सीजनल बुखार का कैसे करें सामना, डॉक्टर से जानें
मौसम बदलते ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना लगभग 400 मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पतालों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इस फीवर के मुख्य लक्षण सर्दी, जुकाम, बदन दर्द और 7 से 8 दिनों तक रहने वाला तेज बुखार हैं. फिरोजाबाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार के अनुसार यह वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में हाथ मिलाने, गले मिलने या साथ रहने से आसानी से फैलता है. लगातार बुखार रहने पर मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने और शरीर में भारी कमजोरी आने का खतरा भी बना रहता है. इससे बचाव के लिए बीमार व्यक्ति से उचित दूरी बनाएं और हाथों की नियमित सफाई रखें. यदि किसी को शरीर में दर्द या बुखार महसूस हो, तो पीड़ित खुद को अलग कर ले. डॉक्टर ने सख्त हिदायत दी है कि बिना मेडिकल जांच के खुद से प्लेटलेट्स बढ़ाने की दवाएं कभी न लें. किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और उनकी सलाह से ही दवा खाएं.
Ram Mandir Trust Member : राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए चेहरों की एंट्री! अयोध्या, दिल्ली और शिकोहाबाद से इन नामों पर लगी मुहर, CEO पर भी बड़ा फैसला
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। अयोध्या, दिल्ली और शिकोहाबाद से नए ट्रस्टियों को शामिल किया गया है। बैठक में राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO के चयन को लेकर भी चर्चा हुई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
IBC24









