Responsive Scrollable Menu

UNDP की उत्थान पहल से 42 हजार कचरा कामगार बने पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी

नयी दिल्ली, दो सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के जागने से बहुत पहले ही असंगठित क्षेत्र के हजारों कामगार अपना दिन शुरू कर देते हैं। वे घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करते हैं, सड़क किनारे बैठकर रोजाना कई किलो कचरे को हाथों से अलग करते हैं और चुपचाप देश की पुनर्चक्रण आधारित अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाते हैं। हालांकि लंबे समय तक उन्हें पहचान नहीं मिली, लेकिन अब यह स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है।

इनमें से हजारों कामगारों के लिए यह पहचान वर्ष 2020 से धीरे-धीरे आकार ले रही है। इसकी शुरुआत बैंक खाता खुलने, बचत की आदत विकसित होने और बीमा सुविधा मिलने से हुई। यह बदलाव केवल आर्थिक सुरक्षा का नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा से भी जुड़ा है।

दिल्ली में कचरा बीनने वाले 48 वर्षीय जोगिंदर केवट ने कहा, ‘‘पहले मेरी पूरी कमाई रोजमर्रा की जरूरतों में खर्च हो जाती थी। लेकिन अब मैं बचत कर पाता हूं और घर के खर्च, खाने तथा बच्चों की पढ़ाई का बेहतर प्रबंधन कर सकता हूं।’’ केवट जैसे हजारों लोग ‘उत्थान परियोजना’ का हिस्सा हैं। यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और कुछ सहयोगी संस्थाओं की मदद से शुरू हुई पहल है, जिसका उद्देश्य भारत के ‘सफाई मित्रों’ यानी कचरा संग्रह करने वाले कामगारों को पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी, पुनर्चक्रण आधारित अर्थव्यवस्था के सहयोगी और जलवायु कार्रवाई के भागीदार के रूप में पहचान दिलाना है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर शुरू किए गए ‘प्लैनेट स्टार्ट्स विद पीपल’ अभियान के तहत इन कामगारों को जलवायु परिवर्तन की कहानी के केंद्र में लाने का प्रयास किया जा रहा है। ये वे लोग हैं जो पहले से ही पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास में योगदान दे रहे हैं, लेकिन अक्सर उनकी भूमिका नजरअंदाज कर दी जाती है। केवट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘परियोजना से जुड़ने से पहले मेरे हालात स्थिर नहीं थे और मैं रोजाना करीब 100 से 150 रुपये कमाता था।

अब मेरी आजीविका सुरक्षित हुई है और आमदनी भी बढ़ी है। इससे मेरे और मेरे परिवार के लिए जीवन आसान हुआ है। मुझे सरकार की कई योजनाओं और उपलब्ध सहायता के बारे में भी जानकारी मिली।’’ देशभर में अब 42 हजार से अधिक कचरा कामगार इस परियोजना से जुड़े हैं।

इन सभी को यह पहचान अलग-अलग तरीकों से मिली है, लेकिन एक समान भावना है कि उनके काम को अब सम्मान मिल रहा है। यूएनडीपी की भारत में प्रतिनिधि एंजेला लुसिगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह अभियान इस बात को रेखांकित करता है कि जलवायु कार्रवाई की शुरुआत स्थानीय स्तर पर लोगों से होती है और कचरा कामगार इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं, क्योंकि वे रोजाना कचरे को अलग करने और पुनर्चक्रण का काम करते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर जलवायु संरक्षण के येाद्धाओं के रूप में नहीं देखा जाता। यूएनडीपी इंडिया में जलवायु और पर्यावरण विभाग के प्रमुख आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि कचरा कामगारों के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने में सबसे बड़ी बाधा पात्रता नहीं, बल्कि जानकारी और आत्मविश्वास की कमी थी।

Continue reading on the app

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे

मुंबई, दो सितंबर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार हुआ है और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार वह अब नियमित रूप से भोजन कर रहे हैं। उनके एक करीबी सहयोगी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सहयोगी ने बताया कि चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक, 89 वर्षीय हजारे को चिकित्सीय निगरानी में अभी दो दिन और बॉम्बे अस्पताल में भर्ती रखा जायेगा।

उनके सहयोगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चिकित्सकों ने अन्ना हजारे की जांच की। उनकी हालत में सुधार हुआ है। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अन्ना अब नियमित रूप से भोजन भी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भी चाहते हैं कि अन्ना के अस्पताल से छुट्टी लेकर अहिल्यानगर जिले के अपने गांव रालेगण सिद्धि लौटने से पहले वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।’’ अन्ना हजारे को सोमवार रात दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले उनके रक्त जांच की रिपोर्ट में गुर्दे में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनके सहयोगी दत्ता आवारी ने यह जानकारी दी थी। चिकित्सक डॉ. गौतम भंसाली ने मंगलवार को बताया था कि हजारे की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों के लिए पहचाने जाने वाले हजारे को उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया था। इससे पहले उनका इलाज स्थानीय चिकित्सा केंद्र में किया गया था। आवारी के मुताबिक, हजारे को पिछले सप्ताह अहिल्यानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था।

हालांकि, गुर्दे में संक्रमण पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम मुंबई के अस्पताल में हजारे से मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।

सेना में सेवा देने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता बने हजारे को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने पिछले कई वर्षों में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है।

Continue reading on the app

  Sports

टीम से बाहर होते ही विकेटकीपर बैटर ने दिया करारा जवाब, 41 गेंदों में ठोका शतक, चेज किया 264 रनों का ऐतिहासिक टारगेट

Prabhsimran Singh scores 125 just 47 balls: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बल्ले से करारा जवाब दिया है. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में जालंधर वॉरियर्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने अमृतसर सूरमास के खिलाफ महज 47 गेंदों में नाबाद 125 रन ठोक डाले. 14 चौकों और 8 छक्कों से सजी इस तूफानी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 264 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. मात्र 41 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने चयनकर्ताओं को अपने फॉर्म का कड़ा संदेश दिया है. Wed, 2 Sep 2026 17:04:59 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir CEO Name Announcement Live : राम मंदिर के पहले CEO पर बड़ा Update ! | Breaking News LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T11:44:35+00:00

Ram Mandir New CEO: चुना गया राम मंदिर का नया CEO, तो धर्म गुरु को क्यों लगी मिर्ची ? | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T11:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers