबाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार के अनुसार यह वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में हाथ मिलाने, गले मिलने या साथ रहने से आसानी से फैलता है. लगातार बुखार रहने पर मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने और शरीर में भारी कमजोरी आने का खतरा भी बना रहता है. इससे बचाव के लिए बीमार व्यक्ति से उचित दूरी बनाएं और हाथों की नियमित सफाई रखें. यदि किसी को शरीर में दर्द या बुखार महसूस हो, तो पीड़ित खुद को अलग कर ले. डॉक्टर ने सख्त हिदायत दी है कि बिना मेडिकल जांच के खुद से प्लेटलेट्स बढ़ाने की दवाएं कभी न लें. किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और उनकी सलाह से ही दवा खाएं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News18







.jpg)
