Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, यश की 'टॉक्सिक' का हुआ ऐसा हाल, जानें कमाई

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिन कई फिल्में धमाल मचा रही है यश की टॉक्सिक से लेकर पिछले महीने रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन 2 फिल्म में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. लेकिन जिस फिल्म ने लोगों को इंप्रेस किया और दिल जीता है वो है नीम करोली बाबा पर आई फिल्म 'हनुमान अंश'. इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है और इसकी कमाई भी शानदार हो रही है. तो चलिए जानते हैं, 1 सितंबर को किसने कितने का कलेक्शन किया.

यश की बदौलत चल रही 'टॉक्सिक'

यश (Yash) 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले जो हाइप देखी गई थी, वो सिनेमाघरों में आने के बाद गायब हो गई. फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और फिलहाल ये यश की स्टार पावर की बदौलत ही सिनेमाघरों में चल रही है. इसकी हर दिन कमाई घटती जा रही है.  'टॉक्सिक' ने 101.10 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिर दूसरे दिन 37.65, तीसरे दिन 27.20 करोड़, चौथे जिन 25.15 करोड़, पांचवें दिन 23 करोड़ और छठे दिन 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया था.

'टॉक्सिक' ने सातवें दिन कितनी की कमाई?

वहीं, अब टॉक्सिक को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और 7वे दिन  इसकी कमाई में थोड़ी तेजी भी देखी गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' ने रिलीज के 7वें दिन (Toxic Box Office Collection Day 7) यानी पहले मंगलवार को 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ 'टॉक्सिक' की भारत में 7 दिनों की कुल नेट कमाई अब 229.95 करोड़ रुपये हो गई है. 'टॉक्सिक' की कमाई बेशक घट रही है लेकिन ये ओपनिंग वीक के कलेक्शन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 13वीं फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ के ट्रेलर पर बॉलीवुड हुआ फिदा! आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल तक, सितारों ने जमकर लुटाया प्यार!

हनुमान अंश का बज रहा डंका

हनुमान अंश वाकई बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर रही है. ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी और शुरुआत में इ फिल्म ने पहले दो हफ्ते में महज 1 करोड़ का कलेक्शन ही किया था. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से इस फिल्म की कमाई में ऐसी तेजी आई, जो रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.  सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 26वें दिन हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 54% प्रतिशत से अधिक का इजाफा देखा गया है

हनुमा अंश का 26 दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे मंगलवार को यानी रिलीज के 26वें दिन(Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26) हनुमान अंश ने भारत में 8 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 26 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 53.63 करोड़ रुपये हो गया है. हनुमान अंश की इस कमर्शियल परफॉर्मेंस में हुए बदलाव को देखकर हर कोई हैरान है. किसी को ये यकीन ही नहीं हो रहा कि आखिर इस तरह से कैसे कोई फिल्म वापसी कर सकती है.

आवारापन 2  का अब तक का कलेक्शन

इमरान हाशमी की फिल्मआवारापन 2 ने भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की और ये फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आई.  अब ये तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसकी कमाई की रफ्तार भी हर दिन कम हो रही है. तीसरे मंडे तो इसने महज 50 लाख रुपये ही कमाई थे. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे मंगलवार को यानी रिलीज के 19वें दिन (Awarapan 2 Box Office Collection) आवारापन 2 ने 50 लाख का कलेक्शन किया.  इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई 148.90 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Explainer: करीना कपूर और पृथ्वीराज की 'Daayra' में क्या है खास? कहानी, स्टोरी और स्टारकास्ट जानें सबकुछ

Continue reading on the app

बाढ़ और मलबे में दफन हुआ नेपाल का डूंगी बाजार, सैलाब ने छीनी लोगों की रोजी-रोटी

Nepal Flood Ground Report: नेपाल में 26 अगस्त को आई भयंकर कुदरती आपदा ने नुआकोट जिले के त्रिशूली इलाके में ऐसी तबाही मचाई है, जिसके निशान देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. कभी गहनों, कपड़ों और डेयरी उत्पादों से गुलजार रहने वाला त्रिशूली का व्यस्त डूंगी बाजार आज मलबे, गार, मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे पूरी तरह से दफन हो चुका है. सैलाब का बहाव इतना तेज था कि इसने नदी के किनारे बसे पूरे के पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया. नदी ने अपना दायरा इतना बढ़ा लिया है कि जहां पहले एक छोटी सी धारा बहा करती थी, आज वहां सिर्फ तबाही का उफान नजर आता है. इस त्रासदी ने पल भर में लोगों की जीवनभर की कमाई और रोजी-रोटी छीन ली है. बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें अब मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं. दुकानों के अंदर रखा लाखों का सामान पानी के तेज बहाव में बह गया है या फिर दलदल में बुरी तरह धंस चुका है. पंखे मुड़ गए हैं और भारी-भरकम फ्रिज जैसी चीजें बहकर घरों से बाहर आ गई हैं. नदी किनारे बने 60 से ज्यादा पक्के मकान और सैकड़ों दुकानें पूरी तरह से जमींदोज हो चुकी हैं. जिन घरों में कभी परिवारों की चहल-पहल हुआ करती थी, आज वहां सिर्फ सन्नाटा और बर्बादी का खौफनाक मंजर पसरा है.

Continue reading on the app

  Sports

ओपनिंग की रेस के बीच वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, 31 रन बनाते ही अभिषेक-ईशान के क्लब में होगी एंट्री

Vaibhav Sooryavanshi records: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन चर्चा का विषय बना हुआ है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी में ओपनिंग की रेस भले ही दिलचस्प हो, लेकिन वैभव के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. साल 2026 में 225.87 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बना चुके वैभव को 1000 टी20 रन पूरे करने के लिए महज 31 रनों की दरकार है.ऐसा करते ही वह ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बाद तीसरे भारतीय बन जाएंगे. Thu, 3 Sep 2026 17:07:18 +0530

  Videos
See all

पिंजरे में कैद होते ही तेंदुए ने की ऐसी हरकत #bijnor #shorts #viralvideo #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T12:15:50+00:00

Congress On Ram Mandir Trust: नए CEO से कांग्रेस को दिक्कत! | Jitendra Mishra | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T12:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers