WTC फाइनल में टीम इंडिया को पहुंचाकर ही मानेंगे शुभमन गिल! तैयार किया चक्रव्यूह, आप भी जानिए क्या है नया प्लान
WTC Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेली, जिसे 1-0 से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. अब टीम इंडिया को जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भारतीय सरजमीं पर खेली जाएगी, जिसे जीतकर भारतीय टीम WTC के फाइनल की ओर कदम बढ़ा सकती है. इस सीरीज के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक स्पेशल प्लान तैयार कर लिया है, जिसकी मदद से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर तय कर सकता है.
क्या है शुभमन गिल का मास्टरप्लान?
भारतीय क्रिकेट टीम को जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू सरजमीं पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है. इस सीरीज को शुरू होने में अभी काफी वक्त है, लेकिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इसे जीतने के लिए एक मास्टरप्लान तैयार कर लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कप्तान गिल चाहते हैं कि भारतीय बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा बनें, ताकि वह बेहतर होकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हिस्सा ले सकें.
पोस्ट में लिखा है कि, शुभमन गिल ने सुझाव दिया है कि अगर कुछ बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेलने का मौका मिले. खासकर तब जब मैच के दौरान पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही हो, तो इससे उन्हें BGT की तैयारी में मदद मिलेगी.
???? SUGGESTION FROM CAPTAIN SHUBMAN GILL.
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 2, 2026
- Indian batters have not been at their best against spin at home in the last few years so Gill has suggested that if a few batters could be given game time vs Australia A with the pitches taking some turn during the course of matches,… pic.twitter.com/OezJp6PqpF
WTC प्वॉइंट्स टेबल में किस स्थान पर है भारत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फिलहाल टीम इंडिया नंबर-5 पर काबिज है. भारत ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीते हैं, 4 हारे हैं और 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह टीम इंडिया के पास 68 अंक हैं और उनका PCT 51.52 है. ऐसे में अब इंग्लैंड की जीत से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. इंग्लिश टीम जीत के साथ 6वें पायदान पर पहुंच गई है.
ये बात तो तय है कि टीम इंडिया को अपने बचे हुए 7 में से 7 मैच जीतने होंगे, ताकि वह फाइनल की रेस में आगे निकल सके. चूंकि, यहां से एक भी मैच में मिली हार उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर कर सकती है.
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने हैं मुकाबले
टीम इंडिया नवंबर-दिसंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरे की टीम इंडिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इसके बाद जनवरी-फरवरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज होगी, जो भारतीय सरजमीं पर खेली जाएगी. इस तरह भारत को अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में 7 मैच खेलने हैं, जिसे जीतकर ही टीम इंडिया WTC फाइनल का सफर तय कर सकती है.
यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 10 | 8 | 2 | 0 | 96 | 80.00% |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00% |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 40 | 72.22% |
| 4 | बांग्लादेश | 5 | 3 | 1 | 1 | 40 | 55.56% |
| 5 | भारत | 11 | 5 | 4 | 2 | 64 | 51.52% |
| 6 | इंग्लैंड | 15 | 6 | 8 | 1 | 62 | 34.44% |
| 7 | श्रीलंका | 6 | 1 | 2 | 3 | 24 | 33.33% |
| 8 | वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 0 | 30 | 22.83% |
| 9 | पाकिस्तान | 8 | 2 | 6 | 2 | 16 | 16.67% |
ये भी पढ़ें: अगली बार फाइनल मैच खेलने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी पर होंगी नजरें, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान केस की होगी CBI जांच, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला
Disha Salian Case CBI Investigation: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने और FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है, ये फैसला दिशा की मौत के करीब छह साल बाद आया है, जिससे केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
कैसे हुई थी दिशा सालियान की मौत?
दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं और उन्होंने कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ काम किया था. 8 जून 2020 की रात उनकी मौत मुंबई के मलाड इलाके की एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद हुई थी. उस समय पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत (ADR) मानते हुए जांच शुरू की थी. दिशा की मौत के महज छह दिन बाद, 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे, इसी वजह से दोनों मामलों को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं.
शुरुआती जांच में क्या सामने आया?
दिशा सालियान की मौत के बाद जब मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की थी तो शुरुआत में किसी साजिश या हत्या के सबूत नहीं मिलने की बात कही गई थी. पुलिस ने घटनास्थल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच की थी. बाद में महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित SIT ने भी अपनी जांच में किसी स्पष्ट साजिश या हत्या के सबूत नहीं मिलने की बात कही थी. समय बीतने के साथ दिशा के पिता सतीश सालियान ने जांच पर सवाल उठाने शुरू किए थे. उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच नहीं हुई.
ये भी पढ़ें- 'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा...', जौहर विवाद पर अब स्वरा भास्कर ने दी सफाई, वीडियो को बताया गलत
हाईकोर्ट ने सवाल उठाए
इसके बाद दिशा के पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआप दर्ज करने और CBI जांच की मांग की थी. वहीं, हाल की सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट को लेकर कई सवाल उठाए. अदालत ने पूछा कि अगर दिशा इतनी ऊंचाई से गिरी थीं तो चोटों का स्वरूप वैसा क्यों नहीं था जैसा आमतौर पर ऐसे मामलों में देखा जाता है. कोर्ट ने ये भी सवाल किया कि इतने सालों तक केवल आकस्मिक मौत की जांच चलती रही, लेकिन FIR क्यों दर्ज नहीं की गई.
CBI करेगी केस की जांच
वहीं, अब 2 सितंबर 2026 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए CBI को FIR दर्ज कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. अदालत का मानना है कि मामले की स्वतंत्र और व्यापक जांच जरूरी है ताकि मौत की परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब मिल सकें. वहीं, एजेंसी पुराने रिकॉर्ड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा कर सकती है
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, यश की 'टॉक्सिक' का हुआ ऐसा हाल, जानें कमाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








