अलीगढ़ में औचक निरीक्षण पर पहुंचे राज्यमंत्री, बंद मिला सरकारी स्कूल! भड़कते हुए लिया कड़ा एक्शन
UP News: अलीगढ़ में सरकारी स्कूल की बदहाली की तस्वीर देखकर राज्य मंत्री का पारा चढ़ गया. हालात ऐसे हैं कि निरीक्षण के लिए पहुंचे राज्य मंत्री को कॉलेज के मुख्य गेट पर ही ताला लटका मिला. स्कूल में कर्मचारी नहीं पहुंचा तो राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर खुद दीवार फांद कर कॉलेज परिसर में दाखिल हो गए. अंदर पहुंचे तो पांच कमरों की छत गायब मिली. चार दीवारी टूटी हुई थीं. छात्रों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी. मामला अलीगढ़ के सालपुर गांव के सरकारी इंटर कॉलेज का है. रविवार को राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर यहां अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थे. मंत्री के सामने कॉलेज का मुख्य गेट बंद था. कर्मचारी को बुलाने की कोशिश हुई लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचा. इसके बाद मंत्री ने दीवार फांदी और सीधे कॉलेज परिसर के अंदर दाखिल हो गए और जैसे-जैसे मंत्री की नजर परिसर पर पड़ी वैसे-वैसे सरकारी व्यवस्था की बदहाल की परतें खुलती चली गई. देखें ये रिपोर्ट...
Gold Silver Price Today: सोने के भाव में ₹207 की गिरावट, चांदी भी ₹5 सस्ती, जानें आपके शहर का रेट
2 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट. 24 कैरेट सोना ₹15,202 प्रति ग्राम और चांदी ₹245 प्रति ग्राम पर पहुंची. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के शहरों में आज के सोने और चांदी के भाव जानें.
The post Gold Silver Price Today: सोने के भाव में ₹207 की गिरावट, चांदी भी ₹5 सस्ती, जानें आपके शहर का रेट appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24








