दिशा सालियान मौत केस में CBI जांच का आदेश:बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला; सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं, 2020 में मौत हुई थी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले में FIR दर्ज करने का भी निर्देश दिया है। दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। दिशा की मौत के छह दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत भी मृत पाए गए थे। दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेटी की मौत की नए सिरे से जांच और CBI जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि दिशा के साथ गैंगरेप और हत्या हुई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। वहीं, पुलिस अब तक दिशा की मौत को आत्महत्या बताती रही है और उसकी जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या यौन हमले के सबूत नहीं मिलने की बात कही है। कोर्ट ने जांच पर उठाए थे सवाल दिशा की मौत को लेकर 2023 में मुंबई पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच के तरीके पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने पूछा था कि 14वीं मंजिल से गिरने के बावजूद चोटों को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विरोधाभास क्यों हैं। अदालत ने घटनास्थल के CCTV फुटेज, गवाहों के बयानों और पंचनामा समेत जांच से जुड़े कई पहलुओं पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि परिवार की ओर से मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताए जाने के बावजूद FIR क्यों दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी। बाद में जांच में इसे आत्महत्या बताया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी उठे सवाल सुनवाई के दौरान अदालत ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया को लेकर भी सवाल किए। कोर्ट के सामने बताया गया कि दिशा का पोस्टमॉर्टम एक डॉक्टर ने किया था, जबकि राज्य के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे मामलों में दो डॉक्टरों की जरूरत होती है। रिपोर्ट में सिर, हाथ, पैर और छाती पर चोटों का जिक्र था और सिर की चोट को मौत का कारण बताया गया था। वहीं, पुलिस की ओर से कहा गया था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन हमले या रेप के कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि गवाहों के बयान और जांच के आधार पर दिशा ने खुद इमारत से छलांग लगाई थी। दिशा की मौत के बाद अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे सुशांत दिशा सालियान की मौत के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उस समय सुशांत की उम्र 34 साल थी। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में उनकी मौत को आत्महत्या बताया था। बाद में सुशांत की मौत की जांच CBI, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) तक पहुंची। दिशा और सुशांत की मौत के बीच सिर्फ छह दिन का अंतर होने के कारण दोनों मामले चर्चा में जुड़े रहे। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी आपराधिक संबंध की पुष्टि नहीं हुई थी। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
मऊ के रानीपुर में स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरे में डर के साए में जी रहे बाजार वासी, शाम 6 बजे ही दुकान बंद
मऊ जनपद के रानीपुर बाजार में स्ट्रीट लाइट न होने के वजह से पूरे बाजार में अंधेरा रहता है. जिसकी वजह से दुकानदारों तथा खरीदारी करने वाले ग्राहकों में डर का भय बना रहता है कि कहीं अंधेरे में कोई घटना दुर्घटना ना हो जाए. इस वजह से सभी दुकानें 6 से 7 के बीच ही बंद कर दी जाती है. जबकि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








