Aaj Ka Aarthik Rashifal 3 september: आज छोटी चूक भी दबाव बना सकती है, पढ़ें एस्ट्रोलॉजर अनिता बरनवाल की सलाह
आज का आर्थिक राशिफल:आज उपलब्ध राशि और देय प्रतिबद्धताओं की साफ सूची बनाना लाभकारी रहेगा। आज का व्यावहारिक कदम है कि महीने भर के नियमित खर्च और उपलब्ध बचत का संतुलन लिखित रूप में देखें।
Breaking News Today Live Updates: यूपी के बहराइच में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
Breaking News Today Live Updates: आज 03 सितंबर 2026 और दिन गुरुवार है. देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है. जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं. उत्तर भारतीय राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि पहाड़ों पर भूस्खलन की संभावना जताई है. पीएम मोदी आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान दोनों नेता भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
इसके साथ ही पीएम मोदी भारतीय उद्योग परिसंघ के एक बिजनेस कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. जहां वे यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा के साथ द्विपक्षीय परामर्श करेंगे. देश के कई राज्यों में चल रहे नगरीय निकाय चुनावों के तहत आज नामांकन वापस लेने लेने का अंतिम दिन है.
उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे. जबकि कल यानी शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे. उधर राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर स्थित रामपुर मनिहारान में स्वाभिमान रैली का आयोजन करेगा. वहीं सीएम योगी आज और कल मथुरा और फर्रुखाबाद के दौरे पर रहेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation







