Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर धामी सरकार सख्त, दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर चार सील

Uttarakhand Government: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में बिना जरूरी मान्यता और दस्तावेजों के संचालित मदरसों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार मदरसों को सील कर दिया।

यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई। एसडीएम बाजपुर ऋचा सिंह और कोतवाली निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची और चारों मदरसों को सील किया। प्रशासन के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान मदरसा संचालकों से संस्थान से जुड़े जरूरी दस्तावेज और मान्यता संबंधी कागजात मांगे गए थे। हालांकि, संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद नियमों के तहत चारों संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्रशासन की इस कार्रवाई को मदरसा शिक्षा व्यवस्था में लागू नई व्यवस्था के तहत नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिना जरूरी मान्यता और दस्तावेजों के संचालित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

ये मदरसे हुए सील

प्रशासन द्वारा सील किए गए मदरसों में मदरसा जामिया हनफिया रजाउत उलूम, बाजपुर; मदरसा गुलशने इस्लाम, कनोरा; मदरसा जामिया फातिमा, बाजपुर; तथा मदरसा मोइनुल उलूम, मोहल्ला गांधीनगर, केलाखेड़ा-बाजपुर शामिल हैं। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में संचालित मदरसों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिन संस्थानों के पास निर्धारित मान्यता अथवा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अन्य मदरसों की भी जांच-पड़ताल जारी है।

नई व्यवस्था को लेकर हाई कोर्ट में याचिका 

वहीं, राज्य में लागू नई मदरसा शिक्षा व्यवस्था और मान्यता संबंधी प्रावधानों के खिलाफ कुछ मदरसा संचालकों की ओर से नैनीताल हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत में तर्क दिया गया कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण तथा शिक्षा बोर्ड से मान्यता की अनिवार्यता के चलते कई मदरसों के सामने संचालन संबंधी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रारंभिक सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को प्रस्तावित है।

डीएम ने कहा- मान्यता के मानकों का पालन अनिवार्य 

ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि शासन के निर्देशों के तहत जिले में मदरसों का निरीक्षण अभियान जारी है। जिन संस्थानों ने निर्धारित प्राधिकरण से मान्यता नहीं ली है अथवा आवश्यक मानकों और नियमों का पालन नहीं किया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सरकार का जोर 

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने कहा कि नई व्यवस्था की मूल भावना बच्चों को उनकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जोड़े रखते हुए उन्हें आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराना और शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा आधुनिक पाठ्यक्रम को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत मदरसों को भी निर्धारित शैक्षणिक मानकों और नियमों का पालन करना होगा। जो संस्थान निर्धारित मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अपना पक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने भी स्पष्ट की सरकार की नीति 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में ऐसी शिक्षा व्यवस्था को प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा, जो बच्चों को आधुनिक एवं मुख्यधारा की शिक्षा से दूर रखे। उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी उद्देश्य से उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की नई व्यवस्था लागू की गई है। सरकार के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत बच्चों को उनकी सांस्कृतिक एवं धार्मिक जड़ों से जुड़े रहने के साथ-साथ विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, कौशल विकास और अन्य आधुनिक विषयों की शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।  

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि प्रदेश में संचालित होने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित नियमों और कानूनों का पालन करना होगा। सरकार का स्पष्ट मत है कि जो संस्थान नियमों के अनुरूप संचालित होंगे, उन्हें व्यवस्था के तहत कार्य करने का अवसर मिलेगा, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

अलीगढ़ में औचक निरीक्षण पर पहुंचे राज्यमंत्री, बंद मिला सरकारी स्कूल! भड़कते हुए लिया कड़ा एक्शन

UP News: अलीगढ़ में सरकारी स्कूल की बदहाली की तस्वीर देखकर राज्य मंत्री का पारा चढ़ गया. हालात ऐसे हैं कि निरीक्षण के लिए पहुंचे राज्य मंत्री को कॉलेज के मुख्य गेट पर ही ताला लटका मिला. स्कूल में कर्मचारी नहीं पहुंचा तो राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर खुद दीवार फांद कर कॉलेज परिसर में दाखिल हो गए. अंदर पहुंचे तो पांच कमरों की छत गायब मिली. चार दीवारी टूटी हुई थीं. छात्रों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी. मामला अलीगढ़ के सालपुर गांव के सरकारी इंटर कॉलेज का है. रविवार को राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर यहां अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थे. मंत्री के सामने कॉलेज का मुख्य गेट बंद था. कर्मचारी को बुलाने की कोशिश हुई लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचा. इसके बाद मंत्री ने दीवार फांदी और सीधे कॉलेज परिसर के अंदर दाखिल हो गए और जैसे-जैसे मंत्री की नजर परिसर पर पड़ी वैसे-वैसे सरकारी व्यवस्था की बदहाल की परतें खुलती चली गई. देखें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

  Sports

Scott Kuggeleijn: बलात्कार का आरोप झूठा निकला फिर भी टीम से बाहर किया गया ये खिलाड़ी

हैंपशर क्रिकेट ने आखिर क्यों न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्गेलाइन को बाहर कर दिया है? जानिए इस खबर में Wed, 02 Sep 2026 15:49:29 +0530

  Videos
See all

Muzaffarnagar में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद 2 आरोपी अरेस्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:37:51+00:00

Ram Mandir Trust News: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की एंट्री! | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:45:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers