Responsive Scrollable Menu

10वीं में मिले सिर्फ 54% मार्क्स, जेईई में बदला ऐसा खेल, सीधे IIT पहुंच गए जैनेंद्रजीत

Jainendrajeet IIT Success Story: 10वीं की मार्कशीट में सिर्फ 54% मार्क्स देखकर लोग ताने मारते थे. लेकिन बिहार के जैनेंद्रजीत ने बीमारी और तानों को दरकिनार कर ऐसी वापसी की कि सब हैरान रह गए. जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया 349वीं रैंक लाकर आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस की सीट हासिल करने वाले जैनेंद्रजीत की कहानी बहुत इंस्पायरिंग है.

Continue reading on the app

Potato Bread Rolls: बची हुई ब्रेड और आलू से बनाएं लाजवाब स्नैक, मिनटों में तैयार होगा क्रिस्पी रोल

Potato Bread Rolls: शाम की चाय के साथ कुछ ऐसा खाने का मन हो जो झटपट तैयार भी हो और स्वाद में एकदम लाजवाब लगे, तो आलू ब्रेड रोल एक बेहतरीन विकल्प है। बाहर से सुनहरा और कुरकुरा, जबकि अंदर से मसालेदार आलू की फिलिंग यह कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या किचन में घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती।

आलू और ब्रेड से बनने वाला यह स्नैक नाश्ते, शाम की चाय या अचानक घर आए मेहमानों के लिए भी तैयार किया जा सकता है। इसमें अपनी पसंद के मसाले, हरी मिर्च, धनिया और थोड़ा चाट मसाला डालकर स्वाद को और मजेदार बनाया जा सकता है। अगर आप भी घर पर बाजार जैसे क्रिस्पी आलू ब्रेड रोल बनाना चाहते हैं, तो इसकी आसान रेसिपी नोट कर लें।

आलू ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री

  • 4-5 ब्रेड स्लाइस
  • 3-4 उबले हुए आलू
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

आलू ब्रेड रोल बनाने का तरीका

सबसे पहले तैयार करें आलू की फिलिंग
उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि आलू में पानी बिल्कुल न हो, वरना रोल बनाते समय फिलिंग बाहर निकल सकती है। तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर लंबाई में रोल या सिलेंडर जैसा आकार दे दें।

ब्रेड को इस तरह करें तैयार
ब्रेड के किनारों को चाकू से काटकर अलग कर दें। एक ब्रेड स्लाइस को हल्के हाथ से बेलन की मदद से थोड़ा चपटा कर लें। अब इसे पानी में सिर्फ एक सेकंड के लिए हल्का गीला करें और तुरंत हथेली के बीच दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। ज्यादा पानी लगाने से ब्रेड टूट सकती है, इसलिए यह स्टेप सावधानी से करें।

ऐसे तैयार करें क्रिस्पी रोल
ब्रेड के बीच में तैयार आलू की फिलिंग रखें और ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए अच्छी तरह बंद कर दें। हाथों से हल्का दबाकर रोल को सील कर दें, ताकि तलते समय फिलिंग बाहर न निकले। इसी तरह सभी रोल तैयार कर लें।

अब कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल मध्यम गर्म होना चाहिए। एक साथ बहुत ज्यादा रोल डालने के बजाय 2-3 रोल ही डालें। इन्हें पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार रोल को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आलू की फिलिंग में थोड़ा सा नींबू का रस या अमचूर पाउडर डालने से हल्का खट्टापन स्वाद को और बेहतर बना देता है। अगर आप ज्यादा क्रिस्पी रोल चाहते हैं, तो ब्रेड को पानी में भिगोने के बजाय हथेली को हल्का गीला करके ब्रेड को नरम कर सकते हैं। इससे ब्रेड ज्यादा पानी सोखेगी भी नहीं और रोल का बाहरी हिस्सा अच्छी तरह कुरकुरा बनेगा।

गरमा-गरम आलू ब्रेड रोल को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व करें। बच्चों के लिए इसे कम मसालेदार और बड़ों के लिए थोड़ा चटपटा बनाया जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Jaggery Benefits: गुड़ का छोटा सा टुकड़ा देगा सेहत को बड़े फायदे! डाइट में शामिल करने पर मिलेंगे ये लाभ

Paneer Kofta: होटल जैसा पनीर कोफ्ता घर पर बनाएं, ग्रेवी का स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा सीक्रेट रेसिपी!

Continue reading on the app

  Sports

Scott Kuggeleijn: बलात्कार का आरोप झूठा निकला फिर भी टीम से बाहर किया गया ये खिलाड़ी

हैंपशर क्रिकेट ने आखिर क्यों न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्गेलाइन को बाहर कर दिया है? जानिए इस खबर में Wed, 02 Sep 2026 15:49:29 +0530

  Videos
See all

Muzaffarnagar में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद 2 आरोपी अरेस्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:37:51+00:00

Ram Mandir Trust News: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की एंट्री! | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:45:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers