Responsive Scrollable Menu

Potato Bread Rolls: बची हुई ब्रेड और आलू से बनाएं लाजवाब स्नैक, मिनटों में तैयार होगा क्रिस्पी रोल

Potato Bread Rolls: शाम की चाय के साथ कुछ ऐसा खाने का मन हो जो झटपट तैयार भी हो और स्वाद में एकदम लाजवाब लगे, तो आलू ब्रेड रोल एक बेहतरीन विकल्प है। बाहर से सुनहरा और कुरकुरा, जबकि अंदर से मसालेदार आलू की फिलिंग यह कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या किचन में घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती।

आलू और ब्रेड से बनने वाला यह स्नैक नाश्ते, शाम की चाय या अचानक घर आए मेहमानों के लिए भी तैयार किया जा सकता है। इसमें अपनी पसंद के मसाले, हरी मिर्च, धनिया और थोड़ा चाट मसाला डालकर स्वाद को और मजेदार बनाया जा सकता है। अगर आप भी घर पर बाजार जैसे क्रिस्पी आलू ब्रेड रोल बनाना चाहते हैं, तो इसकी आसान रेसिपी नोट कर लें।

आलू ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री

  • 4-5 ब्रेड स्लाइस
  • 3-4 उबले हुए आलू
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

आलू ब्रेड रोल बनाने का तरीका

सबसे पहले तैयार करें आलू की फिलिंग
उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि आलू में पानी बिल्कुल न हो, वरना रोल बनाते समय फिलिंग बाहर निकल सकती है। तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर लंबाई में रोल या सिलेंडर जैसा आकार दे दें।

ब्रेड को इस तरह करें तैयार
ब्रेड के किनारों को चाकू से काटकर अलग कर दें। एक ब्रेड स्लाइस को हल्के हाथ से बेलन की मदद से थोड़ा चपटा कर लें। अब इसे पानी में सिर्फ एक सेकंड के लिए हल्का गीला करें और तुरंत हथेली के बीच दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। ज्यादा पानी लगाने से ब्रेड टूट सकती है, इसलिए यह स्टेप सावधानी से करें।

ऐसे तैयार करें क्रिस्पी रोल
ब्रेड के बीच में तैयार आलू की फिलिंग रखें और ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए अच्छी तरह बंद कर दें। हाथों से हल्का दबाकर रोल को सील कर दें, ताकि तलते समय फिलिंग बाहर न निकले। इसी तरह सभी रोल तैयार कर लें।

अब कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल मध्यम गर्म होना चाहिए। एक साथ बहुत ज्यादा रोल डालने के बजाय 2-3 रोल ही डालें। इन्हें पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार रोल को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आलू की फिलिंग में थोड़ा सा नींबू का रस या अमचूर पाउडर डालने से हल्का खट्टापन स्वाद को और बेहतर बना देता है। अगर आप ज्यादा क्रिस्पी रोल चाहते हैं, तो ब्रेड को पानी में भिगोने के बजाय हथेली को हल्का गीला करके ब्रेड को नरम कर सकते हैं। इससे ब्रेड ज्यादा पानी सोखेगी भी नहीं और रोल का बाहरी हिस्सा अच्छी तरह कुरकुरा बनेगा।

गरमा-गरम आलू ब्रेड रोल को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व करें। बच्चों के लिए इसे कम मसालेदार और बड़ों के लिए थोड़ा चटपटा बनाया जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Jaggery Benefits: गुड़ का छोटा सा टुकड़ा देगा सेहत को बड़े फायदे! डाइट में शामिल करने पर मिलेंगे ये लाभ

Paneer Kofta: होटल जैसा पनीर कोफ्ता घर पर बनाएं, ग्रेवी का स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा सीक्रेट रेसिपी!

Continue reading on the app

नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली बाजार पहुंचे सोनू सूद, तबाही का लिया जायजा, दे सकते हैं आर्थिक मदद?

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बाढ़ से तबाह हुए नेपाल के त्रिशूली बाजार पहुंचे. उन्होंने सीधे तौर पर बाढ़ के नुकसान और मौजूदा हालात का जायजा लिया. जानिए क्या है उम्मीदें.

The post नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली बाजार पहुंचे सोनू सूद, तबाही का लिया जायजा, दे सकते हैं आर्थिक मदद? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन अंदर, 8 खिलाड़ी बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ 20 सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया

8 players out Team India T20 Squad: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम ने हालिया असफलताओं से सीख लेते हुए एक बार फिर अपनी 'डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स' पर लौटने का फैसला किया है. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ मिली बैक-टू-बैक हार के बाद चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे पर युवा और अनुभवहीन खिलाड़ियों की एक पूरी फौज मैदान में उतार दी थी. हालांकि, उस प्रयोग के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 सीरीज के लिए मुख्य सीनियर सितारों की वापसी कराई गई है. अब इस मुख्य टीम की असली ताकत का पहला इम्तिहान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिलेगा. Wed, 2 Sep 2026 16:42:46 +0530

  Videos
See all

US-Iran War Big Update:ईरान पर US की ताबड़तोड़ स्ट्राइक, दो दिन में दूसरी बार हमला #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T11:45:21+00:00

Ram Mandir New CEO: चुना गया राम मंदिर का नया CEO, तो धर्म गुरु को क्यों लगी मिर्ची ? | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T11:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers