आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा से बच्ची की मौत:52 लोग बीमार, 71 लोगों को दी थी दवा
आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले के गोल्लागुप्पा गांव में एंटी-मलेरिया दवा खाने के बाद 53 लोग बीमार पड़ गए, जबकि 7 साल की बच्ची मदिवी जमुना की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभावित लोगों में बच्चे और ग्रामीण शामिल हैं। यह घटना तब हुई, जब गांव में मलेरिया से बचाव के लिए क्लोरोक्वीन की गोलियां बांटी गई थीं। अधिकारियों के मुताबिक, गांव में कुल 71 लोगों को क्लोरोक्वीन की दवा दी गई थी, जिसके बाद कई लोगों को तबीयत बिगड़ने की शिकायत हुई। जमुना को उल्टी और पेट में जलन के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल 52 प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। मलेरिया की जांच के बाद बांटी गई थी दवा गोल्लागुप्पा में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम के लिए मेडिकल कैंप लगाया था। जांच के बाद लोगों को क्लोरोक्वीन की गोलियां दी गईं। दवा लेने के बाद कुछ बच्चों और ग्रामीणों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी दिक्कतें होने लगीं। 52 मरीजों को भद्राचलम अस्पताल भेजा गया शुरुआत में कुछ मरीजों को लक्ष्मीपुरम PHC और कुछ को तेलंगाना के भद्राचलम एरिया अस्पताल ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए PHC में भर्ती मरीजों को भी भद्राचलम शिफ्ट किया गया। अब कुल 52 लोग वहां इलाज करा रहे हैं। मेडिकल टीमें तैनात, जांच के आदेश जिला प्रशासन ने गांव में मेडिकल कैंप लगाया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें तैनात की हैं। काकीनाडा से 9 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम भी गांव पहुंची है, जबकि विजयवाड़ा, राजामहेंद्रवरम और काकीनाडा से तीन और टीमें भेजी गई हैं। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की व्यापक जांच के भी आदेश दिए हैं। फिलहाल बच्ची की मौत का सटीक कारण जांच के दायरे में है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 94.97 के स्तर पर खिसका
मुंबई, दो सितंबर रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.97 पर आ गया। अमेरिकी-ईरान तनाव बढ़ने, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने से रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रुपये में गिरावट पर नजर रख रहा है।
अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ने से निवेशकों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ी है, जिससे ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल और डॉलर सूचकांक करीब 99.70 के स्तर पर पहुंच गया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.97 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को 94.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 99.75 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 788.52 अंक टूटकर 76,155.76 अंक पर जबकि निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 23,786.80 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.99 प्रतिशत बढ़कर 95.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के बीच कीमतों में तेजी आई है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,143.38 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi







