US के Minneapolis में अपार्टमेंट के अंदर अंधाधुंध Firing, 3 लोगों की मौत और 3 पुलिसकर्मी घायल
मिनियापोलिस (अमेरिका), तीन सितंबर (एपी) अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में एक अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और संदिग्ध भी मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सार्जेंट गैरेट पार्टेन ने बुधवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मिनियापोलिस पुलिस के तीन अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गोली लगी है।
हेन्नेपिन काउंटी चिकित्सा केंद्र के अनुसार, तीनों अधिकारियों की हालत स्थिर है। पार्टेन ने बताया कि इमारत में गोली चलने की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे मिली थी। इसके तीन मिनट बाद पुलिस अधिकारी इमारत में दाखिल हुए।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने गोलियों की और आवाजें सुनीं और इमारत की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। वहां उन्हें ‘‘धुंध जैसी स्थिति मिली, जिससे उनकी देखने की क्षमता काफी सीमित हो गई थी।’’ उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हुई। पार्टेन ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की मौत किस तरह हुई।
हेन्नेपिन काउंटी चिकित्सा केंद्र ने बताया कि उसके पास कुल सात मरीजों को लाया गया, लेकिन उसने घायलों के बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की। अपार्टमेंट में रहने वाले क्रिस मिलर ने बताया कि उन्हें लगता है कि वह उस व्यक्ति को जानते हैं जिसने गोलीबारी की। मिलर ने बताया कि इसी सप्ताह की शुरुआत में अपार्टमेंट के गलियारे में उनका सामना एक ऐसे व्यक्ति से हुआ था, जिसके हाथ में हैंडगन थी।
उन्होंने उस व्यक्ति की शिकायत इमारत के प्रबंधन से भी की थी। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य के अधिकारी स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) भी गोलीबारी की घटना पर कार्रवाई कर रहा है।
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एजेंसी ‘‘स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराएगी।
Nicolas Maduro ने US Court से ड्रग तस्करी के आरोप खारिज करने की मांग की
न्यूयॉर्क, तीन सितंबर (एपी) वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी ने बुधवार को अमेरिका की एक अदालत में अपील की कि उनके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को खारिज किया जाए। उन्होंने दलील दी कि एक विदेशी नेता और उनकी पत्नी होने के नाते उन्हें कानूनी छूट हासिल है। मैनहट्टन की संघीय अदालत में दाखिल दस्तावेजों में मादुरो के वकीलों ने कहा कि कानून के मुताबिक न्यायाधीश को इन आरोपों को खारिज कर देना चाहिए क्योंकि किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ ऐसे आरोप नहीं लगाए जा सकते।
वकीलों ने कहा, ‘‘किसी भी अमेरिकी अदालत ने अब तक ऐसे विदेशी नेता के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की सुनवाई नहीं की होगी जिसे आरोप लगाए जाने के समय अपने देश में मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर मान्यता प्राप्त थी।’’ उन्होंने कहा कि यह कोई ऐतिहासिक संयोग नहीं है बल्कि लंबे समय से चली आ रही कानूनी व्यवस्था है कि राष्ट्राध्यक्षों को अपने देश को छोड़कर किसी अन्य देश की अदालत की आपराधिक कार्रवाई से छूट प्राप्त होती है। मादुरो और उनकी पत्नी पर मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों में मुकदमा अगले साल एक जून से शुरू होना है। न्यायाधीश एल्विन के. हेलरस्टीन ने आरोपों को खारिज करने की याचिकाओं पर बहस के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है।
मादुरो (63) और उनकी 69 वर्षीय पत्नी सिलिया फ्लोरेस को ब्रुकलिन की जेल में रखा गया है। अमेरिकी सेना ने जनवरी की शुरुआत में काराकस स्थित उनके घर पर मध्यरात्रि को छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया था और न्यूयॉर्क ले आई थी। बुधवार को दाखिल अलग दस्तावेजों में फ्लोरेस के वकीलों ने कहा कि उन्हें ‘संप्रभुता संबंधी छूट’ के आधार पर भी अमेरिकी अभियोजन से छूट प्राप्त है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
