Responsive Scrollable Menu

Panchamrit Cake: इस जन्माष्टमी पंचामृत से बनाएं अनोखा केक, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Panchamrit Cake Recipe: जन्माष्टमी के मौके पर घरों में भगवान कृष्ण के लिए तरह-तरह के भोग तैयार किए जाते हैं। माखन-मिश्री से लेकर पंचामृत तक, कान्हा के भोग में कई पारंपरिक चीजें शामिल होती हैं। अगर इस बार भोग और सेलिब्रेशन में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, तो पंचामृत केक एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है।

इसकी खासियत है कि इसमें पंचामृत से जुड़े दूध, दही, घी और शहद जैसे स्वादों का इस्तेमाल किया जाता है। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

पंचामृत केक बनाने के लिए सामग्री

  • घी – 55 ग्राम, कमरे के तापमान पर
  • शहद – 40 ग्राम
  • पिसी चीनी – 80 ग्राम
  • नमक – एक चुटकी
  • पाइनएप्पल एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • इलायची – 4 फली, बीज कूटे हुए
  • केसर – एक अच्छी चुटकी, वैकल्पिक
  • दही – पंचामृत के लिए
  • गुनगुना दूध – जरूरत के अनुसार
  • मैदा
  • कॉर्नफ्लोर/कस्टर्ड पाउडर
  • मिल्क पाउडर
  • बेकिंग पाउडर
  • बेकिंग सोडा

टॉपिंग के लिए

  • बादाम और पिस्ता – बारीक कटे हुए

कैसे बनाएं पंचामृत केक?
स्टेप  1: ओवन को पहले से गर्म करें
सबसे पहले ओवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर दोनों रॉड ऑन करके प्रीहीट कर लें।

स्टेप 2: तैयार करें पंचामृत मिश्रण
एक बड़े बाउल में दही, गुनगुना दूध, शहद, घी और चीनी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मिश्रण एकसार और मुलायम हो जाए।
ध्यान रखें: दूध ठंडा या बहुत गर्म नहीं होना चाहिए। रेसिपी के अनुसार दूध हल्का गुनगुना रखें।

जन्माष्टमी बनाएं पंचामृत केक

स्टेप 3: स्वाद वाली चीजें मिलाएं
अब इसमें पाइनएप्पल एसेंस और कुटी हुई इलायची डालें। चाहें तो केसर भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।

स्टेप  4: सूखी सामग्री छानें
अब मैदा, नमक, कॉर्नफ्लोर या कस्टर्ड पाउडर, मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ छान लें। इसके बाद इसे तैयार मिश्रण में धीरे-धीरे मिलाएं।

स्टेप 5: बैटर तैयार करें
सारी सामग्री को हल्के हाथ से मिलाएं और स्मूद बैटर तैयार करें। बैटर को बहुत ज्यादा फेंटने या मिक्स करने से बचें, वरना केक की बनावट प्रभावित हो सकती है।

स्टेप 6: केक टिन में डालें
6 इंच के केक टिन को घी से अच्छी तरह चिकना करें और बटर पेपर से लाइन कर लें। अब तैयार बैटर को इसमें डालें। ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डाल सकते हैं। इससे केक देखने में भी खूबसूरत लगेगा और इसमें हल्का क्रंच भी आएगा।

स्टेप 7: केक को बेक करें
केक को पहले से गर्म किए गए ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस पर करीब 35-38 मिनट तक बेक करें। केक तैयार हुआ है या नहीं, यह देखने के लिए बीच में एक टूथपिक या स्क्यूअर डालकर चेक करें। अगर वह साफ बाहर निकल आए तो केक तैयार है।

शहद नहीं खाना चाहते तो ऐसे बनाएं
अगर आप केक में शहद इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो तस्वीर में दिए गए नोट के अनुसार शहद हटाकर चीनी की मात्रा 110 ग्राम और घी की मात्रा 65 ग्राम की जा सकती है। बाकी सामग्री और बनाने का तरीका वही रखा जा सकता है।

स्वादिष्ट बनाने के लिए 3 छोटी टिप्स

  • बैटर को जरूरत से ज्यादा मिक्स न करें।
  • दूध हमेशा हल्का गुनगुना इस्तेमाल करें।
  • केक को ओवन से निकालने के बाद तुरंत काटने के बजाय कुछ देर ठंडा होने दें।

यह भी पढ़ें: मीठा भी खाएं और सेहत का भी रखें ख्याल, घर पर बनाएं चॉकलेटी रागी शीरा

Continue reading on the app

दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, तेजस्वी यादव ने भी किया नमन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती के साथ भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत भी …

The post दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, तेजस्वी यादव ने भी किया नमन appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

159 शतक ठोकने वाले सर जैफरी बॉयकॉट के फेवरेट खिलाड़ी हैं रवींद्र जडेजा, जानिए क्यों?

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज सर जैफरी बॉयकॉट, रवींद्र जडेजा के खेल के दिवाने हैं. उन्होंने उन्हें 21वीं सदी का अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया है. Wed, 02 Sep 2026 14:51:21 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi की दूर की तैयारी, महिलाओं और दलितों को साधकर जीतेंगे 2029? Congress | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T09:43:36+00:00

Ram Mandir Chanda Chori: ‘ब्राह्मण’ सिर्फ बहाना, Akhilesh Yadav का कहीं और निशाना? UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T09:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers