Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5.5 टन दवाओं की पांचवीं खेप और बचाव दल

(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, दो सितंबर भारत ने बुधवार को बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए पांच टन से अधिक आवश्यक दवाओं की पांचवीं खेप भेजी और साथ ही 11 सदस्यीय बचाव दल भी रवाना किया गया। नेपाली अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह हिमालयी देश में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,000 से अधिक हो गई है। बचावकर्मियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों की संख्या में यह बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन दलों ने 12,000 से अधिक लोगों को बचा लिया है, जबकि लगभग 4,000 लोग अब भी लापता हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘भारत का पांचवां विमान नेपाल के लिए रवाना हो गया है।

इसमें विशेष उपकरणों से लैस 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन आवश्यक दवाएं भेजी गई हैं।’’ भारत अब तक नेपाल को कुल 68.5 टन राहत सामग्री पहुंचा चुका है। नयी दिल्ली ने खोज और बचाव अभियानों के लिए उपकरणों के साथ चिकित्सकों और पैरा चिकित्सकों की एक टीम तथा तकनीकी दल भी भेजा था। भारत ने राहत सामग्री की पहली खेप 26 अगस्त को भेजी थी, जिस दिन नेपाल में अचानक बाढ़ आई और तबाही मची थी।

यह खेप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने नेपाली समकक्ष बालेन्द्र शाह से बातचीत करने के कुछ घंटे बाद भेजी गई थी। मोदी ने शाह को स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।

Continue reading on the app

Varanasi में Ganga का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार, नाव संचालन बंद

वाराणसी (उप्र), दो सितंबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया है, जिसके कारण जिला प्रशासन ने नाव संचालन निलंबित कर दिया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जिले में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 70.26 मीटर के मुकाबले 70.29 मीटर दर्ज किया गया।

खतरे का स्तर 71.26 मीटर है, जबकि उच्चतम बाढ़ स्तर 73.90 मीटर तय किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, गंगा नदी में नाव संचालन निलंबित कर दिया गया है और श्रद्धालुओं और निवासियों से घाटों पर या तेज धाराओं वाले क्षेत्रों में न जाने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन गंगा और वरुणा नदियों के जलस्तर में वृद्धि के साथ-साथ वरुणा के किनारे के क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ के बाद स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले के लगभग 11 इलाके और वार्ड बाढ़ से आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं, जबकि वरुणा नदी में बाढ़ से 328 परिवारों के 1,388 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि पर्याप्त राहत और बचाव उपाय सुनिश्चित करने के अलावा, प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में 13 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 219 प्रभावित परिवारों के 935 लोग वर्तमान में रह रहे हैं।

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Continue reading on the app

  Sports

MPCA ने Indore T20 मैच के टिकट दर तय किए, ऑनलाइन होगी बिक्री

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की कीमतें 1,000 रुपये से 12,500 रुपये तक रखी गई हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने बुधवार को टिकटों की दरों की घोषणा की। एमपीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुकाबले के लिए गैलरी के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है, जबकि पवेलियन का सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का होगा।

अधिकारी ने बताया कि टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसके लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा और ये टिकट एक ही या अलग-अलग श्रेणियों के हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस स्टेडियम में आयोजित होने वाला पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

Thu, 03 Sep 2026 10:13:46 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Floods : 8 दिन बाद भी नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Ground Report | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:30:38+00:00

Russia-Ukraine War: Endless War से End of War ! मोदी के संदेश के बाद जयशंकर उठाने जा रहे बड़ा कदम #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers