Responsive Scrollable Menu

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे

मुंबई, दो सितंबर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार हुआ है और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार वह अब नियमित रूप से भोजन कर रहे हैं। उनके एक करीबी सहयोगी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सहयोगी ने बताया कि चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक, 89 वर्षीय हजारे को चिकित्सीय निगरानी में अभी दो दिन और बॉम्बे अस्पताल में भर्ती रखा जायेगा।

उनके सहयोगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चिकित्सकों ने अन्ना हजारे की जांच की। उनकी हालत में सुधार हुआ है। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अन्ना अब नियमित रूप से भोजन भी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भी चाहते हैं कि अन्ना के अस्पताल से छुट्टी लेकर अहिल्यानगर जिले के अपने गांव रालेगण सिद्धि लौटने से पहले वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।’’ अन्ना हजारे को सोमवार रात दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले उनके रक्त जांच की रिपोर्ट में गुर्दे में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनके सहयोगी दत्ता आवारी ने यह जानकारी दी थी। चिकित्सक डॉ. गौतम भंसाली ने मंगलवार को बताया था कि हजारे की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों के लिए पहचाने जाने वाले हजारे को उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया था। इससे पहले उनका इलाज स्थानीय चिकित्सा केंद्र में किया गया था। आवारी के मुताबिक, हजारे को पिछले सप्ताह अहिल्यानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था।

हालांकि, गुर्दे में संक्रमण पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम मुंबई के अस्पताल में हजारे से मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।

सेना में सेवा देने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता बने हजारे को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने पिछले कई वर्षों में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है।

Continue reading on the app

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी के बैंक खाते पर लगी रोक हटाने वाली याचिका पर सुनवाई 9 सितंबर को

अयोध्या, एक सितंबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या की एक अदालत ने मंगलवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एक आरोपी की ओर से बैंक खाते में लेन-देन पर लगी रोक को हटाने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई नौ सितंबर तक टाल दी। आरोपी के वकील ने यह जानकारी दी। यह याचिका भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव ने दायर की है।

श्रीवास्तव राम मंदिर में दान की गिनती के काम में शामिल थे और वह चढ़ावे की चोरी के मामले में जेल में बंद आठ आरोपियों में से एक हैं। श्रीवास्तव के वकील कुल शेखर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि याचिका पर अयोध्या की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के न्यायाधीश रजत वर्मा के समक्ष सुनवाई हुई। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि श्रीवास्तव के बैंक खाते में कथित तौर पर अवैध धन जमा होने का पुलिस का आरोप निराधार है।

सिंह के अनुसार, संबंधित खाता केनरा बैंक में है और उसमें श्रीवास्तव की पेंशन आती है, जिससे उनके परिवार का खर्च चलता है। बचाव पक्ष ने अदालत से खाते पर लगी रोक को हटाने की अनुमति देने का अनुरोध किया और कहा कि पुलिस अब तक अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकी है। वकील ने बताया कि अदालत ने मंगलवार को याचिका पर कोई आदेश पारित नहीं किया और मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ सितंबर की तारीख तय की।

सिंह ने दावा किया कि मामले में पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

विश्व के 5 कप्तान...जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे ज्यादा शतक, 14 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 captains most hundred in odi history: वनडे क्रिकेट में कप्तानी का दबाव अक्सर दिग्गजों के खेल को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ महान खिलाड़ियों ने इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. रिकी पोंटिंग से लेकर विराट कोहली और सौरव गांगुली जैसे कप्तानों ने नेतृत्व की दोहरी जिम्मेदारी संभालते हुए रनों और शतकों का ऐतिहासिक अंबार लगाया. विश्व के उन पांच दिग्गज कप्तानों के बारे में जानते हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं. Wed, 2 Sep 2026 18:00:15 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: Ram Mandir के CEO पर तिलमिलाई Congress? | #Debate #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T13:12:13+00:00

UP Flood News |प्रयागराज-वाराणसी में बाढ़ से हाहाकार! डूबे इलाके, बढ़ी मुसीबत | UP Flood Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T13:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers