Responsive Scrollable Menu

ओडिशा: शक्ति शिखर सम्मेलन में बोलीं प्रभाती परिडा, मजबूत संस्थानों से ही संभव है महिला सुरक्षा

भुवनेश्वर, एक सितंबर ओडिशा की उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने मंगलवार को कहा कि मजबूत संस्थानों, प्रभावी क्रियान्वयन और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लक्ष्यों को साथ-साथ हासिल किया जाना चाहिए। परिडा ने यहां शक्ति शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “महिलाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। इन्हें मजबूत संस्थानों, प्रभावी क्रियान्वयन और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।” परिडा ने तीन दिवसीय शक्ति शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि शक्ति शिखर सम्मेलन राज्यों और केंद्र को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, आपसी समन्वय को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराता है कि हर महिला सुरक्षित, सम्मानजनक और अवसरों से भरा जीवन जी सके। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शिखर सम्मेलन के उद्देश्य और दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने देशभर में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयासों और मजबूत संस्थागत तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “किसी नीति की सफलता उसके बनाए जाने में नहीं, बल्कि उस नीति के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव लाने में होती है। इसलिए केंद्र की नीतियों, राज्य की प्राथमिकताओं, जिले की व्यवस्था और समाज की भागीदारी—इन सभी को एक सूत्र में पिरोना होगा।” राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से ओडिशा सरकार के सहयोग से आयोजित इस शिखर सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक साथ लाया गया है, ताकि वे प्रभावी तौर-तरीकों को साझा कर सकें, योजनाओं के क्रियान्वयन में मौजूद कमियों की पहचान कर सकें और महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण तथा सशक्तीकरण के लिए संस्थागत तंत्र को मजबूत बनाने की व्यावहारिक रणनीतियों पर विचार कर सकें।

Continue reading on the app

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न

लखीमपुर खीरी/वाराणसी, एक सितंबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और वाराणसी जिलों में मंगलवार को लगातार बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं, बाढ़ प्रभावित चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से करीब चार मीटर ऊपर बह रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारी बारिश के कारण लखीमपुर खीरी में अधिकारियों ने कक्षा आठ तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया। वहीं, वाराणसी में जलमग्न कई गलियों में नावें चलानी पड़ीं और मणिकर्णिका तथा हरिश्चंद्र घाट पर छतों और गलियों में अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से रेल सेवा भी प्रभावित हुई।

भीरा और पलिया रेलवे स्टेशनों के बीच पानी का रिसाव होने के कारण मैलानी-नानपारा रेलखंड पर करीब आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मैलानी, बिछिया और नानपारा के बीच रेल सेवा अगले आदेश तक निलंबित रहेगी। भारी बारिश के मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने लखीमपुर खीरी में मंगलवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया।

नेपाल सीमा से सटे इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। निघासन तहसील के तिकुनिया क्षेत्र में मोहाना और कर्णाली नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ये दोनों नदियां नेपाल से निकलती हैं और इनके अनियंत्रित प्रवाह से खीरी जिले के सीमा से लगे कई गांव प्रभावित होते हैं।

इनमें दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के गांव भी शामिल हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 70.28 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है।

वाराणसी में अब तक दर्ज गंगा का सर्वाधिक जलस्तर 73.901 मीटर रहा है। सीडब्ल्यूसी ने बताया कि गंगा का जलस्तर 0.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। जिला अधिकारियों के अनुसार, जलभराव वाली कई गलियों में नावों का संचालन किया जा रहा है।

लगातार बारिश के कारण मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के पारंपरिक अंतिम संस्कार स्थल जलमग्न हो गए हैं, जिसके बाद छतों और गलियों में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वरुणा नदी के किनारे के इलाकों में जलभराव से प्रभावित कई परिवारों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत शिविरों में रखा गया है। चित्रकूट में भी बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है।

चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि पड़ोसी मध्यप्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से करीब चार मीटर ऊपर बह रही है। कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश एस. ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। कुमार ने बताया कि रामघाट और निर्मोही अखाड़ा समेत कई धार्मिक स्थल जलमग्न हो गए हैं।

प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उन्हें भोजन सहित अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि रामघाट और नयागांव को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके बाद दोनों ओर पुलिस दल तैनात किए गए हैं। डीआईजी राजेश ने बताया कि बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें लगी हुई हैं।

कई लोगों को सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के पहाड़ी, राजापुर और मानिकपुर क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती जारी है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण बलिया जिले के कई तहसील क्षेत्रों में बाढ़ का पानी आबादी वाले इलाकों में फैल गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, करीब 20 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रभावित क्षेत्रों में 47 नावें संचालित की जा रही हैं। मंगलवार देर शाम जारी एक बयान के अनुसार, गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण बलिया शहर के निहोरा नगर में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचने की सूचना मिली।

इसके बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल और कानूनगो से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.60 मीटर ऊपर पहुंच गया है।

वहीं, महराजगंज जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिले और पड़ोसी नेपाल में लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार दोपहर वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज से 1,50,200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण प्रमुख नदियों, नालों व संवेदनशील इलाकों में जलस्तर तथा पानी के बहाव पर लगातार नजर रख रहे हैं।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, महराजगंज और नेपाल से लगे इलाकों में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्रशासन और सिंचाई विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Continue reading on the app

  Sports

3 साल में पाकिस्तान ने बदले 6 कोच, एक को तो 135 दिन में ही भगा दिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम लंबे समय से कोच को लेकर संघर्ष कर रही है. बोर्ड पिछले तीन सालों में एक से बढ़कर एक नामों को कोच पद पर नियुक्त किया, लेकिन कोई भी टीम के साथ टिक नहीं सका. हाल ही में पीसीबी ने सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया था, लेकिन उन्हें कुछ महीने में ही हटा दिया गया है. Wed, 2 Sep 2026 09:11:24 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir BJP Protest News: बेरोजगारी और महंगाई को लेकर उमर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T06:10:20+00:00

Delhi Rohini Murder Case: Delhi Police ने ढाई घंटे में किया बुजुर्ग की हत्या का खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T06:10:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers