बड़ा खुलासा: रूस चुपचाप ईरान को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें बनाने में दे रहा मदद? रिपोर्ट में सामने आया बड़ा राज
Supersonic Cruise Missiles of Iran: अमेरिका और ईरान के बीच अब खुलकर जंग हो रही है. दोनों देशों के पास हथियारों की भी कई की खबरें सामने आईं थीं. कई दिनों की शांति के बाद दोनों देश फिर एक दूसरे पर हमले करने लगे हैं. इसी बीच चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया कि रूस ईरान को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें बनाने में मदद कर रहा है. जबकि रूस हमेशा से इस बात से इनकार करता आ रहा है.
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस गुप्त रूप से ईरान को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित करने में मदद कर रहा है. इसे मॉस्को और तेहरान के बीच सैन्य तकनीक के सबसे अहम हस्तांतरणों में से एक माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘C430L’ नाम का यह गुप्त कार्यक्रम 2023 में शुरू हुआ था. इसमें रूस के कई अनुभवी मिसाइल विशेषज्ञ शामिल हैं. इसका मकसद ईरान को रैमजेट इंजन तकनीक विकसित करने में मदद करना है. इस तकनीक से क्रूज मिसाइलें आवाज की गति से कई गुना ज्यादा तेज उड़ सकती हैं.
कैसे हुआ खुलासा?
फाइनेंशियल टाइम्स ने लीक हुए रूसी दस्तावेजों, यात्रा रिकॉर्ड और सैन्य पेटेंट की जांच के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष के दौरान भी यह कार्यक्रम जारी रहा. ईरानी मिसाइलों के विशेषज्ञ फैबियन हिंज ने कहा कि यह रूस की ओर से ईरान को दी जा रही बेहद संवेदनशील सैन्य तकनीक है. उनके मुताबिक, इस स्तर के कार्यक्रम को रूस के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व की मंजूरी की जरूरत पड़ सकती है.
खबर अपडेट की जा रही है...
Box Office Collection: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, यश की 'टॉक्सिक' का हुआ ऐसा हाल, जानें कमाई
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिन कई फिल्में धमाल मचा रही है यश की टॉक्सिक से लेकर पिछले महीने रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन 2 फिल्म में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. लेकिन जिस फिल्म ने लोगों को इंप्रेस किया और दिल जीता है वो है नीम करोली बाबा पर आई फिल्म 'हनुमान अंश'. इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है और इसकी कमाई भी शानदार हो रही है. तो चलिए जानते हैं, 1 सितंबर को किसने कितने का कलेक्शन किया.
यश की बदौलत चल रही 'टॉक्सिक'
यश (Yash) 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले जो हाइप देखी गई थी, वो सिनेमाघरों में आने के बाद गायब हो गई. फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और फिलहाल ये यश की स्टार पावर की बदौलत ही सिनेमाघरों में चल रही है. इसकी हर दिन कमाई घटती जा रही है. 'टॉक्सिक' ने 101.10 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिर दूसरे दिन 37.65, तीसरे दिन 27.20 करोड़, चौथे जिन 25.15 करोड़, पांचवें दिन 23 करोड़ और छठे दिन 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया था.
'टॉक्सिक' ने सातवें दिन कितनी की कमाई?
वहीं, अब टॉक्सिक को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और 7वे दिन इसकी कमाई में थोड़ी तेजी भी देखी गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' ने रिलीज के 7वें दिन (Toxic Box Office Collection Day 7) यानी पहले मंगलवार को 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ 'टॉक्सिक' की भारत में 7 दिनों की कुल नेट कमाई अब 229.95 करोड़ रुपये हो गई है. 'टॉक्सिक' की कमाई बेशक घट रही है लेकिन ये ओपनिंग वीक के कलेक्शन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 13वीं फिल्म बन गई है.
ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ के ट्रेलर पर बॉलीवुड हुआ फिदा! आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल तक, सितारों ने जमकर लुटाया प्यार!
हनुमान अंश का बज रहा डंका
हनुमान अंश वाकई बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर रही है. ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी और शुरुआत में इ फिल्म ने पहले दो हफ्ते में महज 1 करोड़ का कलेक्शन ही किया था. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से इस फिल्म की कमाई में ऐसी तेजी आई, जो रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 26वें दिन हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 54% प्रतिशत से अधिक का इजाफा देखा गया है
हनुमा अंश का 26 दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे मंगलवार को यानी रिलीज के 26वें दिन(Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26) हनुमान अंश ने भारत में 8 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 26 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 53.63 करोड़ रुपये हो गया है. हनुमान अंश की इस कमर्शियल परफॉर्मेंस में हुए बदलाव को देखकर हर कोई हैरान है. किसी को ये यकीन ही नहीं हो रहा कि आखिर इस तरह से कैसे कोई फिल्म वापसी कर सकती है.
आवारापन 2 का अब तक का कलेक्शन
इमरान हाशमी की फिल्मआवारापन 2 ने भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की और ये फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आई. अब ये तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसकी कमाई की रफ्तार भी हर दिन कम हो रही है. तीसरे मंडे तो इसने महज 50 लाख रुपये ही कमाई थे. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे मंगलवार को यानी रिलीज के 19वें दिन (Awarapan 2 Box Office Collection) आवारापन 2 ने 50 लाख का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई 148.90 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Explainer: करीना कपूर और पृथ्वीराज की 'Daayra' में क्या है खास? कहानी, स्टोरी और स्टारकास्ट जानें सबकुछ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









