बाढ़ और मलबे में दफन हुआ नेपाल का डूंगी बाजार, सैलाब ने छीनी लोगों की रोजी-रोटी
Nepal Flood Ground Report: नेपाल में 26 अगस्त को आई भयंकर कुदरती आपदा ने नुआकोट जिले के त्रिशूली इलाके में ऐसी तबाही मचाई है, जिसके निशान देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. कभी गहनों, कपड़ों और डेयरी उत्पादों से गुलजार रहने वाला त्रिशूली का व्यस्त डूंगी बाजार आज मलबे, गार, मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे पूरी तरह से दफन हो चुका है. सैलाब का बहाव इतना तेज था कि इसने नदी के किनारे बसे पूरे के पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया. नदी ने अपना दायरा इतना बढ़ा लिया है कि जहां पहले एक छोटी सी धारा बहा करती थी, आज वहां सिर्फ तबाही का उफान नजर आता है. इस त्रासदी ने पल भर में लोगों की जीवनभर की कमाई और रोजी-रोटी छीन ली है. बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें अब मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं. दुकानों के अंदर रखा लाखों का सामान पानी के तेज बहाव में बह गया है या फिर दलदल में बुरी तरह धंस चुका है. पंखे मुड़ गए हैं और भारी-भरकम फ्रिज जैसी चीजें बहकर घरों से बाहर आ गई हैं. नदी किनारे बने 60 से ज्यादा पक्के मकान और सैकड़ों दुकानें पूरी तरह से जमींदोज हो चुकी हैं. जिन घरों में कभी परिवारों की चहल-पहल हुआ करती थी, आज वहां सिर्फ सन्नाटा और बर्बादी का खौफनाक मंजर पसरा है.
Stock Market Today: शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
Stock Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को गिरावट के साथ हुई. इस दौरान सेंसेक्स 472.96 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,471.32 और निफ्टी 197.80 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,858.00 पर था. बाजार में बिकवाली व्यापक आधार पर देखी गई. करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे.
इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांकों में शामिल थे. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी बिकवाली देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 725.80 अंक या 1.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,608.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 199.85 अंक या 1.00 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,686.40 पर था.
गिरावट के बीच इन शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स पैक में सन फार्मा और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे. इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, इंडिगो, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, इटरनल, आईटीसी, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और टाइटन लाल निशान में थे. ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल और बैंकॉक लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 1.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ.
अमेरिका-ईरान युद्ध का दिख रहा बाजार पर असर
भारत के साथ वैश्विक बाजारों के गिरने की वजह अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होना है. विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने मंगलवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर कई हमले किए. इन ठिकानों में एयर डिफेंस साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री संपत्तियां और सुविधाएं, माइन बिछाने की क्षमताएं और कम्युनिकेशन साइट्स शामिल थीं.
इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन और इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया. इससे कच्चे तेल में बड़ा उछाल देखने को मिला है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 95 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.
स्रोत- आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)

