वैश्विक तनाव और कच्चे तेल में उछाल से सेंसेक्स 788 अंक फिसला, निफ्टी टूटा
मुंबई, दो सितंबर पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 788.52 अंक टूटकर 76,155.76 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 23,786.80 पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही।
वहीं अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत से अधिक और जापान का निक्की 225 करीब तीन प्रतिशत टूटा। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.76 प्रतिशत चढ़कर 95.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,143.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स मंगलवार को 12.99 अंक और निफ्टी 24.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
NIC Scientific & Technical Assistant Recruitment 2026 Apply Online
National Informatics Centre (NIC) ने Scientific and Technical Assistant-A Recruitment 2026 के लिए भर्ती Notification जारी किया है। इस भर्ती के तहत Scientific / Technical Assistant-A के कुल 376 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार NIC Scientific and Technical Assistant-A Recruitment 2026 में रुचि रखते हैं, वे 01 सितंबर 2026 से […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Sarkarinaukrijobalert.com









